[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 4th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi April Of 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of April 2023 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अप्रैल 2023 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of April 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- अज्ञात शवों की पहचान के लिए डीएनए डेटाबेस तैयार करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर :- 

  • गुजरात 
  • मणिपुर 
  • हिमाचल प्रदेश
  • राजस्थान

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश।

विस्तार :- हिमाचल प्रदेश ने अज्ञात शवों के लिए विशेष रूप से एक डीएनए डेटाबेस स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। इस पहल को अप्रैल 2022 से शुरू किया गया था। और कईं रिपोर्ट्स के अनुसार यह पता चल रहा है कि अब तक इस डेटाबेस में अज्ञात व्यक्तियों के 150 डीएनए सैंपल शामिल किए गए हैं। इस डेटा बेस की मदद से राज्य के निवासियों को अपने सगे संबंधियों की तलाश में काफी मदद मिलने वाली है। साथ ही इस डेटा बेस की मदद से अज्ञात शवों की पहचान करने में आसानी होगी।



प्रश्न 2 :- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी कप्तान कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • निकोलस पूरन
  • जो रूट
  • केन विलियमसन
  • डेविड वार्नर

उत्तर:- डेविड वार्नर।

विस्तार :- डेविड वार्नर ने भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों के कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया है। 75वें मैच में कप्तानी करते हुए डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एडम गिल्क्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर 35 जीत के साथ गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल विदेशी कप्तान हैं। वार्नर ने आईपीएल में कप्तान के रूप में 3000 से अधिक रन बनाए हैं।



प्रश्न 3 :- असम और किस राज्य सरकार ने अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • गुजरात राज्य सरकार ने
  • झारखंड राज्य सरकार ने
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने

उत्तर:- अरूणाचल प्रदेश राज्य सरकार ने।

विस्तार :- असम और अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह (20 अप्रैल 2023) दिन असम और अरुणाचल प्रदेश राज्य के लोगों के लिए ऐतिहासिक रहेगा क्योंकि इस महत्वपूर्ण समझौते पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी ने हस्ताक्षर किए हैं।



प्रश्न 4 :- किस राज्य में 12 घंटे की ड्यूटी वाला बिल विधानसभा में पास हुआ है?
उत्तर :- 

  • तमिलनाडु राज्य में
  • बिहार राज्य में
  • हरियाणा राज्य में
  • गुजरात राज्य में

उत्तर:- तमिलनाडु राज्य में।

विस्तार :- तमिलनाडु ने एक ऐसे बिल को विधानसभा से पास किया है जिससे ड्यूटी के घंटों को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। तमाम विरोधों के बावजूद तमिलनाडु में 12 घंटे की ड्यूटी वाला बिल विधानसभा से पास हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने शुक्रवार (21 अप्रैल 2023) को फैक्ट्री (संशोधन) अधिनियम 2023 पारित किया गया है। बिल में कारखाने के श्रमिकों की दैनिक कार्य शिफ्ट को मौजूदा 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का प्रावधान है अर्थात वे सप्ताह में चार दिन कार्य करने का विकल्प चुन सकते हैं।




प्रश्न 5 :- भारतीय सेना ने सैन्यकर्मियों को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए किस University के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • Banaras Hindu University
  • Tejpur University, Assam 
  • Jawaharlal Nehru University
  • Manipal Academy of Higher Education

उत्तर:- तेज़पुर यूनिवर्सिटी असम के साथ।

विस्तार :- भारतीय सेना ने सैन्यकर्मियों को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए तेज़पुर यूनिवर्सिटी असम के साथ समझौता किया है। यह पाठ्यक्रम 16 सप्ताह की अवधि के लिए होगा और तेजपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इससे सैनिकों को और स्क‍िल्ड बनाने की तैयारी हो रही है, ताकि वो Mandarin Language में संवाद की क्षमता को दुरुस्त कर सकें।



प्रश्न 6 :- किस राज्य सरकार ने गर्मियों में पानी की कमी की समस्या से निपटने के लिए पहली बार जल बजट को अपनाया है?
उत्तर :- 

  • महाराष्ट्र राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने
  • केरल राज्य सरकार ने
  • हरियाणा राज्य सरकार ने

उत्तर:- केरल राज्य सरकार ने।

विस्तार :- केरल ने गर्मियों में पानी की कमी की समस्या से निपटने के लिए जल बजट अपनाया है, जो देश में अपनी तरह का पहला बजट है। जल बजट के पहले चरण में 15 ब्लॉक पंचायतों में 94 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जल बजट राज्य को जल संसाधन की मांग और आपूर्ति का पता लगाने और उसके अनुसार विभाजित करने में मदद करेगा।



प्रश्न 7 :- किस राज्य सरकार ने पंचायतों को त्यौहार मनाने के लिए अनुदान देने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • त्रिपुरा राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने
  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
  • पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने

उत्तर:- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने।

विस्तार :- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य सरकार प्रदेश के 11 हजार 744 ग्राम पंचायतों को त्यौहार मनाने के लिए 10-10 हजार रुपए देने जा रही है। पहली किस्त गुरुवार (20 अप्रैल 2023) को इन पंचायतों के लिए पांच-पांच हजार रुपए जारी भी कर दिए गए हैं। भूपेश बघेल जी ने जगदलपुर से सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योेजना और रायपुर से सीएम छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि याेजना की शुरुआत की है।





प्रश्न 8 :- चुनाव आयोग ने किस राज्य में पहली बार “Vote From Home” की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • कर्नाटक राज्य में
  • पंजाब राज्य में
  • हरियाणा राज्य में
  • गुजरात राज्य में

उत्तर:- कर्नाटक राज्य में।

विस्तार :-




प्रश्न 9 :- युद्धग्रस्त सूडान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा किस ऑपरेशन की शुरूआत की गई है?
उत्तर :- 

  • ऑपरेशन जज्बा
  • ऑपरेशन मित्र 
  • ऑपरेशन कावेरी
  • ऑपरेशन दोस्त

उत्तर:- 'ऑपरेशन कावेरी'।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- कौन सा शहर देश में डिजिटल लेनदेन में शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 

  • मुंबई 
  • बेंगलुरु
  • रायपुर 
  • भुवनेश्वर 

उत्तर:- बेंगलुरु।

विस्तार :-





Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of April 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अप्रैल 2023 के चौथे हफ्ते (April 2023 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें