भारतीय रेलवे से संबंधित प्रश्नोत्तरी भाग-4 - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

भारतीय रेलवे से संबंधित प्रश्नोत्तरी भाग-4

भारतीय रेलवे से संबंधित प्रश्नोत्तरी भाग-4 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट Railway Ka Gk General Knowledge Questions & Answers In Hindi Pdf - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट भारतीय रेलवे से संबंधित प्रश्नोत्तरी भाग-4 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk में हमनें भारतीय रेलवे से संबंधित 17 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Top 70 Indian Railway GK Question Answer In Hindi Part-4 - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :-  "Operation My सहेली" नामक पहल का प्रारंभ किस रेलवे जोन ने किया है?
उत्तर :- 

  • दक्षिणी उत्तरी रेलवे जोन के द्वारा
  • दक्षिण मध्य रेलवे जोन के द्वारा
  • उत्तर रेलवे जोन के द्वारा
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन के द्वारा

Ans:- दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन के द्वारा।

Explain :- प्रोजेक्ट "ऑपरेशन माई सहेली" का पायलट संस्करण कोलकाता के 3 ट्रेनों 1. हावड़ा-यशवंतपुर दुरंतो स्पेशल 2. हावड़ा- अहमदाबाद स्पेशल और 3. हावड़ा-मुंबई स्पेशल में शुरू किया गया है । इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रेन से जा रही महिला यात्रियों के प्रति सुरक्षा बढ़ाना है। प्रोजेक्ट "ऑपरेशन माई सहेली" का शुभारंभ 18 दिसंबर 2020 को किया गया था।



प्रश्न 2 :- हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया?
उत्तर :- 

  • सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन
  • नायक स्वामीजी रेलवे स्टेशन
  • अटल बिहारी वाजपेई रेलवे स्टेशन
  • सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन

Ans:- सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन।

Explain :- हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन रखा गया है। यह रेलवे स्टेशन कर्नाटक राज्य में स्थित है। हुबोलियों लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे का मुख्यालय है।



प्रश्न 3 :- "Freight सेवा मोबाइल ऐप" किस ज़ोन के द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर :- 

  • दक्षिणी उत्तरी रेलवे जोन
  • दक्षिण मध्य रेलवे जोन
  • उत्तर रेलवे जोन
  • पूर्वी रेलवे जोन

Ans:- दक्षिण रेलवे जोन चेन्नई के द्वारा।

Explain :-  "Freight सेवा मोबाइल ऐप" दक्षिण रेलवे जोन चेन्नई के द्वारा शुरू किया गया है। माल एवं पार्सल यातायात को बढ़ाने के लिए फ्रेट सेवा (Freight Seva) मोबाइल ऐप लांच किया गया है। इस ऐप में रेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नीतिगत पहलों की भी समय-समय पर जानकारी उपलब्ध होती है।



प्रश्न 4 :- भारतीय रेलवे ने भारत की सबसे लंबी रेल गाड़ी का परिचालन किया है, इसका नाम क्या है?
उत्तर :- 

  • वासुकी नाग
  • महापद्म नाग
  • तक्षक नाग
  • शेष नाग

Ans:- शेषनाग

Explain :-  भारतीय रेलवे ने पटरी पर तीन किलोमीटर लंबी मालगाड़ी चलाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मालगाड़ी का नाम शेषनाग (Sheshnag Train) रखा गया गया है। इस शेषनाग रेल पर कुल 251 डब्बे ( wagons) हैं, और इन सभी डब्बों को खींचने के लिए 4 इलेक्ट्रिक इंजन लगाए गए हैं। इसका ट्रायल नागपुर मंडल से बिलासपुर मंडल के कोरबा तक किया गया था।




प्रश्न 5 :- निजी रेलों के पहले जत्थे (Batch) के रूप में 2023 तक कितने रेलों को लांच किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • 9
  • 11
  • 12
  • 15

Ans:- 12।

Explain :- निजी रेलों के पहले जत्थे (Batch) के रूप में 2023 तक 12 रेलों को लांच किया जाएगा।



प्रश्न 6 :- किसे Rail Infra Business Leader Of The Year 2020 Award से सम्मानित किया गया था?
उत्तर :- 

  • विनय कुमार त्र‍िपाठी
  • सुरेश कुमार यादव
  • श्री वेद प्रकाश दुदेजा
  • सुशांत कुमार मिश्रा

Ans:- श्री वेद प्रकाश दुदेजा जी को।

Explain :- जुलाई, 2020 में वेद प्रकाश दुदेजा जी को Rail Infra and Mobility Business Digital Awards (RIMBDA) द्वारा  ‘Infra Business Leader of the Year, 2020’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्री वेद प्रकाश दुदेजा जी को अवसंरचना विकास में दिए योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।



प्रश्न 7 :- भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के अवधि के दौरान मजदूर वर्ग के लिए कौन से ट्रेन का परिचालन किया था?
उत्तर :- 


  • सहारा ट्रेन
  • श्रमिक ट्रेन
  • सेवा ट्रेन
  • मदद ट्रेन

Ans:- श्रमिक ट्रेन।

Explain :- भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के अवधि के दौरान मजदूर वर्ग के लिए "श्रमिक ट्रेन" का परिचालन किया था। इस स्पेशल ट्रेन की टिकट का कीमत औसतन ₹600 रखा गया था। इन ट्रेनों के जरिए करीब 60 लाख लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया था। 14 जून 2020 तक कुल 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विके यादव जी के अनुसार ट्रेन टिकटों से केवल 15 प्रतिशत ही वसूल किया गया जबकि 85 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार ने दिया था।





प्रश्न 8 :- भारतीय रेलवे ने कब तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :- 

  • सन् 2024 तक
  • सन् 2028 तक
  • सन् 2030 तक
  • सन् 2035 तक

Ans:- सन् 2030 तक।

Explain :- भारतीय रेलवे ने सन् 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी लाइन के सभी मार्गों का दिसंबर 2023 तक विद्युतीकरण करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। भारतीय रेलवे का मुख्य उद्देश्य 2030 तक पूरी तरह हरित होना है। इंजन और ट्रेनों की ऊर्जा दक्षता में सुधार किया जाएगा।




प्रश्न 9 :- रेलवे बोर्ड के नए सचिव कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • विनय कुमार त्र‍िपाठी
  • सुरेश कुमार यादव
  • सुनीत शर्मा
  • सुशांत कुमार मिश्रा

Ans:- विनय कुमार त्र‍िपाठी

Explain :- पूर्वोत्‍तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक और 1983 बैच के सीन‍ियर IRSEE अध‍िकारी विनय कुमार त्र‍िपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और सीईओ पद पर न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। यह नियुक्ती केवल 6 माह के लिए होगा। त्रिपाठी जी का कार्यकाल 1 जनवरी, 2022 से लेकर 30 जून, 2022 तक होगा।



प्रश्न 10 :- भारतीय रेलवे का Artificial Intelligence (AI) से आधारित चैट बोट का क्या नाम है?
उत्तर :- 

  • ASKDISHA
  • SEVA
  • DISHA
  • SHANTI

Ans:- ASKDISHA.

Explain :- रेलवे की टिकट बुक करने के दौरान आपको किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए IRCTC ने आपके लिए ASKDISHA नाम की एक Chat bot लांच किया है, जो आपके रेलवे की टिकट बुक करने में आपकी मदद करता है। आपकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए ASKDISHA 24x7 उपलब्ध रहती है। आस्क दिशा (Ask Disha) चैटबॉट को साल अक्टूबर 2018 में यात्रियों की सुविधाओं के लिए  लॉन्च किया गया था।



प्रश्न 11 :- भारत के सबसे "Powerful Rail Engine" का क्या नाम रखा गया है?
उत्तर :- 

  • WAG 10 Number 64027
  • CAT 11 Number 60027
  • MAT 12 Number 60027
  • WAG 12 Number 60027

Ans:- WAG 12 Number 60027.

Explain :- भारत के सबसे "Powerful Rail Engine" का नाम WAG 12 Number 60027 रखा गया है। इस रेलवे इंजन को 18 मई 2020 को लांच किया गया था। तब यह रेलवे इंजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से शिवपुर तक चली थी। इस रेलवे इंजन की कुल क्षमता 12 हजार हॉर्स पावर है और यह एक इलेक्ट्रिक इंजन है। इस रेल इंजन का निर्माण बिहार के मधेपुरा स्थित MELPL में किया गया था।



प्रश्न 12 :- नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर :- 

  • आनंद विहार रेलवे स्टेशन
  • सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन
  • वलसाड रेलवे स्टेशन
  • वापी रेलवे स्टेशन

Ans:- सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन।

Explain :- नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन रखा गया है। इस रेलवे स्टेशन का स्थापना 15 जनवरी, 1905 को किया गया था।




प्रश्न 13 :- भारतीय रेलवे ने किस स्टेशन पर फिट इंडिया पहल के तहत "मुफ्त Railway Platform Ticket" की व्यवस्था की है?
उत्तर :- 

  • आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर
  • बोटाद स्टेशन पर
  • वलसाड रेलवे स्टेशन पर
  • वापी रेलवे स्टेशन पर

Ans:- आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर।

Explain :- भारतीय रेलवे ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिट इंडिया पहल के तहत "मुफ्त Railway Platform Ticket" की व्यवस्था की है। यह रेलवे स्टेशन दृष्टिहीनों के लिए अनुकूलीत रेलवे स्टेशन है। दृष्टिहीन व्यक्ति बिना किसी मदद के बगैर वह अपनी ट्रेन में सवार हो सकेंगे।



प्रश्न 14 :- रेल मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किसे UIC सुरक्षा मंच का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है?
उत्तर :- 

  • विनय कुमार त्र‍िपाठी
  • सुरेश कुमार यादव
  • श्री अरुण कुमार
  • सुशांत कुमार मिश्रा

Ans:- श्री अरुण कुमार जी को।

Explain :-



प्रश्न 15 :- भारतीय रेलवे ने कब तक संपूर्ण विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :- 

  • वर्ष 2028 तक
  • वर्ष 2029 तक
  • वर्ष 2030 तक
  • वर्ष 2033 तक

Ans:- वर्ष 2030 तक।

Explain :- रेल मंत्री पीयूष गोयल जी के अनुसार भारतीय रेल व्यवस्था 2030 तक दुनिया की पहली ऐसी रेल व्यवस्था बन जाएगी जो पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगी। साल 2020 में कोरोना के चलते 4,000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया था।



प्रश्न 16 :- भारतीय रेलवे ने पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक किस राज्यों के दो रेलवे स्टेशन बीच चलाई गई?
उत्तर :- 

  • गुजरात के वलसाड रेलवे स्टेशन से बोटाद स्टेशन
  • गुजरात के वडोदरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से वापी रेलवे स्टेशन
  • गुजरात के पालनपुर स्टेशन से वेरावल रेलवे स्टेशन
  • गुजरात के पालनपुर स्टेशन से बोटाद स्टेशन

Ans:- गुजरात के पालनपुर स्टेशन से बोटाद स्टेशन

Explain :- ट्रेन का संचालन गुजरात के पालनपुर से बोटाद स्टेशन के बीच सफलतापूर्वक किया गया।




प्रश्न 17 :- भारतीय रेलवे द्वारा अंजी खाड ब्रिज (केबल स्टेएड ब्रिज) का निर्माण कहां किया जा रहा है?
उत्तर :- 

  • चंडीगढ़ में
  • जम्मू कश्मीर में
  • उत्तराखंड में
  • लद्दाख में

Ans:- जम्मू कश्मीर में।

Explain :-





उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारतीय रेलवे से संबंधित प्रश्नोत्तरी भाग-4 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk हल करके भारतीय रेलवे से संबंधित कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें