[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 3rd Week

Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi April 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी April 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 3rd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें April 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz March 2022 3rd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर कितनी हुई है?
उत्तर :- 

  • 44,440
  • 55,440
  • 66,440
  • 77,440

उत्तर:- 66,440।

विस्तार :- वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 66,440 हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार , पिछले 11 वर्षों में पहली बार भारतीय पेटेंट कार्यालय में घरेलू पेटेंट फाइलिंग की संख्या अंतरराष्ट्रीय फाइलिंग से अधिक है । 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान, कुल 19796 पेटेंट आवेदन दायर किए गए, जिसमें भारतीय आवेदकों द्वारा दायर 10,706 पेटेंट और गैर-भारतीय आवेदकों द्वारा 9,090 पेटेंट शामिल थे।



प्रश्न 2 :- किस देश ने 'आयरन बीम' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर :- 

  • रसिया ने
  • जापान ने
  • अमेरिका ने
  • इज़राइल ने

उत्तर:- इज़राइल ने।

विस्तार :- इजरायल ने दुनिया में पहली बार लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। और इजरायल ने इस आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का नाम 'आयरन बीम' रखा है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट के अनुसार इसके एक वार में खर्च केवल 267 रुपये ही आएगा।



प्रश्न 3 :- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2023 पुरुष हॉकी विश्वकप के लोगो का अनावरण किया है?
उत्तर :- 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
  • बिहार के मुख्यमंत्री

उत्तर:- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने।

विस्तार :- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने 2023 पुरुष हॉकी विश्वकप के लोगो का अनावरण किया है। 2023 में आयोजित यह पुरुष हॉकी विश्वकप, हॉकी विश्वकप का 15वां संस्करण होगा। यह ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर जिले के कलिंगा स्टेडियम में और राउरकेला जिले के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।



प्रश्न 4 :- Migration Tracking System (MTS) एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • ओडिशा
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल

उत्तर:- महाराष्ट्र।

विस्तार :- महाराष्ट्र राज्य Migration Tracking System (MTS) एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। यह एक वेबसाइट-आधारित एप्लिकेशन है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इस एप्लिकेशन को संवेदनशील मौसमी प्रवासी कामगारों की आवाजाही को मैप करने के लिए विकसित किया है। इसे पिछले साल नवंबर में राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उच्च आदिवासी आबादी वाले 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था।




प्रश्न 5 :- एलोन मस्क ने ट्विटर को कितने बिलियन में खरीदने की पेशकश की है?
उत्तर :-

  • $38.39 बिलियन में
  • $39.39 बिलियन में
  • $41.39 बिलियन में
  • $44.39 बिलियन में

उत्तर:-  $41.39 बिलियन में।

विस्तार :- एलोन मस्क ने ट्विटर को $41.39 बिलियन में खरीदने की पेशकश की है।



प्रश्न 6 :- मार्च में WPI (Wholesale Price Index) मुद्रास्फीति 4 महीने के उच्च स्तर, कितने % पर पहुंची है?
उत्तर :- 

  • 8.55% पर
  • 11.55% पर
  • 13.55% पर
  • 14.55% पर

उत्तर:- 14.55% पर।

विस्तार :- भारत की थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई है जिसका मुख्य कारण फ्यूल और फूड कीमतों में आई तेजी है। भारत की थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 13.11 प्रतिशत थी। मार्च 2022 में इन्फ्लेशन की हाई रेट मुख्य रूप से कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं की कीमतों में वृद्धि के चलते आई है।



प्रश्न 7 :- हाल ही में T20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • ऋषभ पंत
  • दिनेश कार्तिक

उत्तर:- रोहित शर्मा।

विस्तार :- हाल ही में रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए ये उपलब्धि विराट कोहली ने हासिल की थी। विराट कोहली ने 10379 रन बनाए हैं। 





प्रश्न 8 :- BPCL (Bharat Petroleum Corporation) ने डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- 

  • Microsoft के साथ
  • Facebook के साथ
  • Twitter के साथ
  • Google के साथ

उत्तर:- माइक्रोसॉफ्ट के साथ।

विस्तार :- BPCL (Bharat Petroleum Corporation) ने डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। बीपीसीएल कर्मचारी संचार में सुधार के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और अन्य उत्पादकता उपकरणों का उपयोग करेगा। यह भागीदारी बीपीसीएल की डिजिटल-प्रथम रणनीति को ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत मजबूती देगी।




प्रश्न 9 :- “प्रधानमंत्री संग्रहालय” के लिए आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदारी कौन बना है?
उत्तर :- 

  • Google Pay
  • PayTm
  • PhonePe
  • MobiKwik

उत्तर:- PayTm।

विस्तार :- PayTm “प्रधानमंत्री संग्रहालय” के लिए आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदारी बना है। संग्रहालय के उद्घाटन के समय मोदीजी पेटीएम इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर मशीन के जरिये टिकट खरीदने वाले पहले व्यक्ति थे। संग्रहालय में आने वाले लोगों को पेटीएम के भुगतान विकल्पों के जरिये सुरक्षित तरीके से टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी।



प्रश्न 10 :- डेनिश ओपन स्विमिंग में साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में कौनसा पदक जीता है?
उत्तर :- 

  • Gold 🥇 Medal
  • Silver 🥈 Medal
  • Bronze 🥉 Medal
  • None Of The Above

उत्तर:- स्वर्ण पदक।

विस्तार :- डेनिश ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता है। और इसी स्विमिंग चैंपियनशिप में भारतीय अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने 10 तैराकों के फाइनल में 15.57.86 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया, और रजत पदक अपने नाम किया।





उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz April 2022 3rd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर April 2022 के तीसरे हफ्ते (3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें