[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 21 मई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week

Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi May 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी May 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें April 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!



Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- वंचित लड़कियों के जीवन के उत्थान के लिए किसने बालिका सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • WHO ने
  • NTPC ने
  • DRDO ने
  • ISRO ने

उत्तर:- NTPC ने।

विस्तार :- NTPC ने वंचित लड़कियों के जीवन के उत्थान के लिए "बालिका सशक्तिकरण मिशन" की शुरुआत की है। एनटीपीसी कॉरपोरेट ने सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत प्रत्येक बालिका को आवश्यक शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा जागरूकता प्रदान करने के लिए चार सप्ताह के लिए बालिका अधिकारिता मिशन का आयोजन किया है। एनटीपीसी के अनुसार छात्रों के जीवन कौशल को बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम में एक विशिष्ट रूप से तैयार पाठ्यक्रम है।



प्रश्न 2 :- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने बैंकॉक में फाइनल में किस देश को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता है?
उत्तर :- 

  • Denmark
  • Japan
  • China
  • Afghanistan

उत्तर:- इंडोनेशिया को।

विस्तार :- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने बैंकॉक में फाइनल में इंडोनेशिया देश को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने 73 वर्षों के बाद थॉमस कप अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन थाईलैंड बैंकॉक में किया गया था। भारतीय टीम 1979 से कभी थॉमस कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।



प्रश्न 3 :- विश्व की सबसे मूल्यवान (valuable) कंपनी कौनसी बनी है?
उत्तर :- 

  • Apple
  • Microsoft
  • Facebook
  • Saudi Aramco

उत्तर:- सऊदी अरामको।

विस्तार :- सऊदी अरामको (Saudi Aramco) विश्व की सबसे मूल्यवान (valuable) कंपनी बनी है। सऊदी अरामको को दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी के रूप में भी जाता है।



प्रश्न 4 :- फोर्ब्स के द्वारा जारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में कौन पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 

  • Virat Kohli
  • Christiano Ronaldo
  • Rohit Sharma
  • Lionel Messi

उत्तर:- लियोनेल मेस्सी।

विस्तार :- फोर्ब्स के द्वारा जारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में लियोनेल मेस्सी पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कुल 130 मिलियन डॉलर (1394 करोड़ रुपये) कमाए हैं। जिसमें 75 मिलियन डॉलर खेल के जरिए और 55 मिलियन डॉलर विज्ञापन और इत्यादि के जरिए कमाए हैं।




प्रश्न 5 :- हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में कितने अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है?
उत्तर :- 

  • 3 लाख अमेरिकी डॉलर
  • 5 लाख अमेरिकी डॉलर
  • 8 लाख अमेरिकी डॉलर
  • 10 लाख अमेरिकी डॉलर

उत्तर:- 8 लाख अमेरिकी डॉलर।

विस्तार :- हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में 8 लाख अमेरिकी डॉलर (6 करोड़ 18 लाख 40 हजार 40 रुपए) का योगदान दिया है।



प्रश्न 6 :- बायो-गैस से चलने वाला भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर :- 

  • मुंबई में
  • कोलकाता में
  • अमृतसर में
  • लुधियाना में

उत्तर:- मुंबई में।

विस्तार :- बायो-गैस से चलने वाला भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन मुंबई शहर में किया गया है।



प्रश्न 7 :- हाल ही में कौन से राज्य जीएसटी पंजीकरण के मामले में शीर्ष स्थान पर रहे हैं?
उत्तर :- 

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • दोनों
  • दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:- महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश।

विस्तार :-





प्रश्न 8 :- किस देश ने विश्व का सबसे लंबा कांच का पुल बनाया है?
उत्तर :- 

  • China
  • America
  • Japan
  • Vietnam

उत्तर:- वियतनाम ने।

विस्तार :- वियतनाम ने विश्व का सबसे लंबा कांच का पुल बनाया है। इस पुल का निर्माण एक विशाल जंगल से 150 मीटर (492 फीट) की उंचाई पर किया गया है। इस पुल का नाम "सफेद ड्रैगन" रखा गया है। यह पुल 632 मीटर (2,073 फीट) लंबा है। यह पुल एक बार में 450 लोगों तक का वजन संभाल सकता है।




प्रश्न 9 :- किस रेलवे ने कुछ ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • दक्षिण पश्चिम रेलवे
  • उत्तर रेलवे
  • दक्षिणपूर्व रेलवे
  • पूर्वोत्तर रेलवे

उत्तर:- उत्तर रेलवे ने।

विस्तार :- उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य "माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके" है। हालांकि, यह अभी ट्रायल के तौर पर है।



प्रश्न 10 :- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुनिश्चित आय प्रदान करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- छत्तीसगढ़।

विस्तार :- छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुनिश्चित आय प्रदान करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने वाला पहला राज्य बना है। राज्य ने नवंबर 2004 से बाजार संचालित National Pension System (NPS) के तहत अर्जित 17,000 करोड़ रुपये निकालने के लिए Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) को एक विस्तृत प्रस्ताव भी भेजा है। राज्य में Old Pension Scheme (OPS) 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होगा।






उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर May 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें