[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 29 जनवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week

Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi January 2022 (3rd Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें January 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस देश के वैज्ञानिकों ने धरती पर कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है?
उत्तर :- 

  • China
  • America
  • Russia
  • Brazil

Ans:- पड़ोसी देश चीन ने।

Explain :- पड़ोसी देश चीन के वैज्ञानिकों ने धरती पर कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है। इस कृत्रिम चंद्रमा का व्यास लगभग दो फीट है। इसकी कृत्रिम सतह वैसी चट्टानों और धूल से बनाई गई है जो उतनी ही हल्की हैं जितनी चंद्रमा पर होती हैं।



प्रश्न 2 :- UNDP भारत का पहला युवा जलवायु चैंपियन कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • प्राजक्ता कोली
  • भुवन बाम
  • अमित भड़ाना
  • गौरव चौधरी

Ans:- प्राजक्ता कोली।

Explain :- यूएनडीपी इंडिया ने प्राजक्ता कोली को पहली युवा जलवायु चैंपियन चुना है। प्राजक्ता कोली को जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और जैव विविधता के नुकसान के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए युवाओं के साथ वार्तालाप करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्राजक्ता कोली एक भारतीय YouTuber और अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनके YouTube चैनल को “Mostlysane” से जाना जाता है।



प्रश्न 3 :- किस केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए "One Stop Website" लांच की है?
उत्तर :- 

  • लक्षद्वीप सरकार ने
  • लद्दाख सरकार ने
  • चंडीगढ़ सरकार ने
  • दिल्ली सरकार ने

Ans:- दिल्ली सरकार ने।

Explain :- इलेक्ट्रिक वाहनों और इनके लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रैक्चर को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने "One Stop Website" लांच किया है। यह वेबसाइट इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा करने  में सहायक होगी। इस वेबसाइट में एक चार्जिंग स्टेशन एक्सप्लोरर है , जो उपयोगकर्ताओं को शहर में वर्तमान में सक्रिय चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस "One Stop Website" के और भी फायदे हैं।



प्रश्न 4 :- किस देश की अदालत ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया है?
उत्तर :- 

  • United Kingdom
  • America
  • UAE
  • Japan

Ans:- यूनाइटेड किंगडम।

Explain :- यूनाइटेड किंगडम देश की अदालत ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया है।




प्रश्न 5 :- केंद्र सरकार ने इंडिया गेट पर स्थापित "अमर जवान ज्योति" का किसके साथ विलय कर दिया है?
उत्तर :- 

  • राष्ट्रपति भवन के साथ
  • राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ
  • राष्ट्रीय पुस्तकालय के साथ
  • इनमें से कोई नहीं

Ans:- राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ।

Explain :- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान पर 1971 के युद्ध की जीत व बांग्लादेश की आजादी के बाद शहीदों की याद में 1972 के गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित की थी।50 वर्ष से जल रही अमर जवान ज्योति का विलय केंद्र सरकार ने शुक्रवार 27 January 2022 को राष्ट्रीय समर स्मारक ज्योति में कर दिया है। 



प्रश्न 6 :- असम राज्य सरकार ने किसे राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम वैभव” प्रदान किया है?
उत्तर :- 

  • मुकेश अंबानी जी को
  • रतन टाटा जी को
  • नरेंद्र मोदी जी को
  • आनंद महिंद्रा जी को

Ans:- रतन टाटा जी को।

Explain :- असम सरकार ने 24 जनवरी, 2022 को श्री रतन टाटा जी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया है। यह असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, प्राप्तकर्ता अपने पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकता है।



प्रश्न 7 :- विदेशी टीमों के घर में एक दिवसीय इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • विराट कोहली
  • बाबर आजम
  • रोहित शर्मा
  • केन विलियमसन

Ans:- विराट कोहली।

Explain :- कोहली विदेशी टीमों के घर में वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, इस मुकाम को पाने के लिए विराट कोहली ने 103 पारियां खेलकर 5057 रन बनाया है। कोहली से पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिन्होंने 146 पारियों में 5065 रन बनाए थे।





प्रश्न 8 :- कौनसा देश AFC Women's Football World Cup 2022 की मेजबानी कर रहा है?
उत्तर :- 

  • अमेरिका
  • ब्राजील
  • सिंगापुर
  • भारत

Ans:- अपना प्यारा देश भारत।

Explain :- अपना प्यारा देश भारत AFC Women's Football World Cup 2022 की मेजबानी कर रहा है। 12 टीमों के बीच खेले जाने वाली इस टूर्नामेंट को मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट का 20वां संस्करण है। AFC वूमेंस एशियाई कप 2022 की शीर्ष पांच टीमें, फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।




प्रश्न 9 :- किस कंपनी के अनुसार उसका नया "Artificial Intelligence Supercomputer 2022" के मध्य तक विश्व में सबसे तेज सुपर कंप्यूटर होगा?
उत्तर :- 

  • Meta
  • Microsoft
  • Google
  • Twitter

Ans:- मेटा।

Explain :- फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा का दावा है कि AI Research SuperCluster कंप्यूटर विश्व में मौजूद सबसे तेज AI सुपर कंप्यूटर्स में से एक है। कंपनी के अनुसार, इस साल के मध्य तक पूरा तैयार हो जाने के बाद यह विश्व का सबसे फास्ट ऑपरेटिंग सुपर कंप्यूटर होगा। जुकरबर्ग ने कहा है कि रिसर्च सुपरक्लस्टर, सेकेंडों में क्विंटल ऑपरेशन करने में सक्षम है।



प्रश्न 10 :- पेंच टाइगर रिजर्व में कितने वर्ष की "कॉलरवाली" बाघिन की मौत हो गई है?
उत्तर :- 

  • 14 वर्ष
  • 15 वर्ष
  • 16 वर्ष
  • 17 वर्ष

Ans:- 16 वर्ष।

Explain :- मध्य प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क की बाघिन का निधन 16 वर्ष की उम्र में हो गया है। कॉलरवाली बाघिन के नाम से मशहूर बाघिन ने सबसे ज्यादा 29 शावकों को जन्म दिया था। साल 2008 से लेकर 2021 तक बाघिन 8 बार मां बनी और उसने कुल 29 शावकों को जन्म दिया था। पेंच नेशनल पार्क में इस बाघिन के गले में सबसे पहले रेडियो कॉलर लगाया गया था इसलिए उसे कॉलरवाली बाघिन के नाम से जाना जाता है.



प्रश्न 11 :- किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- 

  • अमेरिका
  • ब्राजील
  • सिंगापुर
  • जापान

Ans:- जापान।

Explain :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। नयी दिल्ली में यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था। कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया।



प्रश्न 12 :- भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपने करियर में कौन सी बार "ICC Women's Cricketer Of The Year" चुना गया है?
उत्तर :- 

  • पहली बार
  • दूसरी बार
  • तीसरी बार
  • चौथी बार

Ans:- दूसरी बार।

Explain :- भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपने करियर में दूसरी बार "ICC Women's Cricketer Of The Year" चुना गया है। भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। 2021 के दौरान उन्होंने 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 855 रन बनाए थे।




प्रश्न 13 :- कारगिल युद्ध के कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण भारतीय सेना द्वारा कहां किया गया है?
उत्तर :- 

  • हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में
  • हिमाचल प्रदेश के उना में

Ans:- हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में।

Explain :- हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में 19 January 202 को करगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। कैप्टन बत्रा की प्रतिमा का अनावरण उनके पिता जी. एल. बत्रा और मां कमल कांता बत्रा जी के द्वारा किया गया। कारगिल युद्ध के दौरान मरणोपरांत कैप्टन बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल वाय.के.जोशी ने विक्रम बत्रा को शेर शाह उपनाम से नवाजा था।



प्रश्न 14 :- विश्व के नेताओं में वैश्विक रेटिंग में कौन शीर्ष पर रहे हैं?
उत्तर :- 

  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

Ans:- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Explain :- विश्व के लोकप्रिय नेताओं की सूची में 71 प्रतिशत रेटिंग के साथ पीएम मोदी शीर्ष पर बने हुए हैं। मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर 66 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं।



प्रश्न 15 :- भारत सरकार ने कितने पाकिस्तान में स्थित Youtube Channel, Twitter or Instagram Account को ब्लॉक करने का आदेश दिया है?
उत्तर :- 

  • 33 अकाउंट
  • 35 अकाउंट
  • 39 अकाउंट
  • 43 अकाउंट

Ans:- 35 अकाउंट

Explain :- केंद्र सरकार ने भारत विरोधी फर्जी खबरें और अन्य सामग्री चलाने के लिए 35 Youtube चैनल, सोशल मीडिया अकाउंट और कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।


PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर January 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें