50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 15 जून 2021

50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022

50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।



इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

लेकिन इस पोस्ट में हमने केवल छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में जानकारी दी है। अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य में किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस पोस्ट को और आने वाले पोस्ट को जरुर पढ़ें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट Chhattisgarh GK in Hindi Pdf Download - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट 50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 - QuiZ GyAAnigk में हमनें छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े 15 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर :- 

  • भूपेश बघेल
  • डॉ. रमन सिंह
  • अजीत जोगी
  • इनमें से कोई नहीं

Ans:- श्री अजीत जोगी।

Explain :- इनका पूरा नाम अजीत प्रमोद कुमार जोगी था जो कि एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। अजीत जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीतिक दल के सदस्य थे।



प्रश्न 2 :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर :- 

  • 67
  • 98
  • 76
  • 90

Ans:- 90।

Explain :-



प्रश्न 3 :- छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय लोक नृत्य "सुआ नृत्य" किस पर्व के अवसर पर किया जाता है?
उत्तर :- 

  • लोहड़ी के अवसर पर।
  • होली के अवसर पर।
  • दीपावली के अवसर पर।
  • पोंगल पर्व के अवसर पर।

Ans:- दीपावली के अवसर पर।

Explain :- दीपावली के अवसर पर सुआ नृत्य किया जाता है। सुआ नृत्य को गौरा नृत्य भी कहा जाता है क्योंकि दीपावली के कुछ दिन पहले से ही सुआ नृत्य को प्रारंभ किया जाता है और दीपावली कि रात्रि में शिव- गौरा विवाह के साथ समाप्त हो जाता है।



प्रश्न 4 :- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- 

  • दुर्ग
  • बिजापुर
  • नारायणपुर
  • बस्तर

Ans:- बिजापुर।

Explain :- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इसका नाम पास की इंद्रावती नदी के नाम पर रखा गया है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का सबसे बेहतरीन और सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान विलुप्त हो रहे जंगली भैंसों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।




प्रश्न 5 :- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मिनीमाता बांध किस नदी पर अवस्थित है?
उत्तर :- 

  • शिवनाथ नदी पर।
  • इंद्रावती नदी पर।
  • हसदो नदी पर।
  • हसदेव नदी पर।

Ans:- हसदेव नदी पर।

Explain :- मिनीमाता बांध परियोजना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी पर स्थित है। मिनीमाता बांध की ऊंचाई 86 मीटर है और यह बांध छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा बांध है।



प्रश्न 6 :- छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर :- 

  • 135,192 km²
  • 136,102 km²
  • 137,132 km²
  • 138,192 km²

Ans:- 135,192 km².

Explain :- छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल 135,192 km² है। छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला सरगुजा है, सरगुजा जिले का क्षेत्रफल 39,114 वर्ग किमी है। 



प्रश्न 7 :- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य में छत्तीसगढ़ का कौन सा स्थान है?
उत्तर :- 

  • दसवां स्थान।
  • नौवां स्थान।
  • तीसरा स्थान।
  • बारहवां स्थान।

Ans:- दसवां स्थान।

Explain :- 





प्रश्न 8 :- मिनीमाता बांध का निर्माण कब किया गया था?
उत्तर :- 

  • सन् 1961 में।
  • सन् 1969 में।
  • सन् 1964 में।
  • सन् 1967 में।

Ans:- सन् 1967 में।

Explain :- इसकी स्थापना वर्ष 1967 में की गई थी। इसमें 6,730 वर्ग किमी का एक जलग्रहण क्षेत्र है। यह बांध छत्तीसगढ़ में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।




प्रश्न 9 :- छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ के प्रथम आचार्य कौन थे?
उत्तर :- 

  • शहीद वीर नारायण सिंह
  • श्री चूड़ामणि साहब।
  • डॉ. खूबचंद बघेल
  • ठाकुर प्यारेलाल सिंह

Ans:- श्री चूड़ामणि साहब।

Explain :-



प्रश्न 10 :- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर :- 

  • 1 अगस्त 2005 में।
  • 1 नवंबर 2000 में।
  • 1 जनवरी 1999 में।
  • 1 अक्टूबर 2003 में।

Ans:- 1 नवंबर 2000 में।

Explain :- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य भारत का 26वां क्रम का राज्य बना। छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत बना है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण मध्य प्रदेश से 16 जिलों से लेकर की गई थी।



प्रश्न 11 :- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मामा भांजा मंदिर राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- 

  • कोरबा जिला
  • कोरिया जिला
  • बस्तर जिला
  • जांजगीर-चाम्पा जिला

Ans:- बस्तर जिले के बारसूर में।

Explain :- कहा जाता है कि 'मामा' और 'भांजा' दो शिल्पकार थे, जिन्हें ये मंदिर सिर्फ एक दिन में ही पूरा करने का काम मिला था। मामा भांजा मंदिर बस्तर जिले के बारसूर नामक गांव में स्थित है। मंदिर शिव को समर्पित है।



प्रश्न 12 :- छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किस राज्य से अलग करके किया गया है?
उत्तर :- 

  • उत्तर प्रदेश राज्य से।
  • मध्य प्रदेश राज्य से।
  • आंध्र प्रदेश राज्य प्रदेश से।
  • राजस्थान राज्य से।

Ans:- मध्य प्रदेश राज्य से।

Explain :- छत्तीसगढ़ राज्य भारत का का निर्माण मध्य प्रदेश से 1 नवंबर 2000 को अलग होकर हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य भारत का 26वां क्रम का राज्य है।




प्रश्न 13 :- छत्तीसगढ़ की गंगा नदी किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर :- 

  • शिवनाथ नदी।
  • महानदी नदी।
  • हसदो नदी।
  • हसदेव नदी।

Ans:- महानदी को।

Explain :- महानदी नदी को छत्तीसगढ़ में गंगा नदी कहा जाता है। महानदी की कुल लंबाई 851 किलोमीटर है और छत्तीसगढ़ में महानदी की कुल लंबाई 286 किलोमीटर है। नदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर बहती है।



प्रश्न 14 :- प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर :- 

  • दक्षिण कौशल
  • गढ़ों की नगरी
  • हीरापुर
  • पूर्व कौशल

Ans:- दक्षिण कौशल।

Explain :-



प्रश्न 15 :- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्य प्रदेश के कितने जिले लेकर किया गया था?
उत्तर :- 

  • 14 जिले।
  • 15 जिले।
  • 16 जिले।
  • 17 जिले।

Ans:- 16 जिले।

Explain :- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्यप्रदेश के 16 जिलों को पृथक कर किया गया था।





उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट 50+ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 - QuiZ GyAAnigk हल करके छत्तीसगढ़ से जुड़े कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें