[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 14 मई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week

Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi May 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी May 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें April 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किन देशों ने रूसी तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का संकल्प लिया है?
उत्तर :- 

  • G7 (Group Of Seven) देशों ने
  • G15 (Group Of Fifteen) देशों ने
  • G20 (Group Of Twenty) देशों ने
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- G7 (Group Of Seven) देशों ने।

विस्तार :- G7 (Group Of Seven) देशों ने रूसी तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का संकल्प लिया है। जी-7 देशों ने कहा कि वो रूस पर और प्रतिबंध लगाए जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले सिर्फ अमेरिका ही ऐसा देश था, जिसने रूस के तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।



प्रश्न 2 :- किस IIT (Indian Institute Of Technology) ने मौसम पूर्वानुमान ऐप विकसित करने के लिए IMD (Indian Meteorological Department) के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • IIT Madras
  • IIT Kharagpur
  • IIT Bombay
  • IIT Roorkee

उत्तर:- आईआईटी बॉम्बे ने।

विस्तार :- IIT (Indian Institute Of Technology) बॉम्बे ने मौसम पूर्वानुमान ऐप विकसित करने के लिए IMD (Indian Meteorological Department) के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ऐप मौसम पूर्वानुमान अनुप्रयोगों के माध्यम से गांव, शहर और जिला स्तर पर हितधारकों के लिए जलवायु समाधान में मदद करेगा।



प्रश्न 3 :- भारतीय एथलीट अविनाश सेबल ने कितने मीटर साउंड रनिंग ट्रैक मीट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
उत्तर :- 

  • 5000 मीटर
  • 6000 मीटर
  • 8000 मीटर
  • 9000 मीटर

उत्तर:- 5000 मीटर।

विस्तार :- भारतीय एथलीट अविनाश सेबल ने 5000 मीटर साउंड रनिंग ट्रैक मीट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अविनाश ने 13:25.65 मिनट में रेस पूरी कर बहादुर प्रसाद का 1992 में बना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस रेस में अविनाश 12वें नंबर पर रहे थे।



प्रश्न 4 :- कौनसी भारतीय कंपनी 100 बिलियन अमरीकी डालर वार्षिक राजस्व हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है?
उत्तर :-

  • Infosys
  • Reliance
  • Tata Consultancy Services
  • HCl Technologies

उत्तर:-  'रिलायंस'।

विस्तार :- रिलायंस 100 बिलियन अमरीकी डालर वार्षिक राजस्व हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है। 31 मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) में 22.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।


Read Also :- 


प्रश्न 5 :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO Indian Space And Research Organisation) ने शुक्र ग्रह के लिए अंतरिक्ष यान कब लॉन्च किये जाने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • दिसंबर 2022 में
  • दिसंबर 2023 में
  • दिसंबर 2024 में
  • दिसंबर 2025 में

उत्तर:- दिसंबर 2024 में।

विस्तार :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO Indian Space And Research Organisation) ने शुक्र ग्रह के लिए अंतरिक्ष यान दिसंबर 2024 में लॉन्च किये जाने की घोषणा की है।



प्रश्न 6 :- कौनसी महिला IWF (International Weightlifting Federation) जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं?
उत्तर :- 

  • आयशा लक्कड़
  • सरस्वती पंत
  • रानी गुप्ता
  • हर्षदा शरद गरुड़

उत्तर:- हर्षदा शरद गरुड़।

विस्तार :- हर्षदा शरद गरुड़ ने 2 मई 2022 को यूनान के हेराकलियोन में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हर्षदा शरद गरुड़ ने महिला 45 किग्रा वर्ग में कुल 153 किग्रा (70 किग्रा और 83 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।



प्रश्न 7 :- किस राज्य के मुख्यमंत्री घोषणा की है कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा?
उत्तर :- 

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने

उत्तर:- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने।

विस्तार :- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घोषणा की है कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।





प्रश्न 8 :- NSO (National Statistical Office) सर्वेक्षण के अनुसार भारत में अक्टूबर-दिसंबर 2021 में बेरोजगारी दर कितनी प्रतिशत रही है?
उत्तर :- 

  • 3.7% बेरोजगारी दर
  • 5.7% बेरोजगारी दर
  • 8.7% बेरोजगारी दर
  • 11.7% बेरोजगारी दर

उत्तर:- 8.7%।

विस्तार :- NSO (National Statistical Office) सर्वेक्षण के अनुसार भारत में अक्टूबर-दिसंबर 2021 में बेरोजगारी दर 8.7 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा इससे एक साल पहले की समान अवधि में 10.3 प्रतिशत था। शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में बेरोजगारी दर भी अक्टूबर-दिसंबर 2021 में घटकर 10.5 प्रतिशत हो गई है, जो कि पिछले साल 13.1% थी।


Read Also :- 


प्रश्न 9 :- किस कंपनी ने पेट्रोल के साथ मेथनॉल के 15% मिश्रण के साथ M15 पेट्रोल लॉन्च किया है?
उत्तर :- 

  • Reliance Petroleum Limited
  • Indian Oil Corporation
  • Cairn India
  • Hindustan Petroleum Corporation

उत्तर:- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL - Indian Oil Corporation Limited) ने।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- किस केंद्र शासित प्रदेश/राज्य सरकार ने मुफ्त सीवर कनेक्शन प्रदान करने के लिए "मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • लक्षद्वीप सरकार ने
  • दिल्ली सरकार ने
  • जम्मू और कश्मीर सरकार ने
  • पुदुचेरी सरकार ने

उत्तर:- दिल्ली सरकार ने।

विस्तार :-






उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz May 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर May 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें