[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 2nd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi April Of 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of April 2023 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अप्रैल 2023 के दूसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of April 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस भारतीय एयरोस्पेस कंपनी ने 3D-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण किया है?
उत्तर :- 

  • Airnetz Aviation Pvt Ltd
  • Skyroot Aerospace.
  • Bharat Dynamics Ltd
  • BAE Systems India Services Pvt Ltd

उत्तर:- स्काईरूट एयरोस्पेस ने।

विस्तार :- देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने वाली कंपनी Skyroot Aerospace ने 3D-प्रिंटेड क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन धवन-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस इंजन को 200 सेकेंड तक चलाया गया था। रॉकेट का नाम भारत के प्रसिद्ध स्पेस साइंटिस्ट डॉ. सतीश धवन के नाम पर रखा गया है। इस टेस्ट का नाम है लॉन्ग-ड्यूरेशन फायर एंड्योरेंस टेस्ट था।



प्रश्न 2 :- किस भारतीय अभिनेता को 2023 के लिए TIME100 पोल का विजेता चुना गया है?
उत्तर :- 

  • अल्लु अर्जुन
  • अमिताभ बच्चन
  • शाहरुख खान
  • अक्षय कुमार

उत्तर:- शाहरुख खान को।

विस्तार :- शाहरुख खान को 2023 के लिए TIME100 पोल का विजेता चुना गया है। इस पोल में लोगों ने उन शख्सियतों को वोट किया, जो TIME की सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में स्थान पाने के लायक हैं। शाहरुख खान को लियोनेल मेस्सी और अन्य लोगों की तुलना में अधिक वोट मिले हैं। 2023 टाइम 100 पोल के लिए कुल मिलाकर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया था।



प्रश्न 3 :- कौन-सा देश लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना है?
उत्तर :- 

  • Russia
  • Japan
  • Australia
  • Israel

उत्तर:- रूस।

विस्तार :- रूस से भारत का तेल आयात इराक की तुलना में दोगुना हो गया है। वॉर्टेक्सा के अनुसार, रूस लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस का हिस्सा एक-तिहाई से अधिक है। भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी 34% हो गई है।



प्रश्न 4 :- चीन ने किस भारतीय राज्य में 11 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • आंध्र प्रदेश राज्य में।
  • उत्तर प्रदेश राज्य में।
  • मध्य प्रदेश राज्य में।
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य में।

उत्तर:- अरूणाचल प्रदेश राज्य में।

विस्तार :- चीन के सिविल अफेयर्स मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश राज्य के 11 स्थानों के नाम बदलकर प्रकाशित की है। इसे “जांगनान” के नाम से उत्तरी भारत के तिब्बत के दक्षिणी क्षेत्र के रूप में उल्लेख किया गया है, जिसमें चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों का उपयोग किया गया है। यह चीन के भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार भारतीय राज्य पर दावा करने की कोशिश है।




प्रश्न 5 :- किस राज्य सरकार ने App आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए नियम बनाने का पैनल बनाया है?
उत्तर :- 

  • गुजरात राज्य सरकार ने
  • मणिपुर राज्य सरकार ने
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने

उत्तर:- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।

विस्तार :- महाराष्ट्र सरकार ने ऐप और वेब आधारित टैक्सी सेवा देने वालों के लिए नियम बनाने के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया। आईएएस अधिकारी सुधीरकुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) समिति के अध्यक्ष होंगे, जिसे अगले तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। 



प्रश्न 6 :- फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की सालाना लिस्ट में पहले स्थान पर कौन हैं?
उत्तर :- 

  • Elon Musk
  • Jeff Bezos
  • Bernard Arnault
  • Abdulsamad Rabiu

उत्तर:- बर्नार्ड आरनो ऐंड फैमिली।

विस्तार :-



प्रश्न 7 :- हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में कितने रन पूरे किए हैं?
उत्तर :- 

  • 3000 रन
  • 4000 रन
  • 5000 रन
  • 6000 रन

उत्तर:- 5000 रन।

विस्तार :- चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी अब IPL इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। 5000 रन बनाने के लिए धोनी ने 208 पारियां खेले हैं।





प्रश्न 8 :- पूर्ण-सदस्यीय पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर अंपायर बनने वाली पहली महिला कौन बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • Newzealand की किम कॉटन
  • Australia की किम कॉटन
  • England की किम कॉटन
  • UAE की किम कॉटन

उत्तर:- न्यूजीलैंड की किम कॉटन।

विस्तार :- न्यूजीलैंड की किम कॉटन डुनेडिन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दूसरे मैच के दौरान पूर्ण सदस्यीय पुरुष टी20I में पहली महिला ऑन-फील्ड अंपायर बनीं। कॉटन ने 2018 से अब तक तीन टी20 विश्व कप और एक वनडे विश्व कप में अंपायरिंग की है, जिसमें 2020, 2022 और 2023 के फाइनल शामिल हैं।




प्रश्न 9 :- किस शहर में विश्व का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र बना है?
उत्तर :- 

  • दिल्ली में
  • कोहिमा में
  • कोलकाता में
  • महाराजगंज में

उत्तर:- महाराजगंज में।

विस्तार :- गिद्धों की तेजी से विलुप्त हो रही प्रजाति को संरक्षित करने के लिए विश्व का पहला जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र उत्तर प्रदेश के महराजगंज में स्थापित किया गया है। यह विश्व का पहला जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र है। 



प्रश्न 10 :- हाल ही में किस पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है?
उत्तर :- 

  • आप पार्टी
  • भारतीय किसान कामगार पार्टी
  • भारतीय लोक न्याय पार्टी
  • भारतीय गांव ताज दल

उत्तर:- आप पार्टी।

विस्तार :-






Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of April 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अप्रैल 2023 के दूसरे हफ्ते (April 2023 2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें