[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 22 जनवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week

Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi January 2022 (2nd Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें January 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- कौन सा राज्य पहली बार "World Handicapped T-20 Cricket Championship 2023" की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- 

  • केरल
  • कर्नाटक
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

Ans:- केरल

Explain :- केरल पहली बार "World Handicapped T-20 Cricket Championship 2023" की मेजबानी करेगा। इस प्रतियोगिता को 2021 में आयोजित किया जाना था लेकिन अब जनवरी 2023 में इस प्रतियोगिता का आयोजन केरल राज्य में किया जाना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन International Committee of Sports for the Deaf - ICSD द्वारा किया जाता है।



प्रश्न 2 :- जल मेट्रो परियोजना वाला भारत का पहला शहर कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • जयपुर
  • मथुरा
  • ईटानगर
  • कोच्चि

Ans:- कोच्चि

Explain :- मुज़िरिस नाम का नाव लॉन्च करने के साथ ही कोच्चि जल मेट्रो परियोजना वाला भारत का पहला शहर बन गया है। इस नाव को दिसंबर 2021 में लांच किया गया था। इस परियोजना से जुड़े सभी नावों को वाटर मेट्रो (Water Metros) कहा जाएगा। मुज़िरिस नामक नाव को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited) द्वारा निर्मित किया गया है।



प्रश्न 3 :- 1 महीने में 92.6 करोड़ से अधिक UPI लेन-देन की उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला बैंक कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • PayTm Payment Bank
  • Axis Bank
  • ICICI Bank
  • SBI Bank

Ans:- पेटीएम पेमेंट बैंक

Explain :- Paytm Payments Bank Limited (PPBL) ने कहा है कि वह एक महीने में 92.6 करोड़ से अधिक Unified Payment Interface (UPI) लेनदेन की उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। वही बात करें दूसरे पायदान की तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 66.49 करोड़ Unified Payment Interface (UPI) लेनदेन के साथ इस स्थान पर बना हुआ है।



प्रश्न 4 :- किस राज्य सरकार ने टीकाकरण न करने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है?
उत्तर :- 

  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने
  • ओडिशा राज्य सरकार ने
  • पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने

Ans:- हरियाणा राज्य सरकार ने

Explain :- हरियाणा राज्य सरकार ने टीकाकरण न करने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अनुसार जिन बच्चों का उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है और जिन्होंने Covid-19 का Vaccine नहीं लगाया है उन्हें स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।




प्रश्न 5 :- 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला केंद्र शासित/राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • दिल्ली
  • चंडीगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • लक्ष्यद्वीप

Ans:- लक्ष्यद्वीप

Explain :- लक्षद्वीप में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण 100 फीसदी पूरा हो गया है। इसके साथ ही यह केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।



प्रश्न 6 :- इसरो के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- 

  • विकास पटेल
  • एस. सोमनाथ
  • आरती ठाकुर
  • सुरेश विश्वास

Ans:- एस. सोमनाथ

Explain :- Space Center Institute Vikram Sarabhai Space Center (VSSC) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस. सोमनाथ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव के नए प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका कार्यकाल नियुक्ति से तीन साल के लिए होगा। डॉ एस. सोमनाथ चार साल तक VSSC के निदेशक रहे हैं।



प्रश्न 7 :- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय कब से शुरू किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • 20 जनवरी से
  • 21 जनवरी से
  • 22 जनवरी से
  • 23 जनवरी से

Ans:- 23 जनवरी से

Explain :- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला अब हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू किया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी। अब से हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी अब गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल किया जाएगा।





प्रश्न 8 :- विश्व का सबसे उम्रदराज स्थलीय जीव कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • Timothy Turtle
  • Henry Turtle
  • Johnathan Turtle
  • Harriet Turtle

Ans:- जोनाथन कछुआ

Explain :-




प्रश्न 9 :- IPL (Indian Premier League) 2022 के टाइटल प्रायोजक कंपनी कौन-सी बनी है?
उत्तर :- 

  • Wipro
  • TCS
  • TATA
  • ITC

Ans:- टाटा

Explain :- टाटा ग्रुप ने वीवो को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में रिप्लेस किया है। IPL 2022 के टाइटल प्रायोजक कंपनी टाटा समूह होगा। आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया है। वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रूपये में खरीदे थे किंतु भारत-चीन सीमा गतिरोध के कारण आईपीएल 2020 सीजन में यह सौदा स्थगित कर दिया गया था।



प्रश्न 10 :- "ऊंटों के लिए विश्व का पहला होटल" किस देश में बनाया गया है?
उत्तर :- 

  • सऊदी अरब में
  • भारत में
  • बांग्लादेश में
  • पाकिस्तान में

Ans:- सऊदी अरब में

Explain :- सऊदी अरब में ऊंटों की सेवा और आराम करने के लिए विश्व का पहला होटल बनाया गया है। इस होटल का नाम टैटमैन रखा गया है रिपोर्ट के अनुसार इस होटल में 120 कमरे हैं जो ऊंटों को सभी सेवाएं प्रदान करते हैं। इस होटल की एक रात की कीमत 400 रियाल है भारतीय मुद्रा में देखे तो तकरीबन 77500 रुपए के आसपास।



प्रश्न 11 :- हाल ही में Mrs World 2022 का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- 

  • Kate Schneider
  • Jennifer Lê
  • Shaylyn Ford
  • Navdeep Kaur

Ans:- Shaylyn Ford

Explain :- मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अमेरिका की Shaylyn Ford ने जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के लॉस वेगास में किया था। इस प्रतियोगिता में भारत के नवदीप कौर ने Top-15 में जगह बनाया था।



प्रश्न 12 :- 2021 में फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार "सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों के सूची में भारतीय शटलर पीवी सिंधु" किस स्थान पर रही हैं?
उत्तर :- 

  • 8वें स्थान पर
  • 9वें स्थान पर
  • 11वें स्थान पर
  • 7वें स्थान पर

Ans:- सातवें स्थान पर

Explain :- 2021 में फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार "सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों के सूची में भारतीय शटलर पीवी सिंधु" सातवें स्थान पर रही हैं। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने 2021 में कुल 53 करोड़ रूपए की कमाई की है। जापानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका वर्ष 2021 में विश्व में 424 करोड़ रुपए (57.3 मिलियन डॉलर) के कमाई के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में में शीर्ष पर हैं।




प्रश्न 13 :- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर :- 

  • 79 वर्ष की उम्र में
  • 81 वर्ष की उम्र में
  • 83 वर्ष की उम्र में
  • 96 वर्ष की उम्र में

Ans:- 83 वर्ष की उम्र में

Explain :- 15 जनवरी 2022 अर्थात रविवार देर रात को पंडित बिरजू महाराज जी का हार्ट अटैक से 83 साल की उम्र में निधन हो गया। 



प्रश्न 14 :- किस महासागर में स्थित टोंगा द्वीप के पास समुद्र के भीतर बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है?
उत्तर :- 

  • प्रशांत महासागर में
  • हिंद महासागर में
  • अटलांटिक महासागर में
  • आर्कटिक महासागर में

Ans:- प्रशांत महासागर में

Explain :- टोंगा द्वीप के पास पानी के नीचे का ज्वालामुखी में एक बहुत ही विशाल विस्फोट हुआ। यह विस्फोट प्रशांत महासागर में हुआ है। यह विस्फोट लगभग 10 मेगाटन TNT (Trinitrotoluene) के बराबर था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 600 गुना अधिक शक्तिशाली था। टोंगा द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से आबादी के 80 प्रतिशत से अधिक अर्थात लगभग 84,000 लोग प्रभावित हुए हैं।



प्रश्न 15 :- भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान कौन बनी हैं?
उत्तर :-

  • वंदना कटारिया
  • शर्मिला देवी
  • सविता पूनिया
  • दीप ग्रेस एक्का

Ans:- सविता पूनिया

Explain :- ओमान देश की राजधानी मस्कट में 21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी 2022 तक होने वाले Women's Asia Cup Hockey Tournament में भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। वहीं बात करें महिला हॉकी टीम के उप कप्तान की तो अनुभवी दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय महिला टीम ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर January 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें