भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-3 Download - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

सोमवार, 2 मई 2022

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-3 Download

भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Bharatiya Samvidhan In Hindi QuiZ Pdf Part-3 Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट 60+ Bhartiya Samvidhan GK Question And Answer In Hindi Free Pdf Download - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-3 Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें भारतीय संविधान से जुड़े 15 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-3 Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव कब कब हुआ था?
उत्तर : 

  • जुलाई 1936 में
  • जुलाई 1946 में
  • जुलाई 1956 में
  • जुलाई 1966 में

उत्तर:- जुलाई 1946 में।

विस्तार :- भारत का संविधान, संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया था, और इसे 16 मई 1946 को कैबिनेट मिशन योजना के तहत लागू किया गया था। क्या आपको पता है 1946 की कैबिनेट मिशन योजना के तहत संविधान सभा के लिए पहली बार चुनाव हुए थे। और मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी आर अंबेडकर जी थे।



प्रश्न 2 :- भारत के मूल संविधान में मूलतः कितनी अनुसूचियाँ थीं?
उत्तर :- 

  • 6 अनुसूचियाँ थीं
  • 7 अनुसूचियाँ थीं
  • 8 अनुसूचियाँ थीं
  • 9 अनुसूचियाँ थीं

उत्तर:- भारत के मूल संविधान में मूलतः आठ अनुसूचियाँ थीं

विस्तार :- भारत के मूल संविधान में मूलतः आठ अनुसूचियाँ थीं परन्तु वर्तमान में भारतीय संविधान में बारह अनुसूचियाँ हैं।

  • संविधान में नौवीं अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन 1951
  • 10वीं अनुसूची 52वें संविधान संशोधन 1985
  • 11वीं अनुसूची 73वें संविधान संशोधन 1992 तथा
  • बाहरवीं अनुसूची 74वें संविधान संशोधन 1992 द्वारा सम्मिलित किया गया।



प्रश्न 3 :- संविधान के निर्माण के समय मूल संविधान में कितने अनुच्छेद और कितने अनुसूचियां थीं?
उत्तर :-

  • 393 अनुच्छेद और 6 अनुसूचियां थीं
  • 394 अनुच्छेद और 7 अनुसूचियां थीं
  • 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं
  • 396 अनुच्छेद और 9 अनुसूचियां थीं

उत्तर:- 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।

विस्तार :- संविधान के निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।



प्रश्न 4 :- भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे?
उत्तर :-

  • 295 सदस्य थे
  • 297 सदस्य थे
  • 299 सदस्य थे
  • 301 सदस्य थे

उत्तर:- 299 सदस्य थे।

विस्तार :- संविधान सभा की कुल संख्या 389 थी। देश के विभाजन के लिए 3 जून 1947 की माउंटबेटन योजना की स्वीकृति के बाद, मुस्लिम लीग के सदस्य भारत के लिए संविधान सभा से हट गए। नतीजतन 389 के मुकाबले विधानसभा की कुल संख्या घटकर 299 रह गई।




प्रश्न 5 :- केंद्रीय कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?
उत्तर :- 

  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • लोकसभा अध्यक्ष

उत्तर:- राष्ट्रपति।

विस्तार :- संघ की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति होता है। लेकिन राष्ट्रपति को अपनी शक्तियों और कार्यों का प्रयोग मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह से करना होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, संघ की संसद की परिषद में एक राष्ट्रपति और दो सदन होते हैं जिन्हें राज्य सभा और लोक सभा के रूप में जाना जाता है।



प्रश्न 6 :- वर्तमान समय में भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
उत्तर :- 

  • भारतीय संविधान में 8 अनुसूचियाँ हैं
  • भारतीय संविधान में 10 अनुसूचियाँ हैं
  • भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियाँ हैं
  • भारतीय संविधान में 14 अनुसूचियाँ हैं

उत्तर:- वर्तमान समय में भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियाँ हैं।

विस्तार :- 



प्रश्न 7 :- संयुक्त उच्च न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर :- 

  • संसद के द्वारा
  • लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा
  • प्रधानमंत्री के द्वारा
  • राष्ट्रपति के द्वारा

उत्तर:- संसद के द्वारा।

विस्तार :- संयुक्त उच्च न्यायालय की स्थापना संसद के द्वारा की जाती है।





प्रश्न 8 :- राष्ट्रीय गान किसके द्वारा लिखा गया है?
उत्तर :- 

  • सुभाष चंद्र बोस के द्वारा
  • बकीमचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा
  • राष्ट्रीय कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के द्वारा

उत्तर:- राष्ट्रीय कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के द्वारा।

विस्तार :- राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया है। राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड है। भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन-गन-अधिनायक जय हे 27 दिसंबर 1911 को कोलकत्‍ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था। उन्होंने पहले राष्ट्रगान को बंगाली में लिखा था। लेकिन बाद में सुभाष चंद्र बोस जी के निवेदन पर आबिद अली ने इसका हिंदी और उर्दू में रूपांतरण किया था।




प्रश्न 9 :- राष्ट्रगीत वंदे मातरम किसके द्वारा लिखा गया है?
उत्तर :- 

  • सुभाष चंद्र बोस के द्वारा
  • बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा
  • राष्ट्रीय कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के द्वारा

उत्तर:- बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा।

विस्तार :- वंदे मातरम बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा लिखा गया है। वंदे मातरम की शीर्षक से साल 1876 में एक गीत की रचना की। शुरुआत में इसके केवल दो ही पद रचे गये थे जो संस्कृत में थे। इन दोनों पदों में केवल मातृभूमि की वन्दना थी। और आगे के हिस्से में बांग्ला भाषा में लिखा गया है, जिसमें मां दुर्गा की स्तुति की गई है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी का जन्म 27 जून सन् 1838 को उत्तरी चौबीस परगना के कन्थलपाड़ा में एक परंपरागत और समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ था।



प्रश्न 10 :- लोकसभा और राज्यसभा के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समय का अंतर होना चाहिए?
उत्तर :- 

  • 6 महीनों का अंतर
  • 7 महीनों का अंतर
  • 8 महीनों का अंतर
  • 9 महीनों का अंतर

उत्तर:- 6 महीनों का अंतर।

विस्तार :- लोकसभा और राज्यसभा के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम समय 6 महीनों का अंतर होना चाहिए। इसलिए संसद को वर्ष में कम से कम दो बार मिलना चाहिए। भारत में, संसद प्रत्येक वर्ष तीन प्रकार के सत्र आयोजित करती है, जो कि कुछ इस प्रकार हैं 👇🏻

  • बजट सत्र: जनवरी से मई
  • मानसून सत्र: जुलाई से अगस्त या सितंबर
  • शीतकालीन सत्र: नवंबर से दिसंबर



प्रश्न 11 :- संसद में धन विधेयक को प्रस्तुत करने के पूर्व किसकी अनुमति आवश्यक है?
उत्तर :- 

  • भारत के उपराष्ट्रपति की
  • भारत के प्रधानमंत्री की
  • भारत के राष्ट्रपति की
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश की

उत्तर:- भारत के राष्ट्रपति की।

विस्तार :- संसद में धन विधेयक को प्रस्तुत करने के पूर्व भारत के राष्ट्रपति की अनुमति आवश्यक है।



प्रश्न 12 :- किस अनुच्छेद के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है?
उत्तर :- 

  • अनुच्छेद 19 (A) के तहत
  • अनुच्छेद 21 (A) के तहत
  • अनुच्छेद 23 (A) के तहत
  • अनुच्छेद 28 (A) के तहत

उत्तर:- अनुच्छेद 21 (A) के तहत।

विस्तार :- अनुच्छेद 21 (A) के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, जिसे RTI अधिनियम 2009 के रूप में भी जाना जाता है, 4 अगस्त 2009 को भारत की संसद द्वारा अधिनियमित किया गया था।




प्रश्न 13 :- अवशिष्ट शक्तियों को केंद्र को सौंपने का लक्षण किस देश से लिया गया है?
उत्तर :- 

  • दक्षिण अफ्रीका से
  • अमेरिका से
  • कनाडा से
  • जापान से

उत्तर:- कनाडा से।

विस्तार :- अवशिष्ट शक्तियों को केंद्र को सौंपने का लक्षण कनाडा से लिया गया है।



प्रश्न 14 :- संविधान संशोधन प्रक्रिया किस देश से ली गई है?
उत्तर :- 

  • दक्षिण अफ्रीका से
  • अमेरिका से
  • कनाडा से
  • जापान से

उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका से।

विस्तार :- संविधान संशोधन प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका से ली गई है।



प्रश्न 15 :- भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों की संख्या कितनी है?
उत्तर :- 

  • 3 मूल अधिकार
  • 4 मूल अधिकार
  • 5 मूल अधिकार
  • 6 मूल अधिकार

उत्तर:- 6 मूल अधिकार।

विस्तार :- भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों की संख्या 6 है। और यह मूल अधिकार निम्नलिखित हैं (i) समानता का अधिकार, (ii) स्वतंत्रता का अधिकार, (iii) शोषण के खिलाफ अधिकार, (iv) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, (v) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, और (vi) संवैधानिक उपचार का अधिकार।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारतीय संविधान इन हिंदी क्विज Pdf Part-3 Download - QuiZ GyAAnigk हल करके भारतीय संविधान के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें