[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 5th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 5th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi November 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी November 2022 5th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें नवंबर 2022 के पांचवें सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • Jhulan Goswami
  • Karuna Jain
  • पी.टी. ऊषा
  • मिताली राज

उत्तर:- पूर्व एथलीट पी.टी. ऊषा।

विस्तार :- IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) के इतिहास में पहली बार एक महिला अध्यक्ष बनीं हैं। जिनका नाम है पय्योली एक्सप्रेस पी.टी. ऊषा। पी.टी. ऊषा जी ने भारत के लिए एशियन गेम्स में चार स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के 77 सदस्यीय निर्वाचन मंडल में लगभग 25 प्रतिशत पूर्व एथलीट हैं ।



प्रश्न 2 :- अपने सभी जिलों में Jio 5G से सेवाएं प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य कौनसा बना है?
उत्तर :- 

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • पंजाब

उत्तर:- गुजरात राज्य।

विस्तार :- गुजरात राज्य अपने सभी 33 जिलों में Jio 5G सेवाएं प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य बना है। रिलायंस फाउंडेशन और जियो मिलकर 'Education-For-All' नामक एक पहल के तहत गुजरात राज्य में 100 स्कूलों को आधुनिक बनायेंगे।



प्रश्न 3 :- कौन पांच फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले Footballer बने हैं?
उत्तर :- 

  • Neymar
  • Harry Kane
  • लियोनेल मेस्सी
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो

उत्तर:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

विस्तार :- क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहली बार 2006 के पीपा वर्ल्ड कप में गोल या स्कोर किया था। इसके बाद 2010, 2014, 2018, 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में भी स्कोर किया।



प्रश्न 4 :- भारत का पहला ‘नाइट स्काई अभ्यारण्य’ कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर :- 

  • जयपुर
  • अहमदाबाद
  • लद्दाख
  • चंडीगढ़

उत्तर:- लद्दाख में।

विस्तार :- भारत का पहला ‘नाइट स्काई अभ्यारण्य’ लद्दाख में स्थापित किया जा रहा है। ठंडा रेगिस्तानी क्षेत्र होने के कारण से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने हनले नाइट स्काई सैंक्चुअरी परियोजना के लिए लद्दाख सबसे उपयुक्त जगह कहा है। चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से में नाइट स्काई अभ्यारण को स्थापित किया जा रहा है। नाइट स्काई अभ्यारण्य को भारत में खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जा रहा है।




प्रश्न 5 :- किसके द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के अनुसार पीएम मोदी 77% की अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं?
उत्तर :- 

  • Brickwork Rating
  • Morning Consult
  • SMREA
  • CRISIL

उत्तर:- अमेरिका स्थित मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा।

विस्तार :- अमेरिका स्थित मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी 77% की अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस 56% अप्रूवल रेटिंग के साथ बने हुए हैं। वहीं बात करें तीसरे स्थान कि तो 41% अप्रूवल रेटिंग के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बने हुए हैं।



प्रश्न 6 :- राजस्थान राज्य का कौनसा जिला ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ में शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 

  • श्रीगंगानगर
  • सवाई माधोपुर
  • झूंझनु
  • जैसलमेर

उत्तर:- झूंझनु।

विस्तार :- राजस्थान राज्य का झूंझनु जिला ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ में शीर्ष स्थान पर रहा है।



प्रश्न 7 :- टाटा कंज्यूमर कितने हज़ार करोड़ रुपए में पैकेज्ड पानी की दिग्गज कंपनी बिसलेरी का अधिग्रहण करेगी?
उत्तर :- 

  • 5 हजार करोड़ रुपए
  • 7 हजार करोड़ रुपए
  • 9 हजार करोड़ रुपए
  • 11 हजार करोड़ रुपए

उत्तर:- 7 हजार करोड़ रुपए।

विस्तार :- टाटा कंज्यूमर 6-7 हजार करोड़ रुपए में पैकेज्ड पानी की दिग्गज कंपनी बिसलेरी का अधिग्रहण करेगी।





प्रश्न 8 :- किस देश की "स्टेफनी फ्रापार्ट" पुरुषों के फीफा विश्व कप में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • France
  • Uruguay
  • Singapore
  • Portugal

उत्तर:- फ्रांस।

विस्तार :- फ्रांस देश की "स्टेफनी फ्रापार्ट" पुरुषों के फीफा विश्व कप में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं हैं। वह 2019 में फ्रांस के लिग 1 में पहली महिला रेफरी बनीं थीं, सन् 2019 में ही उन्होंने अपने देश में महिला विश्व कप फाइनल का कार्यभार संभाला था। फ्रैपर्ट ने हाल ही में 2 दिसंबर 2022 को कतर में जर्मनी बनाम कोस्टा रिका ग्रुप मैच में अंपायरिंग किया था।




प्रश्न 9 :- कौन सा क्रिकेट खिलाड़ी एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?
उत्तर :- 

  • देवदत्त पड्डिकल
  • शुभमन गिल
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • हार्दिक पांड्या

उत्तर:- ऋतुराज गायकवाड़।

विस्तार :- ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र राज्य की ओर से खेलते हैं। उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश राज्य के शिवा सिंह के खिलाफ 49वें ओवर में किया। गायकवाड़ 159 गेंद पर 220 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला दोहरा शतक भी था।



प्रश्न 10 :- किस बैंक ने पहला स्टीकर आधारित डेबिट कार्ड “FIRSTAP” लॉन्च किया है?
उत्तर :- 

  • HDFC BANK
  • SBI BANK
  • IDFC FIRST BANK
  • IOB BANK

उत्तर:- IDFC FIRST BANK.

विस्तार :- IDFC FIRST BANK ने पहला स्टीकर आधारित डेबिट कार्ड “FIRSTAP” लॉन्च किया है। IDFC FIRST BANK ने इस कार्ड को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सहयोग से मिल कर बनाया है।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of November 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके नवंबर 2022 के पांचवें हफ्ते (November 2022 5th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें