[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of March 2023 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of March 2023 4th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz March 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi March Of 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of March 2023 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz March 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें मार्च 2023 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of March 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है?
उत्तर :- 

  • रविचंद्रन अश्विन
  • मोहम्मद शमी
  • रविन्द्र जडेजा
  • शुभमन गील

उत्तर:- रविन्द्र जडेजा को।

विस्तार :- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 2022-23 सीजन के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। सर रवींद्र जडेजा का प्रमोशन हुआ है और उन्हें अब ग्रेड A+ में शामिल किया गया है। ग्रेड A+ में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अभी रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया।



प्रश्न 2 :- हाल ही में आई UNESCO की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की कितने प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है?
उत्तर :- 

  • 16%
  • 26%
  • 36%
  • 46%

उत्तर:- 26%।

विस्तार :- UNESCO की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक जनसंख्या का 26% सुरक्षित पीने के पानी से वंचित है, जबकि 46% के पास अच्छी तरह से प्रबंधित स्वच्छता सुविधाएं नहीं हैं। विश्व जल रिपोर्ट डेटा और जल संसाधनों के स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जो विश्व स्तर पर जल संसाधनों की प्रबंधन और उनकी उपयोगिता को सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है।



प्रश्न 3 :- कैबिनेट ने केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में कितने % की वृद्धि करने घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • 2% की वृद्धि
  • 3% की वृद्धि
  • 4% की वृद्धि
  • 5% की वृद्धि

उत्तर:- 4% की वृद्धि।

विस्तार :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक मे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) को 4% बढाने को मंजूरी दे दी है। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी।



प्रश्न 4 :- हाल ही में आई Directorate General of Civil Aviation (DGCA) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे अधिक पायलट किस देश मे हैं?
उत्तर :- 

  • Bhutan में
  • Myanmar में 
  • Egypt में 
  • भारत में 

उत्तर:- अपने प्यारे देश भारत में।

विस्तार :-




प्रश्न 5 :- केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील के रूप में हाल ही में कौन नामांकित हुईं हैं?
उत्तर :- 

  • स्वीटी सिंह
  • पद्मा लक्ष्मी
  • अरूणिमा कश्यप
  • मोहक पटेल

उत्तर:- पद्मा लक्ष्मी।

विस्तार :- केरल की पद्मलक्ष्मी ने रचा इतिहास, बनी राज्य की पहली ट्रांसजेंडर वकील बनी हैं। 19 मार्च को ‘बार काउंसिल ऑफ केरल’ में पद्मलक्ष्मी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। केरल के कानून मंत्री पी राजिव ने लक्ष्मी के इतिहास रचने पर उन्हें बधाई दी है। पद्मा लक्ष्मी ने केरल की बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता शामिल हुई हैं। पद्मा लक्ष्मी ने 1,529 कानून स्नातकों में से एक थीं।



प्रश्न 6 :- स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • पंजाब

उत्तर:- राजस्थान।

विस्तार :- राइट टु हेल्थ बिल के आने के बाद स्वास्थ्य सेवा के अधिकार की गारंटी देने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है। राजस्थान में 21 मार्च को विधानसभा में राइट टु हेल्थ यानी स्वास्थ्य का अधिकार बिल पारित किया गया है। बिल में स्वास्थ्य सेवा के अधिकार की गारंटी दी गई है। चाहे इलाज के लिए पैसा देने में समर्थ हो या न हो। बिल के अनुसार राज्य का कोई भी निवासी सरकार से अधिकार के रूप में स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान की मांग कर सकता है।



प्रश्न 7 :- IMF ने वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका को कितने बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज दिया है?
उत्तर :- 

  • 1 बिलीयन डॉलर
  • 2 बिलीयन डॉलर
  • 3 बिलीयन डॉलर
  • 4 बिलीयन डॉलर

उत्तर:- 3 बिलीयन डॉलर।

विस्तार :- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Sri Lanka) को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने तीन अरब डॉलर के बेल आउट फंड के लिए मंजूरी दे दी है। IMF के कार्यकारी बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि श्रीलंका को तुरंत करीब 330 मिलियन डॉलर की राहत भेजी जा रही है।





प्रश्न 8 :- किस देश ने यूक्रेन को तीसरी पीढ़ी के लेपर्ड -2 टैंकों की पहली खेप भेजी है?
उत्तर :- 

  • Bhutan
  • Myanmar
  • Egypt
  • Germany

उत्तर:- जर्मनी ने।

विस्तार :- जर्मन रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि देश से तीसरी पीढ़ी के लेपर्ड -2 टैंकों की पहली खेप यूक्रेन भेजी गई है। यूक्रेनी कर्मचारियों को उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किए जाने के बाद अठारह तीसरी पीढ़ी के अत्याधुनिक मुख्य युद्धक टैंक वितरित किए गए हैं।




प्रश्न 9 :- कौन सा देश ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया सदस्य देश बना है?
उत्तर :- 

  • Bhutan
  • Myanmar
  • Egypt
  • Germany

उत्तर:- मिस्त्र देश।

विस्तार :- ब्रिक्स New Development Bank - NDB ने घोषणा की कि वह मिस्र को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल करेगा। NDB की स्थापना ब्रिक्स देशों, अर्थात् ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। मिस्र बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और उरुग्वे के बाद NDB में शामिल होने वाला चौथा सदस्य देश बना है।



प्रश्न 10 :- किस कंपनी को आग प्रतिरोधी स्टील बनाने के लिए भारत का पहला BIS लाइसेंस मिला है?
उत्तर :- 

  • JSW Steel
  • Jindal Steel
  • Tata Steel
  • SAIL

उत्तर:- जिंदल स्टील को।

विस्तार :- जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को रायगढ़, छत्तीसगढ़ में अपने रेल मिल और स्पेशल प्रोफाइल मिल में भारत का पहला आग प्रतिरोधी स्टील का उत्पादन करने के लिए भारत का पहला भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) लाइसेंस प्राप्त हुआ है। आग प्रतिरोधी इस्पात संरचनाओं का उपयोग उच्च तापमान या आग की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए किया जा सकता है। आग प्रतिरोधी स्टील अधिकतम 3 घंटे की अवधि के लिए 600 डिग्री सेल्सियस तक तापमान का सामना कर सकता है।






Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of March 2023 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके मार्च 2023 के चौथे हफ्ते (March 2023 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।


तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें