[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week

Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi April 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी April 2022 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें April 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- एलोन मस्क ने कितने बिलियन डॉलर में ट्विटर सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • 22 बिलीयन डॉलर में
  • 33 बिलीयन डॉलर में
  • 44 बिलीयन डॉलर में
  • 55 बिलीयन डॉलर में

उत्तर:- 44 बिलीयन डॉलर में।

विस्तार :- एलोन मस्क ने 44 बिलीयन डॉलर में ट्विटर सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी अब मस्क के स्वामित्व वाली एक निजी कंपनी बन जाएगी। हाल ही में मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी ली थी।



प्रश्न 2 :- भूटान और सिंगापुर के बाद, UPI (Unified Payment Interface) - आधारित भुगतान की पेशकश करते NPCI (National Payment Corporation of India) का विस्तार किस देश में हुआ है?
उत्तर :- 

  • नेपाल में
  • संयुक्त अरब अमीरात में
  • अफगानिस्तान में
  • रूस में

उत्तर:- संयुक्त अरब अमीरात में।

विस्तार :- भूटान और सिंगापुर के बाद, UPI (Unified Payment Interface) आधारित भुगतान की पेशकश करते NPCI (National Payment Corporation of India) का विस्तार संयुक्त अरब अमीरात में हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात में NEOPAY का इस्तेमाल करने वाली दुकानों और मर्चेंट स्टोर पर BHIM UPI के पेमेंट कर पाएंगे।




प्रश्न 3 :- धनलक्ष्मी बैंक ने कर संग्रह के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • CBIC (Central Board of Indirect Taxes & Customs
  • CBDT (Central Board of Direct Taxes)
  • दोनों
  • दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:- CBDT (Central Board of Direct Taxes) और CBIC (Central Board of Indirect Taxes & Customs) के साथ।

विस्तार :- धनलक्ष्मी बैंक ने कर संग्रह के लिए CBDT (Central Board of Direct Taxes) और CBIC (Central Board of Indirect Taxes & Customs) के साथ समझौता किया है। धनलक्ष्मी बैंक के अनुसार उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक ने महालेखा नियंत्रक की सिफारिश के आधार पर बैंक को विभिन्न करों को एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है।



प्रश्न 4 :- कौन सा राज्य डिजिटल टिकट प्रणाली लैस बस सेवा शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • महाराष्ट्र
  • अरूणाचल प्रदेश
  • कर्नाटक

उत्तर:- महाराष्ट्र।

विस्तार :- महाराष्ट्र डिजिटल टिकट प्रणाली लैस बस सेवा शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। डिजिटल टिकट प्रणाली से लैस इस बस सेवा का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। इस बस का लाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने "चलो" नामक एप्लीकेशन लॉन्च किया है जिसके जरिए पर्यटक आसानी से भुगतान कर सकते हैं।




प्रश्न 5 :- विश्व की सबसे बड़ी "Electric Three Wheeler Factory" किस राज्य में स्थापित की जाएगी?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़ राज्य में
  • महाराष्ट्र राज्य में
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य में
  • तेलंगाना राज्य में

उत्तर:- तेलंगाना राज्य में।

विस्तार :- तेलंगाना राज्य में विश्व की सबसे बड़ी "Electric Three Wheeler Factory" स्थापित की जाएगी। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित बिलिटी इलेक्ट्रिक इंक (बिलिटी) ने यह घोषणा की है। प्रति वर्ष 18000 Electric Vehicle (EV) के उत्पादन की क्षमता के साथ 13.5 एकड़ का पहला चरण 2023 में शुरू हो जाएगा और 240000 Electric Vehicle (EV) प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ 200 एकड़ की बड़ी सुविधा 2024 में शुरू हो जाएगा।



प्रश्न 6 :- भारत ने हाल ही में किस पड़ोसी देश को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • श्रीलंका
  • भूटान
  • पाकिस्तान
  • म्यांमार

उत्तर:- श्रीलंका।

विस्तार :- भारत ने हाल ही में श्रीलंका को ईंधन खरीदने में मदद करने के लिए अतिरिक्त $500 मिलियन की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी के अनुसार भारत से मिलने वाली इस ऋण सुविधा का इस्तेमाल श्रीलंका कच्चा तेल आयात करने में करेगा। भारत ने इससे पहले फरवरी में भी श्रीलंका को ईंधन खरीदने के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋणसुविधा दी थी।



प्रश्न 7 :- ISRO (Indian Space And Research Organization) की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और किसने उपग्रह लांच के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • OneWeb ने
  • SpaceX ने
  • NASA ने
  • Blue Origin ने

उत्तर:- वनवेब ने।

विस्तार :- ISRO (Indian Space And Research Organization) की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और वनवेब ने उपग्रह लांच के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।





प्रश्न 8 :- किस राज्य में 4 नई ओलंपिक प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जाएगी?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़ राज्य में
  • तमिलनाडु राज्य में
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य में
  • तेलंगाना राज्य में

उत्तर:- तमिल नाडु राज्य में।

विस्तार :- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने राज्य के चार क्षेत्रों में चार ओलंपिक प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा "इस तरह तमिलनाडु के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण ले सकेंगे और जीत का दावा कर सकेंगे।"




प्रश्न 9 :- किस राज्य सरकार ने "गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • झारखंड राज्य सरकार ने
  • त्रिपुरा राज्य सरकार ने
  • आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने
  • गुजरात राज्य सरकार ने

उत्तर:- झारखंड राज्य सरकार ने।

विस्तार :- झारखंड राज्य सरकार ने "गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना" की शुरुआत की है। गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य रीब विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार करना इत्यादि है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी लगभग 10 लाख रुपए तक लोन आसानी से ले सकते हैं।



प्रश्न 10 :- कौन सा राज्य एल-रूट सर्वर प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
उत्तर :- 

  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • हरियाणा

उत्तर:- राजस्थान।

विस्तार :- राजस्थान निर्बाध इंटरनेट सेवाओं के लिए एल-रूट सर्वर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह कदम ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की पहल का एक हिस्सा है। इस व्यवस्था के बाद यदि पूरे एशिया या भारत में किसी तकनीकी खराबी या प्राकृतिक आपदा के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है तो भी राजस्थान में यह बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी।



प्रश्न 11 :- किस नदी पर 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी गई है?
उत्तर :- 

  • सरस्वती नदी
  • रामगंगा नदी
  • गगास नदी
  • चिनाब नदी

उत्तर:- चिनाब नदी पर।

विस्तार :- चिनाब नदी पर 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी गई है।



प्रश्न 12 :- 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण हासिल करने वाला पहला टीका कौन सा है?
उत्तर :- 

  • Sputnik Light
  • Corbevax
  • ZyCoV-D
  • COVOVAX

उत्तर:- कॉर्बेवैक्स।

विस्तार :- Corbevax 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण हासिल करने वाला पहला टीका है। कॉर्बेवैक्स (Corbevax) कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।




प्रश्न 13 :- IOL (Indian Oil Limited) ने किस राज्य में अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट शुरू किया है?
उत्तर :- 

  • असम राज्य में
  • गुजरात राज्य में
  • पश्चिम बंगाल राज्य में
  • हरियाणा राज्य में

उत्तर:- असम राज्य में।

विस्तार :- IOL (Indian Oil Limited) ने असम राज्य में अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट शुरू किया है। संयंत्र मौजूदा 500 किलोवॉट सौर संयंत्र द्वारा 100 किलोवॉट Ion Exchange Membrane (AEM) Electrolyzer Array का उपयोग करके उत्पन्न बिजली से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करता है।




प्रश्न 14 :- हाल ही में SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2021 में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश कौन सा था?
उत्तर :- 

  • America
  • China
  • Australia
  • India

उत्तर:- भारत, 76 बिलियन डॉलर।

विस्तार :- हाल ही में SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2021 में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश भारत था। वहीं बात करें पहले नंबर पर अमेरिका तो दूसरे पायदान पर चीन है। 2021 में भारत का सैन्य खर्च 76.6 अरब डॉलर का रहा है।



प्रश्न 15 :- भारत और किस देश द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर :- 

  • Canada
  • Finland
  • Cuba
  • Barbados

उत्तर:- फिनलैंड।

विस्तार :- भारत और फिनलैंड द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है। फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री मिका लिंटिला ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और वर्चुअल नेटवर्क सेंटर की स्थापना के निर्णय की घोषणा की। क्वांटम कंप्यूटिंग पर वर्चुअल नेटवर्क सेंटर के लिए तीन प्रमुख संस्थानों, IIT-मद्रास, IISER-पुणे और C-DAC-पुणे की पहचान की है।







उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 4th Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर April 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें