भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-2 Download - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 1 मार्च 2022

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-2 Download

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज | Bharatiya Samvidhan In Hindi QuiZ Pdf Part-2 Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट 60+ Bhartiya Samvidhan GK Question And Answer In Hindi Free Pdf Download - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-2 Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें भारतीय संविधान से जुड़े 15 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-2 Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को कब स्वीकृति दी गई थी?
उत्तर :-

  • 3 जुलाई 1947 को
  • 9 जुलाई 1947 को
  • 13 जुलाई 1947 को
  • 22 जुलाई 1947 को

उत्तर:- 22 जुलाई 1947 को।

विस्तार :- सन 1931 में तिरंगे ध्‍वज को देश के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाने के लिए एक प्रस्‍ताव पास किया गया था। और 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्वीकृति दी गई थी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वही स्वरूप आज भी मौजूद है, जिस रूप को संविधान सभा द्वारा मान्यता दिया गया था। भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधान के अनुरूप नागरिकों एवं बच्चों से शासन की अपील है कि वे केवल कागज के बने राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग कर सकते हैं।



प्रश्न 2 :- भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की अवधारणा किस देश से ली गई है?
उत्तर :-

  • USA से
  • Japan से
  • Israel से
  • Spain से

उत्तर:- 🇺🇸 USA से।

विस्तार :- भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की अवधारणा USA से ली गई है। भारतीय संविधान में, सर्वोच्च न्यायालय के संबंध में न्यायिक समीक्षा की शक्ति अनुच्छेद 32 और 136 में और उच्च न्यायालय के संबंध में अनुच्छेद 226 और 227 में वर्णित है। इसके अतिरिक्त भारत ने मौलिक अधिकार, न्यायिक समीक्षा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यों और राष्ट्रपति के महाभियोग जैसी कुछ विशेषताओं को USA के संविधान से लिया है।



प्रश्न 3 :- भारत देश में संविधान दिवस कब मनाया जाता है? और इसकी शुरुआत कब से हुई थी?
उत्तर :-

  • 12 नवम्बर, शुरुआत 2014 से हुई थी
  • 26 नवम्बर, शुरुआत 2015 से हुई थी
  • 27 नवम्बर, शुरुआत 2016 से हुई थी
  • 30 नवम्बर, शुरुआत 2017 से हुई थी

उत्तर:- 26 नवम्बर, शुरुआत 2015 से हुई थी।

विस्तार :- भारत में संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को मनाया जाता है। और इसकी शुरुआत सन् 2015 से हुई थी। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करना और संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाना है। 26 नवंबर ही के दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था इसी कारण से भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाया जाता है।



प्रश्न 4 :- भारतीय संविधान में मूलभूत अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं?
उत्तर :-

  • USA से
  • Japan से
  • Israel से
  • Spain से

उत्तर:- USA 🇺🇸 से

विस्तार :- भारतीय संविधान में मूलभूत अधिकार USA के संविधान से लिए गए हैं। भारत में मौलिक अधिकारों का मॉडल संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है। मौलिक अधिकार लोगों को गरिमा और अखंडता के साथ जीने के लिए प्रदान किए गए बुनियादी अधिकार हैं। मौलिक अधिकारों का वर्णन भारतीय संविधान के भाग III में किया गया है।




प्रश्न 5 :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने किसे भारतीय संविधान का हृदय और आत्मा कहा था?
उत्तर : -

  • भारतीय संविधान के भागों को
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद को
  • संवैधानिक उपचार के अधिकारों को
  • भारतीय संविधान के अनुसूची को

उत्तर:- संवैधानिक उपचार का अधिकार ।

विस्तार :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक उपचार के अधिकारों को भारतीय संविधान का "हृदय और आत्मा" कहा था।



प्रश्न 6 :- भारतीय संविधान में शामिल नीति निर्देशक सिद्धांत किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर :-

  • Ireland से
  • Japan से
  • Israel से
  • Spain से

उत्तर:- आयरलैंड से।

विस्तार :- भारतीय संविधान में शामिल नीति निर्देशक सिद्धांत आयरलैंड देश के संविधान से लिया गया है। राज्य के नीति निदेशक तत्वों की अवधारणा आयरिश संविधान से ली गई थी। भारत के संविधान के निर्माता आयरिश राष्ट्रवादी आंदोलन से प्रभावित थे।



प्रश्न 7 :- स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री कौन थे?
उत्तर :-

  • सरदार वल्लभभाई पटेल
  • डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

उत्तर:- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

विस्तार :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के साथ साथ भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार भी थे। इन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार किया था। इन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है।





प्रश्न 8 :- संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को कब स्वीकृति दी गई थी?
उत्तर :-

  • 18 जनवरी 1950 को
  • 24 जनवरी 1950 को
  • 2 फरवरी 1950 को
  • 13 मार्च 1950 को

उत्तर:- 24 जनवरी 1950 को।

विस्तार :-




प्रश्न 9 :- किस संविधान संशोधन के अंतर्गत मौलिक कर्तव्यों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया है?
उत्तर :-

  • 18वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976
  • 26वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976
  • 37वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976
  • 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976

उत्तर:- 42वा संविधान संशोधन अधिनियम 1976

विस्तार :- सरकार द्वारा गठित स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों पर 1976 में 42वें संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया था। मौलिक कर्तव्यों को इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौरान संविधान (42वां संशोधन) अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान के भाग IV-A में शामिल किया गया था। ये कर्तव्य कानून द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं।



प्रश्न 10 :- संसद के दो सत्रों के बीच की अवधि कितने माह से अधिक नहीं होनी चाहिए?
उत्तर :-

  • 3 माह से
  • 6 माह से
  • 8 माह से
  • 9 माह से

उत्तर:- 6 माह से।

विस्तार :- संसद के दो सत्रों के बीच की अवधि 6 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 85 में दी गई है। साल में संसद के तीन सत्र होते हैं:- बजट सत्र (फरवरी से मई तक), मानसून सत्र (जुलाई से सितंबर तक), शीतकालीन सत्र (नवम्बर और दिसम्बर) तक।



प्रश्न 11 :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों को ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश दिया गया है?
उत्तर :-

  • अनुच्छेद 26 में
  • अनुच्छेद 40 में
  • अनुच्छेद 42 में
  • अनुच्छेद 53 में

उत्तर:- अनुच्छेद 40 में

विस्तार :- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 में राज्यों को ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश दिया गया है। 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 में पंचायत राज संस्था को संवैधानिक मान्यता दे दी गयी है। अनुच्छेद 40 राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से एक है।



प्रश्न 12 :- राष्ट्रपति को पद की शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर :-

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • भारत के उपराष्ट्रपति
  • भारत के प्रधानमंत्री
  • भारत के गृहमंत्री

उत्तर:- भारत के मुख्यन्यायाधीश

विस्तार :- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाते हैं किंतु भारत के मुख्य न्यायाधीश के अनुपलब्ध होने की स्थिति में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाएगी। और राष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा देना चाहे तो वह इस्तीफ़ा उपराष्ट्रपति को दे सकते हैं। 




प्रश्न 13 :- भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर :-

  • सरदार वल्लभभाई पटेल
  • डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

उत्तर:- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

विस्तार :- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 1952 से 1962 तक का था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय वोट और गुप्त मतदान द्वारा मतदान द्वारा किया जाता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है और उच्च सदन की सभी बैठकों और अन्य कार्यों की अध्यक्षता करता है।



प्रश्न 14 :- संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गान जन गण मन को कब स्वीकृति दी गई थी?
उत्तर :-

  • 18 जनवरी 1950 को
  • 24 जनवरी 1950 को
  • 2 फरवरी 1950 को
  • 13 मार्च 1950 को

उत्तर:- 24 जनवरी 1950 को।

विस्तार :- 'जन गण मन' को भारत की संविधान सभा द्वारा अपने अंतिम सत्र के अंतिम दिन 24 जनवरी 1950 को देश के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। राष्ट्रीय गान जन गण मन को पहली बार 27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन में बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में गाया गया था। पूरे गान में 5 श्लोक हैं। भारत का राष्ट्रीय गान "जन गण मन" मूल रूप से बंगाली में रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था।



प्रश्न 15 :- छुआ छूत का अंत संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है?
उत्तर :-

  • अनुच्छेद 17 द्वारा
  • अनुच्छेद 40 द्वारा
  • अनुच्छेद 42 द्वारा
  • अनुच्छेद 53 द्वारा

उत्तर:- अनुच्छेद 17 द्वारा

विस्तार :- अनुच्छेद 17 द्वारा, छुआ छूत (अस्पृश्यता) का अंत किया गया है। 'अस्पृश्यता" से उत्पन्न होने वाली किसी भी अक्षमता को लागू करना कानून के अनुसार दंडनीय अपराध होगा।




PDF File Download करने के लिए इस QuiZ के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-2 Download - QuiZ GyAAnigk हल करके भारतीय संविधान के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें