[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 5 मार्च 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week

Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi March 2022 (1st Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें March 2022 के पहले हफ्ते (1st Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस देश ने अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लांच की है?
उत्तर :- 

  • China
  • Russia
  • Japan
  • Germany

उत्तर:- जापान।

विस्तार :- जापान ने अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लांच की है। हाइड्रोजन से चलने वाली इस ट्रेन का मार्च में परीक्षण किया जाएगा। यह रेल हाइड्रोजन का ईंधन भरने पर 140 किलोमीटर की अधिकतम रफ़्तार से 100 किलोमीटर तक जा सकती है। इस ट्रेन को पूर्वी जापान रेलवे ने हिताची और टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के सहयोग से विकसित किया है।



प्रश्न 2 :- किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में भारत का पहला "E-Waste Eco-Park" बनाया जाएगा?
उत्तर :- 

  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • दिल्ली
  • बिहार

उत्तर:- दिल्ली में।

विस्तार :- दिल्ली में देश का सबसे पहला ई-वेस्ट इको पार्क का निमार्ण 20 एकड़ की जमीन में होगा। इस पार्क में रोजाना निकलने वाले लगभग दो लाख टन ई-कचरे का निपटारा होगा। यह E-Waste Management Eco-Park "State of the Art Infrastructure" से लैस होगा। यहां इनफॉर्मल सेक्टर के ऑपरेटरों को फॉर्मल री-साइकिलिंग के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार यह देश का पहला ऐसा इको पार्क होगा जहां Recycling and Rebuild किया जाएगा।



प्रश्न 3 :- कौन सा बैंक GIFT City (Gujarat International Finance Tech City) में कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन जाएगी?
उत्तर :- 

  • ICICI Bank
  • New Development Bank
  • HDFC Bank
  • Asian Development Bank

उत्तर:- NDB अर्थात New Development Bank

विस्तार :- NDB अर्थात New Development Bank GIFT City (Gujarat International Finance Tech City) में कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन जाएगी। न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) को इसके लिए मंजूरी मिल गई है और मई 2022 में गिफ्ट सिटी में कार्यालय खोलेगा।



प्रश्न 4 :- किस देश ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • China
  • Russia
  • Ukraine
  • Germany

उत्तर:- यूक्रेन ने।

विस्तार :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी है जो 24 February 2022 से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।




प्रश्न 5 :- अंतर्राष्ट्रीय हैक्टिविस्ट समूह और आंदोलन "एनोनिमस" ने किस देश के खिलाफ साइबर युद्ध की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • China
  • Russia
  • Japan
  • Germany

उत्तर:- रूस।

विस्तार :- अंतर्राष्ट्रीय हैक्टिविस्ट समूह और आंदोलन "एनोनिमस" ने रूस के खिलाफ साइबर युद्ध की घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय हैक्टिविस्ट समूह यूक्रेन-रूस संघर्ष में यह घोषणा किया है कि : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध करेगा।



प्रश्न 6 :- भारत रेलवे के लिए किस राज्य के "बीना" में भारतीय रेलवे का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र लांच किया गया है?
उत्तर :- 

  • पश्चिम बंगाल
  • केरल
  • कर्नाटक
  • मध्य प्रदेश

उत्तर:- मध्य प्रदेश।

विस्तार :- भारत रेलवे के लिए मध्य प्रदेश राज्य के "बीना" में भारतीय रेलवे का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र लांच किया गया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने भारतीय रेलवे के लिए मध्य प्रदेश के बीना में 1.7-मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक संयंत्र को सफलतापूर्वक चालू किया है। बीना में चालू किया गया सौर संयंत्र 10 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। सोलर प्लांट में 1015 पाइल फाउंडेशन पर मॉड्यूलर माउंटिंग स्ट्रक्चर के 145 सेट पर 5800 सोलर मॉड्यूल लगाए गए हैं।



प्रश्न 7 :- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस वर्ष में International Space Station को आधिकारिक तौर पर बंद करने की योजना की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • 2025
  • 2028
  • 2030
  • 2031

उत्तर:- 2031।

विस्तार :- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2031 वर्ष में ISS (International Space Station) को आधिकारिक तौर पर बंद करने की योजना की घोषणा की है। इस International Space Station को सन् 1998 में लांच किया गया था। वर्ष 1998 में दर्जनों प्रक्षेपणों के बाद International Space Station को और ऊपरी कक्षा में ले जाया गया था। International Space Station को "पोइंट निमो" नामक जगह पर गिराया जाएगा, इस जगह को "अंतरिक्ष यान का कब्रिस्तान" भी कहा जाता है। इसे मूल रूप से 15 साल के जीवनकाल के लिए तैयार किया गया था।





प्रश्न 8 :- भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में "Singapore Weightlifting International" में कितने किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है?
उत्तर :- 

  • 52 किलोग्राम वर्ग
  • 55 किलोग्राम वर्ग
  • 58 किलोग्राम वर्ग
  • 65 किलोग्राम वर्ग

उत्तर:- 55 किलोग्राम वर्ग।

विस्तार :- हाल ही में भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने "Singapore Weightlifting International" में 55 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है। पहली बार 55 किलोग्राम भार वर्ग में भाग ले रही चानू ने कुल 191 किलोग्राम (86 किलोग्राम और 105 किलोग्राम) भार उठाया।




प्रश्न 9 :- कौन सा देश पौधा आधारित कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?
उत्तर :- 

  • China
  • Russia
  • Japan
  • Canada

उत्तर:- कनाडा।

विस्तार :- कनाडा पौधा आधारित कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। 18 से 64 वर्ष की आयु के वयस्कों के लिए कनाडा में उपयोग के लिए दुनिया के पहले पौधे से प्राप्त कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। इस दो खुराक वाली वैक्सीन को 24,000 वयस्कों के अध्ययन के आधार पर अधिकृत किया गया था। यह पाया गया कि कोविड-19 को रोकने के लिए टीका 71% प्रभावी था। यह अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के खिलाफ 75% प्रभावी था और गामा संस्करण के खिलाफ लगभग 89% प्रभावी था।



प्रश्न 10 :- "Rio Open Tennis ATP 500" खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • Novak Djokovic
  • Alexander Zverev
  • Carlos Alcaraz
  • Novak Djokovic

उत्तर:- कार्लोस अल्काराज़।

विस्तार :- कार्लोस अल्काराज़ "Rio Open Tennis ATP 500" का खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं।



प्रश्न 11 :- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किससे ओलंपिक आर्डर पुरस्कार वापस लिया है?
उत्तर :- 

  • Vladimir Putin
  • Xi Jinping
  • Armen Sarkissian
  • Ilir Meta

उत्तर:- रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से।

विस्तार :- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से ओलंपिक आर्डर पुरस्कार वापस लिया है। IOC ने 2001 में पुतिन को ओलंपिक ऑर्डर - गोल्ड से सम्मानित किया था। IOC ने उन सभी व्यक्तियों से ओलंपिक आदेश वापस लेने का भी फैसला किया है जो वर्तमान में रूसी संघ की सरकार या अन्य सरकार से संबंधित उच्च रैंकिंग पदों पर एक महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।



प्रश्न 12 :- पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान P-8I को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है, इस युद्ध विमान का निर्माण किसने किया है?
उत्तर :- 

  • Lockheed Martin
  • Boeing Aerospace
  • Northrop Grumman
  • Raytheon Technologies

उत्तर:- बोईंग एयरोस्पेस।

विस्तार :- पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान P-8I को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है, इस युद्ध विमान का निर्माण बोईंग एयरोस्पेस कंपनी ने किया है। P-8I एक लंबी दूरी की समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्ध विमान है। यह बोईंग एयरोस्पेस से प्राप्त 12वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान है। रक्षा मंत्रालय ने 2009 में 8 P-8I विमानों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन 2016 में चार और अतिरिक्त P-8I विमानों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। भारत इस विमान के लिए बोइंग का पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक था।




प्रश्न 13 :- किस IIT के द्वारा विश्व का सबसे छोटा "Wearable Air Purifier" लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- 

  • IIT Madras
  • IIT Delhi
  • IIT Roorkee
  • IIT Kharagpur

उत्तर:- आईआईटी दिल्ली के द्वारा।

विस्तार :- IIT दिल्ली के द्वारा विश्व का सबसे छोटा "Wearable Air Purifier" लॉन्च किया गया है। इस Purifier को IIT दिल्ली की स्टार्ट अप Nanoclean Global ने बनाया है। नैनोक्लीन ग्लोबल के दावे के अनुसार यह Wearable Air Purifier Naso95 एक N95 ग्रेड फेस मास्क के बराबर प्रभावी है। Naso95 एक N95 ग्रेड नेज़ल फ़िल्टर है। यह उपयोगकर्ता के नाक के छिद्र से चिपक जाता है और बैक्टीरिया, वायरल संक्रमण और पराग और वायु प्रदूषण को रोकता है।



प्रश्न 14 :- बैगनी क्रांति "ओरमा मिशन" के तहत लेवेंडर खेती को कहां शुरू किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • दिल्ली
  • अमृतसर
  • जम्मू कश्मीर
  • इलाहाबाद

उत्तर:- रामवन, जम्मू कश्मीर में।

विस्तार :-



प्रश्न 15 :- टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में वोडाफोन समूह से इंडस टावर्स में अतिरिक्त कितने प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • 4.7%
  • 5.7%
  • 6.7%
  • 7.7%

उत्तर:- 4.7%।

विस्तार :- टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में वोडाफोन समूह से इंडस टावर्स में अतिरिक्त 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के घोषणा की है। लेकिन एक शर्त पर और शर्त यह है कि भुगतान की गई राशि Vodafone द्वारा Vodafone Idea (Vi) में नई इक्विटी के रूप में शामिल की जाएगी और साथ ही साथ प्रेषित की जाएगी।


PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।



उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 1st Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर March 2022 के पहले हफ्ते (1st Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें