भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Download - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Download

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट 60+ Bhartiya Samvidhan GK Question And Answer In Hindi Free Pdf Download - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें भारतीय संविधान से जुड़े 15 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज | Bharatiya Samvidhan In Hindi Quiz Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
उत्तर :-

  • अनुच्छेद को
  • प्रस्तावना को
  • दोनों को
  • दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:- प्रस्तावना को।

विस्तार :- प्रस्तावना में संविधान का पूरा सार है, इसलिए प्रस्तावना को संविधान की आत्मा कहा जाता है। इसे पढ़ने से संविधान का उद्देश्य पता चलता है।



प्रश्न 2 :- संविधान सभा के गठन का विचार सर्वप्रथम किसने रखा था?
उत्तर : 

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • वामपंथी नेता एम एन रॉय
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • श्री बी.एन. राव

उत्तर:- वामपंथी नेता एम एन रॉय ने 1934 में रखा था।

विस्तार :-



प्रश्न 3 :- भारतीय संविधान को, संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया था?
उत्तर :

  • 13 सितंबर 1947 को
  • 09 अक्टूबर 1948 को
  • 26 नवंबर 1949 को
  • 11 दिसंबर 1950 को

उत्तर:- 26 नवंबर 1949 को।

विस्तार :- भारतीय संविधान को, संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इस कार्य पर लगभग 64 लाख रुपये का खर्च आया।



प्रश्न 4 :- भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी के दिन ही लागू करने का निर्णय क्यों लिया गया था?
उत्तर : 

  • पूर्ण स्वराज दिवस
  • लाहौर अधिवेशन
  • दोनों
  • दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:- दोनों

विस्तार :- क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लाहौर अधिवेशन में कि गई घोषणा तथा 26 जनवरी 1930 के दिन को पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाए जाने के कारण निर्णय लिया गया था।




प्रश्न 5 :- भारत की संविधान सभा की पहली बैठक मे किसे अस्थाई सभापति चुना गया था?
उत्तर :-

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • वामपंथी नेता एम एन रॉय
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • श्री बी.एन. राव

उत्तर:- डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा

विस्तार :- डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जी को भारत की संविधान सभा की पहली बैठक में अस्थाई सभापति चुना गया था।



प्रश्न 6 :- संविधान की निर्माण प्रक्रिया में किसे संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था?
उत्तर :- 

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • वामपंथी नेता एम एन रॉय
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • श्री बी.एन. राव

उत्तर:- श्री बी.एन. राव जी को।

विस्तार :- श्री बी. एन. राव जी को संविधान की निर्माण प्रक्रिया में संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। श्री बी. एन. राव जी 1950 से 1952 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रतिनिधि भी रहे हैं। राव का जन्म 26 फरवरी 1887 को चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था।



प्रश्न 7 :- 11 December 1946 को भारत की संविधान मे किसे स्थायी अध्यक्ष चुना गया था?
उत्तर :

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • वामपंथी नेता एम एन रॉय
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • श्री बी.एन. राव

उत्तर:- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को।

विस्तार :- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को 11 दिसंबर 1946 को भारत की संविधान में स्थायी अध्यक्ष चुना गया था। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी से पहले डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी को संविधान सभा का अस्थायी सदस्य चुना गया था, जिन्होंने 9 दिसंबर 1946 को हुई संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी।





प्रश्न 8 :- भारत संविधान का कौनसा संशोधन अधिनियम मिनी संविधान कहलाता है?
उत्तर :-

  • 22वां संविधान संशोधन
  • 37वां संविधान संशोधन
  • 42वां संविधान संशोधन
  • 48वां संविधान संशोधन

उत्तर:- 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976

विस्तार :- 42वां संविधान संशोधन अधिनियम को भारतीय संविधान का मिनी संविधान कहा जाता है। 42वां संशोधन सन् 1976 में किया गया था तब भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी थे। इस संविधान संशोधन में 10 मौलिक कत्र्तव्य भी शामिल किए गए थे।




प्रश्न 9 :- संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
उत्तर :

  • 9 दिसंबर 1946 को
  • 8 जनवरी 1943 को
  • 29 अक्टूबर 1944 को
  • 17 दिसंबर 1946 को

उत्तर:- 9 दिसंबर 1946 को।

विस्तार :- 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। अब इस कॉन्स्टिट्यूशन हॉल को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है। 



प्रश्न 10 :- संविधान के भाग 1 में भारत को क्या कहा गया है?
उत्तर :- 

  • गणतंत्र राज्य
  • राज्यों का संघ
  • स्वतंत्र राज्य
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- राज्यों का संघ।

विस्तार :- संविधान के भाग 1 में भारत को “राज्यों का संघ” कहा गया है। 



प्रश्न 11 :- संविधान के बनने में पूरे कितने दिन लगे थे?
उत्तर :-

  • 2 वर्ष 6 माह 2 दिन
  • 2 वर्ष 8 माह 14 दिन
  • 2 वर्ष 9 माह 19 दिन
  • 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

उत्तर:- 2 वर्ष 11 माह 18 दिन।

विस्तार :-



प्रश्न 12 :- 1949 - 50 में किसे संविधान सभा का मुख्य प्रारूपकार नियुक्त किया गया था?
उत्तर : 

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • श्री एस एन मुखर्जी
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • श्री बी.एन. राव

उत्तर:- श्री एस एन मुखर्जी जी को।

विस्तार :- श्री एस एन मुखर्जी जी को 1949 - 50 में संविधान सभा का मुख्य प्रारूपकार नियुक्त किया गया था। 




प्रश्न 13 :- राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंप सकता है?
उत्तर :

  • प्रधानमंत्री को
  • सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
  • उपराष्ट्रपति को
  • कानून मंत्री को

उत्तर:- उपराष्ट्रपति को।

विस्तार :- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56 के अनुसार राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को सौंप सकता है।



प्रश्न 14 :- लिखित संविधान की अवधारणा सर्वप्रथम किस देश ने पेश की थी?
उत्तर :-

  • America ने
  • France ने
  • Russia ने
  • China ने

उत्तर:- France ने

विस्तार :- France ने लिखित संविधान की अवधारणा सर्वप्रथम पेश की थी।



प्रश्न 15 :- हिंदी संस्करण के संविधान के पृष्ठों को सजाने का कार्य किसने किया था?
उत्तर : 

  • डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  • वामपंथी नेता एम एन रॉय
  • डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  • कलाकार नंदलाल बोस

उत्तर:- कलाकार नंदलाल बोस ने।

विस्तार :- हिंदी संस्करण के संविधान के पृष्ठों को सजाने का कार्य कलाकार नंदलाल बोस जी को दिया गया था।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज | Bharatiya Samvidhan In Hindi Quiz Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके भारतीय संविधान के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें