[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 12 मार्च 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week

Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi | करेंट अफेयर्स इन हिंदी March 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें March 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर :- 

  • अमृत कौर
  • पूजा जातयान
  • शालिनी पांडे
  • ऊषा कश्यप

उत्तर:- पूजा जातयान।

विस्तार :- पूजा जातयान पैरा विश्व चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। पूजा को फाइनल मैच में इटली की पैट्रिली विंसेंजा से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ब्रिटेन की हेजल चेस्टी से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था।



प्रश्न 2 :- सरकार ने किस वर्ष के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके मशीन-निर्मित पॉलिएस्टर राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति दे दी है?
उत्तर :- 

  • 2001 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके
  • 2002 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके
  • 2003 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके
  • 2004 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके

उत्तर:- 2002 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके।

विस्तार :- सरकार ने 2002 के भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन करके मशीन-निर्मित पॉलिएस्टर राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति दे दी है।



प्रश्न 3 :- नाइट फ्रैंक के द वेल्थ रिपोर्ट 2022 के नए संस्करण के मुताबिक, विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 

  • तीसरे स्थान पर
  • पांचवें स्थान पर
  • नौवें स्थान पर
  • दसवें स्थान पर

उत्तर:- तीसरे स्थान पर।

विस्तार :- नाइट फ्रैंक के द वेल्थ रिपोर्ट 2022 के नए संस्करण के मुताबिक, विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में भारत तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं बात करें विश्व के सबसे विकसित देशों में से एक अमेरिका की तो, अमेरिका 748 अरबपतियों के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद भारत का पड़ोसी देश चीन की तो, चीन 554 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान है। और अपना प्यारा देश भारत 145 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। नाइट फ्रैंक के एक बयान के अनुसार भारत में अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में 2021 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।



प्रश्न 4 :- किस केंद्र शासित प्रदेश/राज्य में International Telecommunication Union (ITU) का क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • राजस्थान में
  • उत्तर प्रदेश में
  • पंजाब में
  • नई दिल्ली में

उत्तर:- नई दिल्ली में।

विस्तार :- केंद्रीय संचार मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union - ITU) के महासचिव द्वारा मेज़बान देश समझौते के तहत नई दिल्ली में ITU के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र की स्थापना की जाएगी। नई दिल्ली में स्थापित आईटीयू का एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर भारत के साथ साथ दक्षिण एशियाई देशों जैसे कि भूटान, ईरान, मालदीव, नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को अपनी सेवाएँ प्रदान करेगा। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ अर्थात International Telecommunications Union - ITU को संचार नेटवर्क में अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी की सुविधा के लिये वर्ष 1865 में स्थापित किया गया था। और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।




प्रश्न 5 :- कौन सी एयरलाइन "Synhelion Solar Fuel" का उपयोग करने वाली विश्व की पहली एयरलाइन बन जाएगी?
उत्तर :- 

  • Virgin Atlantic
  • Swiss International Air Lines
  • Southwest Airlines
  • Etihad Airways

उत्तर:- SWISS Solar Aviation।

विस्तार :- स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस अपनी उड़ानों को बिजली देने में मदद करने के लिए सौर विमानन ईंधन ("सन-टू-लिक्विड" ईंधन) का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी। Synhelion Solar Fuel सिंगापुर देश की एक स्टार्टअप है।



प्रश्न 6 :- ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर्स ने वीडियो के जरिये देश को कितने करोड़ रूपए की कमाई कराई है?
उत्तर :- 

  • 6500 करोड़ रुपए
  • 6700 करोड़ रुपए
  • 6800 करोड़ रुपए
  • 6900 करोड़ रुपए

उत्तर:- 6800 करोड़ रुपए।

विस्तार :- ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर्स ने वीडियो के जरिये देश को 6800 करोड़ रूपए की कमाई कराई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में यूट्यूब का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 44.8 करोड़ है। 2020 में कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था में 6800 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।



प्रश्न 7 :- भारत के पहले स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी ने किस शहर में समुद्र स्तर का परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है?
उत्तर :- 

  • जयपुर
  • आइजोल
  • चेन्नई
  • पुडुचेरी

उत्तर:- पुडुचेरी।

विस्तार :- भारत के पहले स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी ने पुडुचेरी में समुद्र स्तर का परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसे CSIR-National Aerospace Laboratories (NAL) द्वारा डिजाइन और विकसित किया है। इसने 140 समुद्री मील अर्थात 259.28 किलोमीटर की दूरी 155 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से 1.5 घंटे में तय की। Aircraft and Systems Testing Establishment (ASTE) के विंग कमांडर केवी प्रकाश और विंग कमांडर दिलीप रेड्डी इसके पायलट थे। इसे प्रशिक्षक विमान विशेष रूप से पायलटों और एयरक्रू के उड़ान प्रशिक्षण की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है।





प्रश्न 8 :- किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नया ब्रांड "विडा" का अनावरण किया है?
उत्तर :- 

  • Toyota Kirloskar
  • Tata Motors Ltd
  • Hero MotoCorp Ltd
  • Mahindra & Mahindra Ltd

उत्तर:- हीरो मोटोकॉर्प ने।

विस्तार :- हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नया ब्रांड "विडा" का अनावरण किया है। विडा ब्रांड का अनावरण 3 मार्च 2022 को दुबई में हीरो मोटोकॉर्प के Chairman and CEO डॉ पवन मुंजाल ने किया है। इस इलेक्ट्रिक वाहन विडा का अनावरण 1 जुलाई, 2022 को हीरो मोटोकॉर्प के मानद चेयरमैन डॉ बृजमोहन लाल की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। वीडा ब्रांड के तहत पहला मॉडल हीरो मोटोकॉर्प की चित्तूर स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में तैयार किया जाएगा। 




प्रश्न 9 :- टाटा IPL 2022 के लिए किस कार्ड भुगतान नेटवर्क को ऑफिसियल पार्टनर बनाया गया है?
उत्तर :- 

  • Discover
  • RuPay
  • Mastercard
  • Visa

उत्तर:- रुपे।

विस्तार :- Indian Premier League Governing Council (IPL GC) ने टाटा आईपीएल 15 के आधिकारिक भागीदार के रूप में National Payments Corporation of India (NPCI) के प्रमुख उत्पाद RuPay को नामित किया है। National Payments Corporation of India (NPCI) के अनुसार यह एक बहु-वर्षीय साझेदारी होगी।



प्रश्न 10 :- कौन सी महिला क्रिकेटर छह ODI World Cup में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
उत्तर :- 

  • पूनम यादव
  • झूलन गोस्वामी
  • हरमनप्रीत कौर
  • मिताली राज

उत्तर:- कप्तान मिताली राज।

विस्तार :- महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज छह ODI World Cup में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली दो बार भारतीय टीम के लिए महिला विश्व कप का फाइनल खेल चुकी हैं। किंतु कप्तान मिताली राज से पहले भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद के नाम यह रिकॉर्ड है। छह वनडे विश्व कप में खेलने वाली मिताली राज दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं। मिताली राज भारत के लिए पिछले 22 सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। 



प्रश्न 11 :- अंतर्राष्ट्रीय हैक्टिविस्ट समूह और आंदोलन "एनोनिमस" ने किस देश के खिलाफ साइबर युद्ध की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • Russia
  • Ukraine
  • Turkey
  • South Korea

उत्तर:- रूस।

विस्तार :- अंतर्राष्ट्रीय हैक्टिविस्ट समूह और आंदोलन "एनोनिमस" ने रूस के खिलाफ साइबर युद्ध की घोषणा की है। 2003 में, एनोनिमस की उत्पत्ति इमेजबोर्ड 4chan पर हुई थी। Anonymous के सदस्यों को Anons कहा जाता है। अपनी पहचान छुपाने के लिए Anons गाइ फॉक्स का मास्क पहनते हैं।



प्रश्न 12 :- BSES यमुना पावर लिमिटेड द्वारा भारत का पहला "Smart Managed EV Charging Station" कहां पर खोला गया है?
उत्तर :- 

  • दिल्ली में
  • आइजोल में
  • चेन्नई में
  • पुडुचेरी में

उत्तर:- दिल्ली में।

विस्तार :- BSES यमुना पावर लिमिटेड द्वारा भारत का पहला "Smart Managed EV Charging Station" दिल्ली में खोला गया है। यह रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) की सहायक कंपनी है। इस स्मार्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन (Smart EV Charging Station) से एक ही समय में पांच इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। इसे फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव द्वारा क्रियान्वित (execute) किया जाता है। यह स्टेशन BYPL के 11 केवी सब स्टेशन भवन (KV Sub Station Building) में स्थित है।




प्रश्न 13 :- प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराकर किस टीम ने पहला PKL (Pro Kabbadi League) खिताब जीता है?
उत्तर :- 

  • UP Yoddha
  • Dabang Delhi
  • Bengal Warriors
  • Patna Pirates

उत्तर:- दबंग दिल्ली।

विस्तार :- PKL (Pro Kabbadi League) के 8वें सीजन के फाइनल में दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस PKL (Pro Kabbadi League) की सबसे सफल टीम और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर दबंग दिल्ली ने पहली बार खिताब अपने नाम किया है।



प्रश्न 14 :- ISSF विश्व कप में भारत की श्री निवेथा, ईशा सिंह और रुचिता विनरकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर :- 

  • Gold 🥇 Medal
  • Silver 🥈 Medal
  • Bronze 🥉 Medal
  • None Of The Above

उत्तर:- स्वर्ण पदक जीता है।

विस्तार :- ISSF विश्व कप में भारत की श्री निवेथा, ईशा सिंह और रुचिता विनरकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।



प्रश्न 15 :- किस राज्य में भारत का पहला Floating Storage & Regasification Unit (FSRU) प्राप्त हुआ है?
उत्तर :- 

  • पश्चिम बंगाल राज्य में
  • उत्तराखंड राज्य में
  • असम राज्य में
  • महाराष्ट्र राज्य में

उत्तर:- महाराष्ट्र राज्य में।

विस्तार :- महाराष्ट्र राज्य में भारत का पहला Floating Storage & Regasification Unit (FSRU) प्राप्त हुआ है। FSRU आधारित LNG टर्मिनलों का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और कुशल तरीके से प्राकृतिक गैस आयात क्षमता की गति को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करना है”। यह बंदरगाह महाराष्ट्र का पहला गहरा पानी, 24x7 संचालित निजी बंदरगाह है। इसकी भंडारण क्षमता 1,70,000 क्यूबिक मीटर है और प्रति दिन 21237634944 लीटर अर्थात 750 मिलियन क्यूबिक फीट की पुनर्गैसीकरण क्षमता है। होएग जायंट को 2017 में बनाया गया था।




PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर March 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें