[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 19 मार्च 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week

Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi | करेंट अफेयर्स इन हिंदी March 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें March 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- UPI के माध्यम से सार्वजनिक ऋण निवेश की सीमा SEBI द्वारा कितने लाख रुपये तक बढ़ाई गई है?
उत्तर :- 

  • 5 लाख रुपये तक
  • 6 लाख रुपये तक
  • 7 लाख रुपये तक
  • 8 लाख रुपये तक

उत्तर:- 5 लाख रुपये तक।

विस्तार :- Securities and Exchange Board of India - SEBI ने Universal Payments Interface - UPI के माध्यम से सार्वजनिक ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने में आवेदन करने वाले खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए निवेश सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।



प्रश्न 2 :- कौन सी कंपनी BIS प्रमाणन प्राप्त करने वाली विश्व की पहली Linear Alkylbenzene (LAB) निर्माण कंपनी बनी है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश पेट्रोप्रोडक्ट्स
  • हरियाणा पेट्रोप्रोडक्ट्स
  • झारखंड पेट्रोप्रोडक्ट्स
  • तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स

उत्तर:- तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स।

विस्तार :- टीपीएल (तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लिमिटेड) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित होने वाली दुनिया की पहली लीनियर अल्काइलबेंजीन (एलएबी) निर्माण कंपनी है। टीपीएल का 'सुपरलैब' ब्रांड देश के सबसे प्रसिद्ध प्रयोगशाला ब्रांडों में से एक है। LAB का उपयोग बायोडिग्रेडेबल डिटर्जेंट बनाने के लिए किया जा सकता है। TPL एक International Petrochemical Sector का हिस्सा है, जो सिंगापुर में स्थित एक Federated Operating Architecture के साथ एक विविध, अंतर्राष्ट्रीय समूह है।



प्रश्न 3 :- कौन सा राज्य भारत का पहला ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- महाराष्ट्र।

विस्तार :- महाराष्ट्र राज्य का बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जिसकी अर्थव्यवस्था एक खरब अमेरिकी डॉलर अर्थात ट्रिलियन डॉलर होगी। राज्य सरकार ने अपने पूंजीगत व्यय में 16 प्रतिशत की वृद्धि की। इस बजट में व्यापारियों के लिए एक माफी योजना की भी घोषणा की, जिससे लगभग 3.2 लाख व्यापारियों को लाभ होगा।



प्रश्न 4 :- किस राज्य सरकार ने भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • तमिलनाडु
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- तमिलनाडु राज्य सरकार ने।

विस्तार :- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन जी ने 150.4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भारत के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है। फ्लोटिंग पावर प्लांट में सालाना 42 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करने की क्षमता है। इस सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के लिए किया गया है। इसका स्थापना तमिलनाडु के थूथुकुडी में Southern Petrochemicals Industries Corporation Limited - SPIC कारखाने में की गई है।




प्रश्न 5 :- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने किस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा खत्म कर दी है?
उत्तर :- 

  • Medical laboratory
  • Ophthalmology
  • Bachelor of Pharmacy
  • NEET UG

उत्तर:- NEET UG

विस्तार :- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने NEET UG परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा खत्म कर दी है। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 2017 में NEET UG परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की थी। आयु सीमा मानदंड हटा दिए जाने के साथ, उम्मीदवार अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कई बार और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के बाद भी बैठ सकते हैं।



प्रश्न 6 :- ICC Women's World Cup के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर :- 

  • मिताली राज
  • झूलन गोस्वामी
  • हरमनप्रीत कौर
  • पूनम राउत

उत्तर:- मिताली राज।

विस्तार :- मिताली राज ICC Women's World Cup के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी बनी हैं। मिताली राज ने अब तक ICC Women's World Cup के सबसे ज्यादा 24 मैचों कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली राज ने पिछले 23 मुकाबलों में 63.63 प्रतिशत मैच ही जीते हैं। मिताली को 14 मैचों में जीत जबकि 8 में हार मिली है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।



प्रश्न 7 :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए "सुषमा स्वराज पुरस्कार" की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- हरियाणा राज्य सरकार ने।

विस्तार :- हरियाणा राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए "सुषमा स्वराज पुरस्कार" की घोषणा की है। सुषमा स्वराज पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य का बजट पेश करते हुए "सुषमा स्वराज पुरस्कार" की घोषणा की।





प्रश्न 8 :- HAL ने एयरोस्पेस क्षेत्र में एक साथ काम करने के लिए किस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • ISRO के साथ
  • DRDO के साथ
  • SASMOS के साथ
  • NASA के साथ

उत्तर:- बेंगलुरु स्थित SASMOS के साथ।

विस्तार :- HAL ने एयरोस्पेस क्षेत्र में एक साथ काम करने के लिए बेंगलुरु स्थित SASMOS के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों ने उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और फाइबर ऑप्टिक इंटरकनेक्शन पर एक साथ काम करने के लिए 11 मार्च को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।




प्रश्न 9 :- किसने ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए "VoiceSe UPI Digital Payment Service" लॉन्च किया है?
उत्तर :- 

  • PhonePe ने
  • PayTm ने
  • ToneTag ने
  • Google Pay ने

उत्तर:- टोनटैग ने।

विस्तार :- ToneTag ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए "VoiceSe UPI Digital Payment Service" लॉन्च किया है। टोनटैग ने न केवल रिटेलपॉड नामक इस उपकरण को विकसित किया है, बल्कि संपूर्ण IVR Stack भी विकसित किया है जो UPI123pay को संभव बनाता है।



प्रश्न 10 :- कौन सा कॉलेज अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार महिलाओं को प्रवेश देगा?
उत्तर :- 

  • College of Defence Management (CDM) Secunderabad
  • Rashtriya Indian Military College (RIMC), Dehradun
  • National Defence Academy (NDA) Khadakwasla
  • National Defence College (NDC) New Delhi

उत्तर:- राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून।

विस्तार :- राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार महिलाओं को प्रवेश देगा।



प्रश्न 11 :- किस राज्य सरकार ने भारत में पहली बार बच्चों के लिए बाल बजट पेश किया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने।

विस्तार :- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भारत में पहली बार बच्चों के लिए बाल बजट पेश किया है। इस बजट के तहत बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 57,803 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बाल बजट को महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत ही रखा गया है।



प्रश्न 12 :- किस भारतीय शहर में देश का पहला पूर्ण महिला-स्वामित्व वाला FLO औद्योगिक पार्क खोला गया है?
उत्तर :- 

  • हैदराबाद
  • रांची
  • जयपुर
  • अमृतसर

उत्तर:- हैदराबाद में।

विस्तार :- हैदराबाद में देश का पहला पूर्ण महिला-स्वामित्व वाला FLO औद्योगिक पार्क खोला गया है। हैदराबाद में 50 एकड़ का एफएलओ औद्योगिक पार्क 250 करोड़ रुपये के निवेश के साथ स्थापित किया गया है। उद्योग एवं आईटी मंत्री के टी रामाराव जी ने महिला दिवस के मौके पर उन्होंने एफएलओ महिलाओं के विस्तार के लिए और 100 एकड़ जमीन देने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए अतिरिक्त 10 फीसद सब्सिडी प्रदान करने की बात कही।




प्रश्न 13 :- किसने Paytm Payments Bank पर तत्काल प्रभाव से नए खाते खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने
  • वित्त मंत्री ने
  • प्रधानमंत्री  ने
  • राष्ट्रपति ने

उत्तर:- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने।

विस्तार :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत अन्य कानूनों के साथ-साथ बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नए ग्राहकों के बैंक खाते पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक पर नए ग्राहकों को जोड़ने को लेकर प्रतिबंध लगाया है इससे मौजूदा ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा।



प्रश्न 14 :- भारतीय रेलवे का पहला "गति शक्ति कार्गो टर्मिनल" का सफलतापूर्वक शुरुआत किस राज्य से की गई है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- झारखंड।

विस्तार :- भारतीय रेलवे का पहला "गति शक्ति कार्गो टर्मिनल" का सफलतापूर्वक शुरुआत झारखंड राज्य से की गई है। इसकी शुरुआत पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में किया गया है। दिसंबर '2021 में GCT नीति के लागू होने बाद से यह भारतीय रेलवे में इस तरह का पहला शक्ति कार्गो टर्मिनल है।



प्रश्न 15 :- सी-डैक ने National Supercomputing Mission के तहत किस IIT संस्थान में “परम गंगा” नाम का एक सुपर कंप्यूटर डिजाइन स्थापित किया है?
उत्तर :- 

  • IIT Delhi
  • IIT Bhilai
  • IIT Kharagpur
  • IIT Roorkee

उत्तर:- आईआईटी रुड़की में।

विस्तार :- सी-डैक ने National Supercomputing Mission के तहत आईआईटी रुड़की में “परम गंगा” नाम का एक सुपर कंप्यूटर डिजाइन स्थापित किया है।







उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर March 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें