[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of April 2023 3rd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi April Of 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of April 2023 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz April 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अप्रैल 2023 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz Of April 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस राज्य की नंदिनी गुप्ता को "Femina Miss India World 2023" का ताज पहनाया गया है?
उत्तर :- 

  • गुजरात राज्य की
  • राजस्थान राज्य की
  • हरियाणा राज्य की
  • मणिपुर राज्य की

उत्तर:- राजस्थान राज्य की।

विस्तार :- राजस्थान राज्य के कोटा जिले की नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया। वह मिस इंडिया के 59वें संस्करण की विजेता बनीं हैं।  19 वर्षीय सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं। वह 10 साल की उम्र से ही मिस इंडिया बनना चाहती थी। 



प्रश्न 2 :- UIDAI ने एक Touchless Biometric कैप्चर सिस्टम विकसित करने के लिए किस IIT के साथ हाथ मिलाया है?
उत्तर :- 

  • IIT दिल्ली के साथ
  • IIT कानपुर के साथ
  • IIT खड़गपुर के साथ
  • IIT बॉम्बे के साथ

उत्तर:- IIT बॉम्बे के साथ।

विस्तार :- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (आईआईटी-मुंबई) के साथ हाथ मिलाया है। टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम, एक बार विकसित और चालू होने के बाद, चेहरे के प्रमाणीकरण की तरह घर से फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण की अनुमति देगा।



प्रश्न 3 :- IPL में खेलने वाले पहले जुड़वां भाई कौन बनें है?
उत्तर :- 

  • डुआन यानसन और मार्को यानसन
  • ब्रेंडन मैक्कुलम और नेथन मैक्कुलम
  • सैम करन और टॉम करन
  • इरफान पठान और यूसुफ पठान

उत्तर:- डुआन यानसन और मार्को यानसन।

विस्तार :- डुआन यानसन (Duan Jansen) और मार्को यानसन (Marco Jansen) आईपीएल में खेलने वाले पहले जुड़वां भाई और आईपीएल में खेलने वाले भाइयों के दसवें जोड़ी बन गए हैं। मार्को इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं और डुआन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं।



प्रश्न 4 :- एग्री ड्रोन सब्सिडी प्राप्त करने वाली पहली कंपनी कौन सी बनी है?
उत्तर :- 

  • Airnetz Aviation Pvt Ltd
  • Garuda Aerospace
  • BAE Systems India Services Pvt Ltd
  • Electronics Corporation of India Ltd

उत्तर:- गरुड़ एयरोस्पेस।

विस्तार :- गरुड़ एयरोस्पेस, एग्री ड्रोन सब्सिडी प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बनी है। इसके तहत पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में आठ किसानों को गरुड़ किसान ड्रोन दिए गए। किसानों के लिए DGCA-अनुमोदित 'गरुड़ किसान ड्रोन' फसल के स्वास्थ्य का प्रबंधन और निगरानी कर सकते हैं, और पानी या उर्वरक की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का पता लगा सकते हैं और उनकी पहचान कर सकते हैं।




प्रश्न 5 :- IPL में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • मोहम्मद शमी
  • रविन्द्र जडेजा
  • रवि विशनोई
  • हर्षल पटेल

उत्तर:- हर्षल पटेल।

विस्तार :- हर्षल पटेल IPL में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं। हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। वह एक तेज गेंदबाज हैं। हर्षल ने IPL के 79वें पारी में अपना 100 विकेट पूरे किए हैं। दूसरे नंबर पर है भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने 81 पारी में साल 2019 में श्रेयस अय्यर का विकेट झटककर अपना 100वां IPL विकेट पूरा किया था।



प्रश्न 6 :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में ट्रांसजेंडर समुदाय को OBC का दर्जा दिया है?
उत्तर :- 

  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने
  • आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने

उत्तर:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने।

विस्तार :- मध्य प्रदेश राज्य की कैबिनेट में ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की स्वीकृति दी गई है। इन्हें मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक 93 के बाद क्रमांक 94 में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका मतलब है कि ट्रांसजेंडर अब ओबीसी के लिए आवंटित 14% कोटा के तहत मध्य प्रदेश में नौकरी और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य में लगभग 30,000 ट्रांसजेंडर हैं।



प्रश्न 7 :- हाल ही में जारी ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर :- 

  • योगी आदित्यनाथ
  • ममता बनर्जी
  • भूपेश बघेल
  • जगन मोहन रेड्डी

उत्तर:- जगन मोहन रेड्डी।

विस्तार :- एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी जी की संपत्ति भारत के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे अधिक 510 करोड़ रुपये, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपये है। इस सूची में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 163 करोड़ रुपये है।





प्रश्न 8 :- बच्चों के लिए ऑक्सफ़ोर्ड मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश कौन-सा बना है?
उत्तर :- 

  • Ghana
  • China
  • Qatar
  • Indonesia

उत्तर:- घाना।

विस्तार :- यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित एक उच्च दक्षता वाला मलेरिया टीका मंजूर करने वाला पहला देश बन गया है। इस टीके का नाम R 21/Matrix-M है।




प्रश्न 9 :- भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो का सफर ट्रायल किस शहर मे किया गया है?
उत्तर :- 

  • दिल्ली
  • आइजोल
  • कोलकाता
  • वाराणसी

उत्तर:- पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- IPL में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • लोकेश राहुल
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • शिखर धवन
  • डेविड वार्नर

उत्तर:- डेविड वार्नर।

विस्तार :-





Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of April 2023 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अप्रैल 2023 के तीसरे हफ्ते (April 2023 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें