Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी दिसंबर 2023 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (19 December 2023से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किसे विजनरी लीडर आइकन 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. विजय सांपला को।
  2. इकबाल सिंह लालपुरा को।
  3. माधबी पुरी बुच को।
  4. डॉ. श्रीनिवास नाइक धारावथ को।

Ans:- डॉ. श्रीनिवास नाइक धारावथ को।

Explain :- विजनरी लीडर आइकन 2023 पुरस्कार से डॉ. श्रीनिवास नाइक धारावथ को सम्मानित किया गया है।

वे रियल विजन होम्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



प्रश्न 2 :- NCRB के अनुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में कौन-सा शहर सबसे आगे है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. हैदराबाद।
  2. चेन्नई।
  3. कोलकाता।
  4. रायपुर।

Ans:- हैदराबाद।

Explain :- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, 2022 में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले में हैदराबाद शहर देश में सबसे आगे है। 

हैदराबाद में 2022 में कुल 1,100 खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले दर्ज किए गए थे। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जहां 900 मामले दर्ज किए गए थे। तीसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां 800 मामले दर्ज किए गए थे।



प्रश्न 3 :- किस बैंक ने हीरा उद्योग के लिए ‘इंडस सॉलिटेयर प्रोग्राम’ की शुरूआत की है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. Federal Bank ने।
  2. ICICI Bank ने।
  3. IndusInd Bank ने।
  4. Kotak Mahindra Bank ने।

Ans:- IndusInd Bank ने।

Explain :- इंडसइंड बैंक ने हाल ही में ‘इंडस सॉलिटेयर प्रोग्राम’ लॉन्च किया है, जो एक अभिनव सामुदायिक बैंकिंग पहल है जिसे विशेष रूप से हीरा उद्योग की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।



प्रश्न 4 :- कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी लॉन्च करने के लिए IITK और किस बैंक ने साझेदारी की है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. Federal Bank ने।
    2. ICICI Bank ने।
    3. HDFC Bank ने।
    4. Kotak Mahindra Bank ने।

          Ans:- Kotak Mahindra Bank ने।

          Explain :- कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी लॉन्च करने के लिए IITK और कोटक महिंद्रा बैंक ने साझेदारी की है।

          यह स्कूल भारत का पहला पूर्ण एकीकृत स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी है, जो स्थिरता शिक्षा, अनुसंधान और आउटरीच को बढ़ावा देगा। 




          प्रश्न 5 :- देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य कौन-सा बना है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. गुजरात।
          2. उत्तर प्रदेश।
          3. राजस्थान।
          4. केरल।

              Ans:- उत्तर प्रदेश।

              Explain :- देश के जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 15.7 प्रतिशत है और वह पहले पायदान पर है।

              वहीं, उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत भागीदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश ने जीडीपी में हिस्सेदारी के मामले में तमिलनाडु (9.1 प्रतिशत), गुजरात (8.2 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (7.5 प्रतिशत) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। 



              प्रश्न 6 :- किसने भारत को प्रशासनिक भागीदार बनाते हुए सेंट लूसिया कार्यक्रम की शुरूआत की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. ADB ने।
              2. TIWB ने।
              3. UNESCO ने।
              4. IMF ने।

              Ans:- TIWB ने।

              Explain :- अंतर्राष्ट्रीय कर मामलों के लिए बहुपक्षीय मंच (TIWB) ने भारत को प्रशासनिक भागीदार बनाते हुए सेंट लूसिया कार्यक्रम की शुरूआत की है।

              यह कार्यक्रम सेंट लूसिया में कर प्रशासन में प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।



              प्रश्न 7 :- किसने स्वदेशी SAMAR एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. HAL ने।
              2. BHEL ने।
              3. ISRO ने।
              4. DRDO ने।

              Ans:- IAF ने।

              Explain :- भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम SAMAR का पहली बार सफल टेस्ट किया है। इस मिसाइल को ट्रक से लॉन्च किया जाता है।

              यह किसी भी हवाई टारगेट को हिट कर सकता है। वह भी 2982 km/hr की स्पीड से। यानी दुश्मन को बचने का मौका ही नहीं मिलता है।




              प्रश्न 8 :- किस भारतीय ने हाल ही में अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट विंसन' पर सफल चढ़ाई की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. शेख हसन खान।
              2. इशानी सावंत.
              3. अर्जुन वाजपेई.
              4. प्रेरणा दांगी.

              Ans:- शेख हसन खान।

              Explain :- केरल सरकार के कर्मचारी शेख हसन खान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट विंसन' फतह कर लिया है।

              उनके द्वारा फतह की गयी यह पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है। माउंट विंसन समुद्र तल से 4,892 मीटर (16,050 फीट) ऊपर है।





              प्रश्न 9 :- किसने ‘काशी तमिल संगमम 2.0’ का उद्घाटन किया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. अमित शाह जी ने।
              2. प्रधानमंत्री मोदीजी ने।
              3. अश्विनी वैष्णव जी ने।
              4. नितिन गडकरी जी ने।

              Ans:- प्रधानमंत्री मोदीजी ने।

              Explain :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

              इस दौरान उन्होंने काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जो सप्ताह में एक दिन चलने वाली काशी-कन्याकुमारी एक्सप्रेस को रवाना किया।



              प्रश्न 10 :- टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज कौन बने हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. नाथन लियोन।
              2. शाकिब अल हसन।
              3. जोश हेजलवुड।
              4. शाहीन अफरीदी।

              Ans:- नाथन लियोन।

              Explain :- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बने हैं।

              उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में फहीम अशरफ को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 19 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (19 December 2023) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें