Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

रविवार, 7 जनवरी 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Tickets set to get cheaper as IndiGo withdraws fuel charge after fall in ATF prices.

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी जनवरी 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (7 January 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस राज्य सरकार ने ‘गुणोत्सव 2024’ की शुरुआत की है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. असम राज्य सरकार ने।
  2. मणिपुर राज्य सरकार ने।
  3. मिजोरम राज्य सरकार ने।
  4. नागालैंड राज्य सरकार ने।

Ans:- असम राज्य सरकार ने।

Explain :- असम सरकार ने ‘गुणोत्सव 2024’ की शुरुआत की है। यह एक व्यापक राज्यव्यापी मूल्यांकन कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य 35 जिलों के 43,498 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 40 लाख छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है।



प्रश्न 2 :- किसके अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. IMF के अनुसार।
  2. ADB के अनुसार।
  3. NSO के अनुसार।
  4. UNO के अनुसार।

Ans:- NSO के अनुसार।

Explain :- NSO के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है। 2024 को FY24 के लिए अपना पहला अग्रिम अनुमान जारी किया।


इस अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 296.58 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023 में 272.41 लाख करोड़ रुपये था। 



प्रश्न 3 :- हरित पहल के लिए भारतीय रेलवे और किसने एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. ISRO ने।
  2. UPSC ने।
  3. CBSE ने।
  4. CII ने।

Ans:- CII ने।

Explain :- भारतीय रेलवे और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने हरित पहल को बढ़ावा देने और सुगम बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।


यह समझौता ज्ञापन भारतीय रेलवे के 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों को समर्थन प्रदान करेगा।



प्रश्न 4 :- कौन-सा देश भारत को अगले 10 वर्षों में 10000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. श्रीलंका।
    2. म्यांमार।
    3. बांग्लादेश।
    4. नेपाल।

          Ans:- नेपाल।

          Explain :- अगले 10 वर्षों में भारत को 10000 मेगावाट बिजली का निर्यात करने वाला देश नेपाल है।


          भारत और नेपाल ने 2023 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत नेपाल अगले 10 वर्षों में भारत को 10,000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा।




          प्रश्न 5 :- किस पड़ोसी देश में 7 जनवरी से राष्‍ट्रीय चुनाव आयोजित किया जाएगा?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. बांग्‍लादेश में।
          2. पाकिस्तान में।
          3. नेपाल में।
          4. चीन में।

              Ans:- बांग्‍लादेश में।

              Explain :- बांग्लादेश में 7 जनवरी से राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने 4 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की है।


              बांग्लादेश की संसद का कार्यकाल 29 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 7,500 से अधिक मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है।



              प्रश्न 6 :- किस शहर के ‘महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिला है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. मथुरा के।
              2. जयपुर के।
              3. अयोध्या के।
              4. मुंबई के।

              Ans:- अयोध्या के।

              Explain :- केंद्र सरकार ने अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दे दिया है।


              इस बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रस्ताव को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति दी गई है।


              इसका नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्याधाम रखा गया है।


              अयोध्या में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने एक भव्य कार्यक्रम में किया था। 



              प्रश्न 7 :- किस एयरलाइन ने यात्रियों से वसूला जाने वाला फ्यूल चार्ज वापस लेने की घोषणा की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Air India ने।
              2. IndiGo ने।
              3. SpiceJet ने।
              4. Vistara ने।

              Ans:- IndiGo ने।

              Explain :- भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों से वसूला जाने वाला फ्यूल चार्ज वापस लेने की घोषणा की है। यह घोषणा 4 जनवरी, 2024 को की गई थी।


              इंडिगो ने अक्टूबर 2023 में एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फ्यूल चार्ज लगाना शुरू किया था। फ्यूल चार्ज एयरलाइन के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर लागू था।


              एयरलाइन ने कहा कि हाल ही में एटीएफ की कीमतों में कमी के कारण उसने फ्यूल चार्ज वापस ले लिया है।




              प्रश्न 8 :- कौन-सा देश भारत निर्यात उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए 'भारत पार्क' स्थापित करेगा?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. France.
              2. Indonesia.
              3. USA.
              4. UAE.

              Ans:- UAE.

              Explain :- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत निर्यात उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए 'भारत पार्क' स्थापित करेगा। यह सुविधा 2025 तक चालू होने की संभावना है।


              यहां भारतीय निर्यातकों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक एकल मंच प्रदान करने की उम्मीद है।


              भारत और यूएई के बीच 2022 में व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए गए थे।





              प्रश्न 9 :- किस मंत्रालय ने छात्रों के लिए “प्रेरणा कार्यक्रम” की शुरुआत की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. शिक्षा मंत्रालय ने।
              2. खेल मंत्रालय ने।
              3. विदेश मंत्रालय ने।
              4. संस्कृति मंत्रालय ने।

              Ans:- शिक्षा मंत्रालय ने।

              Explain :- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए “प्रेरणा कार्यक्रम” की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है।


              यह एक सप्ताह तक चलने वाला आवासीय कार्यक्रम है, जो गुजरात के वडनगर में एक ऐतिहासिक वर्नाक्युलर स्कूल में आयोजित किया जाता है।



              प्रश्न 10 :- किसने PSLV-C58 के POEM3 प्लेटफॉर्म पर ईंधन सेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. DRDO ने।
              2. ISRO ने।
              3. BHEL ने।
              4. BEL ने।

              Ans:- ISRO ने।

              Explain :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C58 मिशन के दौरान POEM3 ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म पर 100 W पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल पावर सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।


              यह परीक्षण भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए ईंधन सेल प्रौद्योगिकी के मूल्यांकन में एक महत्वपूर्ण कदम है।





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (7 January 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें