GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

सोमवार, 2 मई 2022

GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF

GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।



इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट Gk In Hindi Question And Answer Pdf Part-3 Download - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk में हमनें सामान्य ज्ञान से जुड़े 11 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Important GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- संविधान के किस भाग में सामाजिक आर्थिक न्याय का उल्लेख किया गया है?
उत्तर :- 

  • संविधान के पहले भाग में
  • संविधान के दूसरे भाग में
  • संविधान के तीसरे भाग में
  • संविधान के चौथे भाग में

Ans:- संविधान के दूसरे भाग में।

Explain :-



प्रश्न 2 :- हुसैन बोल्ट का संबंध किस खेल से है?
उत्तर :- 

  • दौड़
  • हॉकी
  • क्रिकेट
  • शतरंज

Ans:- दौड़।

Explain :- हुसैन बोल्ट का संबंध दौड़ से है। हुसैन बोल्ट ने 2009 की बर्लिन विश्व चैंपियशिप में 100 मीटर की दूरी 9.58 सेकेंड में पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया था जिसे आज तक कोई धावक नहीं तोड़ पाया है। बोल्ट के नाम ट्रैक एंड फील्ड में लगातार तीन ओलंपिक में आठ गोल्ड मेडल और लगातार चार वर्ल्ड चैंपियनशिप में 11 खिताब जीतने का कमाल का रिकॉर्ड दर्ज है।



प्रश्न 3 :- आलू क्या है?
उत्तर :- 

  • एक प्रकार का डंठल
  • एक प्रकार का जड़
  • एक प्रकार का फल
  • एक प्रकार का फूल

Ans:- एक प्रकार का डंठल।

Explain :- वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से यह एक तना है। इसका वानस्पतिक नाम Solanum tuberosum है। भारत में यह विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है। आलू के उत्पादन के मामले में भारत चीन और रूस के बाद भारत तीसरे स्थान पर आता है।



प्रश्न 4 :- कत्था बनाने हेतु किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :- 

  • देवदार लकड़ी का
  • खैर लकड़ी का
  • सन्टी लकड़ी का
  • बलूत लकड़ी का

Ans:- खैर लकड़ी का।

Explain :- कत्था बनाने हेतु खैर लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। खैर लकड़ी मजबूत होती है और वह भूरे रंग की होती है। इस वृक्ष की लकड़ी के टुकड़ों को उबालकर निकाला और जमाया हुआ रस जो पान में चूने के साथ लगाकर खाया जाता है, कत्था कहलाता है।




प्रश्न 5 :- भारत विभाजन से संबंधित माउंटबेटन योजना की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी?
उत्तर :- 

  • 12 जून 1922 को
  • 9 जून 1936 को
  • 3 जून 1947 को
  • 21 जून 1947 को

Ans:- 3 जून 1947 को।

Explain :- भारत विभाजन से संबंधित माउंटबेटन योजना की सरकारी तौर पर घोषणा 3 जून 1947 को हुई थी। 3 जून 1947 को माउंटबेटन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई थी और तभी स्वतंत्रता की तारीख - 15 अगस्त 1947 - की भी घोषणा की गई थी।



प्रश्न 6 :- भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निर्देशक तत्व को किस देश के संविधान से ग्रहण किया गया है?
उत्तर :- 

  • अमेरिका से
  • रुस से
  • आयरलैंड से
  • जापान से

Ans:- आयरलैंड से।

Explain :- भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निर्देशक तत्व को आयरलैंड के संविधान से ग्रहण किया गया है। भारत के संविधान के निर्माता आयरिश राष्ट्रवादी आंदोलन से प्रभावित थे। इसलिए, भारतीय संविधान के निदेशक सिद्धांत राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से बहुत प्रभावित हुए हैं।



प्रश्न 7 :- बिंबिसार किस वंश का शासक था?
उत्तर :- 

  • चोल वंश का
  • कल्चुरी वंश का
  • हर्यक वंश का
  • इनमें से कोई नहीं

Ans:- हर्यक वंश का।

Explain :- बिंबिसार हर्यक वंश का शासक था। जैन परंपरा के अनुसार, उन्हें भविष्य के ब्रह्मांडीय युग के 24 वें तीर्थंकर में से पहला तीर्थंकर कहा जाता है। बिंबिसार की पहली राजधानी गिरिव्रज में थी।





प्रश्न 8 :- श्वसन मूल इनमें से किस पौधे में पाई जाती है?
उत्तर :- 

  • पान में
  • चेस्टनट में
  • जूसिया में
  • मक्का में

Ans:- जूसिया में।

Explain :- श्वसन मूल जूसिया पौधे में पाई जाती है। दलदली क्षेत्रों में, श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए जमीन से लंबवत ऊपर की ओर आने वाली जड़ों के संशोधन को न्यूमेटोफोर्स कहा जाता है।




प्रश्न 9 :- पृथ्वीराज चौहान ने किस युद्ध में मोहम्मद गोरी की सेना को पूरी तरह से हराया था?
उत्तर :- 

  • तराइन का प्रथम युद्ध
  • प्लासी का युद्ध
  • हल्दीघाटी का युद्ध
  • तालीकोटा का युद्ध

Ans:- तराइन के प्रथम युद्ध में।

Explain :- पृथ्वीराज चौहान ने तराइन के प्रथम युद्ध में मोहम्मद गोरी की सेना को पूरी तरह से हराया था। यह युद्ध मोहम्मद ग़ौरी और अजमेर तथा दिल्ली के चौहान राजपूत शासक पृथ्वी राज तृतीय के बीच हुई थी। यह युद्ध 1191 ई. में 'तराइन' के मैदान में लड़ा गया था।



प्रश्न 10 :- चोलों के समय का बृहदेश्वर मंदिर कहां स्थित था?
उत्तर :- 

  • पौंडिचेरी
  • कलकत्ता
  • त्रिवेन्द्रम
  • तंजावुर

Ans:- तंजावुर।

Explain :- चोलों के समय का बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर में स्थित था। यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट नि‍र्मि‍त है। विश्व का यह एकमात्र मंदिर है जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है। इस मंदिर को 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था।



प्रश्न 11 :- केंद्र शासित प्रदेशों का शासन किसके द्वारा संचालन होता है?
उत्तर :- 

  • भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा
  • भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
  • भारत के गृहमंत्री के द्वारा
  • भारत के कानून मंत्री के द्वारा

Ans:- भारत के राष्ट्रपति के द्वारा।

Explain :-  केंद्र शासित प्रदेशों का शासन भारत के राष्ट्रपति के द्वारा संचालन किया जाता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है जो केंद्र शासित प्रदेश को संचालित करता है।


PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइए।


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट GK Questions In Hindi With Answers 2022 PDF - QuiZ GyAAnigk हल करके General Knowledge (सामान्य ज्ञान) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें