[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week

Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi February 2022 (3rd Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें February 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- IPL की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम का क्या नाम रखा है?
उत्तर :- 

  • गुजरात टाइटन्स
  • अहमदाबाद टाइटन्स
  • राजकोट टाइटन्स
  • भावनगर टाइटन्स

उत्तर:- गुजरात टाइटन्स।

विस्तार :- IPL की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम का नाम गुजरात टाइटन्स रखा है। गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। गुजरात टाइटन्स टीम का मुख्य कोच आशीष नेहरा को बनाया गया है।



प्रश्न 2 :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वर्ष 2022 के पहले "पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04" को किस रॉकेट द्वारा लांच किया है?
उत्तर :- 

  • PSLV-C51
  • PSLV-C52
  • PSLV-C53
  • PSLV-C54

उत्तर:- PSLV-C52।

विस्तार :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वर्ष 2022 के पहले "पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04" को PSLV-C52 द्वारा लांच किया है। EOS-04 उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। EOS-04 के साथ दो अन्य उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया गया है। जिन्हें पृथ्वी से लगभग 529 किमी ऊपर सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में रखा गया है। इसरो के अनुसार EOS-04 उपग्रह का वजन 1713 किलोग्राम है।



प्रश्न 3 :- भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-रूपी वाउचर की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
उत्तर :- 

  • 1 लाख रूपए
  • 1.5 लाख रूपए
  • 2 लाख रूपए
  • 3 लाख रूपए

उत्तर:- 1 लाख रूपए।

विस्तार :- भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-रूपी वाउचर की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रूपए कर दी है। भारत सरकार ने डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल e-RUPI Digital Voucher प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। ई-रूपी डिजिटल वाउचर को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अर्थात NPCI द्वारा तैयार किया है। e-RUPI Digital Voucher के माध्यम से पैसे जल्दी और सही जगह पर आसानी से पहुंचाया जा सकता है।


प्रश्न 4 :- किस देश ने ड्रोन पायलट लाइसेंस की आवश्यकता समाप्त कर दी है?
उत्तर :- 

  • Pakistan ने
  • Russia ने
  • India ने
  • Israel ने

उत्तर:- भारत ने।

विस्तार :- अपने प्यारे देश भारत ने ड्रोन पायलट लाइसेंस की आवश्यकता समाप्त कर दी है। गैर-व्‍यावसायिक उद्देश्‍य के लिए दो किलो ग्राम तक के वजन वाले ड्रोन संचालन के लिए प्रमाण पत्र की आवश्‍यकता नहीं होगी। और केन्द्र सरकार ने भारत में ड्रोन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विदेशों से ड्रोन आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।




प्रश्न 5 :- सरकार ने क्रूड पाम ऑयल कृषि उपकर को घटाकर कितना प्रतिशत कर दिया है?
उत्तर :- 

  • 4%
  • 5%
  • 6%
  • 7%

उत्तर:- 5%।

विस्तार :- सरकार ने क्रूड पाम ऑयल कृषि उपकर को घटाकर 5% प्रतिशत कर दिया है। सरकार यह बड़ा कदम घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में और वृद्धि को रोकने हेतु लिया गया है। कृषि उपकर में कमी के बाद से कच्चे पाम तेल और रिफाइंड पाम ऑयल के बीच आयात कर 8.25 प्रतिशत हो गया है। भारत अपनी 60 प्रतिशत से अधिक खाद्य तेल जरूरतों को आयात के माध्यम से पूरा करता है।



प्रश्न 6 :- किस वर्ष लॉस एंजेलिस में आयोजित किए जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइंबिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेलों को शामिल किया गया है?
उत्तर :- 

  • वर्ष 2023 में
  • वर्ष 2024 में
  • वर्ष 2027 में
  • वर्ष 2028 में

उत्तर:- वर्ष 2024 में।

विस्तार :- वर्ष 2024 में लॉस एंजेलिस में आयोजित किए जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइंबिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेलों को शामिल किया जाएगा। ब्रेक-डांस को 2024 के ओलिंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा और इस इवेंट को 'ब्रेकिंग' के नाम से जाना जाएगा।



प्रश्न 7 :- कौन सा देश नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ान के अनुमति देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?
उत्तर :- 


  • Pakistan ने
  • Russia ने
  • India ने
  • Israel ने

उत्तर:- इजरायल।

विस्तार :- Israel नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ान के अनुमति देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।





प्रश्न 8 :- हाल ही में किसने विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- 

  • केंद्र सरकार ने
  • सर्वोच्च न्यायालय ने
  • राष्ट्रपति ने
  • रक्षा मंत्री ने

उत्तर:- केंद्र सरकार ने।

विस्तार :-




प्रश्न 9 :- केंद्र सरकार ने किस वर्ष तक कृषि क्षेत्र में डीजल को अक्षय ऊर्जा से बदलने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :- 

  • वर्ष 2024 तक
  • वर्ष 2026 तक
  • वर्ष 2028 तक
  • वर्ष 2034 तक

उत्तर:- वर्ष 2024 तक।

विस्तार :- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह (R K Singh) ने घोषणा की है कि भारत 2024 तक कृषि में शून्य-डीजल का उपयोग करेगा और जीवाश्म ईंधन को अक्षय ऊर्जा से बदल देगा। यह पहल 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी बढ़ाने और 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जक बनने की सरकार की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।



प्रश्न 10 :- समुद्रतल से 10044 फुट की ऊंचाई से गुजरने वाली किस टनल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है?
उत्तर :- 

  • Chengdu Metro Line Tunnel
  • Atal Tunnel
  • Želivka Water Tunnel
  • Delaware Aqueduct Tunnel

उत्तर:- अटल टनल, रोहतांग।

विस्तार :- समुद्रतल से 10044 फुट की ऊंचाई से गुजरने वाली अटल टनल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह विश्व की पहली टनल है, जिसमें 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस टनल को भारतीय और ऑस्ट्रिया की कंपनी स्ट्रॉबेग और एफकॉन ने मिलकर बनाया है। टनल की कुल लंबाई 9.02 किलोमीटर है। टनल में हर 500 मीटर पर आपातकाल सुरंग मौजूद है। अटल टनल का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने किया था। 



प्रश्न 11 :- किस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जी ने कैंसर की रोकथाम के लिए "होप एक्सप्रेस" की शुरुआत करने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र

उत्तर:- महाराष्ट्र।

विस्तार :- महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जी ने कैंसर की रोकथाम के लिए "होप एक्सप्रेस" की शुरुआत करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जी ने यह घोषणा मोज़ेक-3डी विकिरण मशीन (Mosaic-3D Radiation Machine) के शुभारंभ के अवसर पर किया। उन्होंने इस मशीन का शुभारंभ कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में किया। यह इस प्रकार की भारत की पहली मशीन है।



प्रश्न 12 :- किसके द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में नौकरी छूटने के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है?
उत्तर :- 

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार
  • सर्वोच्च न्यायालय के आंकड़ों के अनुसार
  • नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार।

विस्तार :- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में नौकरी छूटने के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।




प्रश्न 13 :- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किस बैंक ने "जीवा कार्यक्रम" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • ICICI Bank
  • State Bank Of India
  • National Agriculture and Rural Development Bank
  • Reserve Bank Of India

उत्तर:- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने।

विस्तार :- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए "जीवा कार्यक्रम" की शुरुआत की है। NABARD ने 11 राज्यों में अपने मौजूदा वाटरशेड और वाडी कार्यक्रमों के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए “जीवा कार्यक्रम” की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए का निवेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टिकाऊ आधार पर पारिस्थितिकी अनुकूल कृषि के सिद्धांतों को सुनिश्चित करना और कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिये प्रोत्साहित करना है।



प्रश्न 14 :- देश की पहली "mRNA COVID-19" वैक्सीन को किस संस्था ने विकसित किया है?
उत्तर :- 

  • Alembic Pharmaceuticals Ltd
  • Suven Life Sciences Ltd.
  • Gennova Biopharmaceuticals Ltd
  • Dr. Reddy's Laboratories

उत्तर:- Gennova Biopharmaceuticals Ltd।

विस्तार :- महाराष्ट्र के पुणे में स्थित Gennova Biopharmaceuticals, "mRNA COVID-19" वैक्सीन को विकसित कर रही है।



प्रश्न 15 :- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने देशभर में डॉक्टर हिपोक्रेटिक शपथ की जगह किस शपथ को लागू करने करने का सुझाव दिया है?
उत्तर :- 

  • चरक शपथ
  • भगवद गीता
  • दोनों
  • दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:- चरक शपथ।

विस्तार :- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने देशभर में डॉक्टर हिपोक्रेटिक शपथ की जगह चरक शपथ को लागू करने करने का सुझाव दिया है। चरक शपथ, प्राचीन भारतीय चिकित्सा के दो मूलभूत संस्कृत ग्रंथों में से एक, चरक संहिता में वर्णित एक प्रतिज्ञा है। चरक शपथ सफेद कोट में दिलाई जाएगी और इस शपथ का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद भी होगा। ऐसा माना जाता है कि "हिपोक्रेटिक शपथ" प्राचीन यूनान के एक प्रमुख विद्वान हिपोक्रेटिस या बुकरात द्वारा लिखी गई थी।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर February 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें