[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 3rd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 19 नवंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 3rd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi November 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी November 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें नवंबर 2022 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- कौन सा देश वैश्विक उतपादन में 41% के उत्पादन साथ ‘बाजरा का प्रमुख उत्पादक देश’ बन गया है?
उत्तर :- 

  • China
  • Malaysia
  • India
  • Japan

उत्तर:- अपना प्यारा देश भारत।

विस्तार :- वैश्विक उत्पादन में लगभग 41 प्रतिशत की अनुमानित हिस्सेदारी के साथ भारत दुनिया में बाजरा के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। भारत ने 2021-22 में कुल 15.92 मिलियन मेट्रिक टन बाजरे का उत्पादन किया है। बाजरा उत्पादन में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। देश के शीर्ष पांच बाजरा उत्पादक राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं।



प्रश्न 2 :- किस राज्य की विधानसभा ने विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले कुल आरक्षण को बढ़ाकर 77 प्रतिशत करने संबंधी एक विधेयक को पारित किया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश विधानसभा ने 
  • पंजाब विधानसभा ने 
  • झारखंड विधानसभा ने 
  • हरियाणा विधानसभा ने

उत्तर:- झारखंड विधानसभा ने।

विस्तार :- झारखंड राज्य की विधानसभा ने विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले कुल आरक्षण को बढ़ाकर 77 प्रतिशत करने संबंधी एक विधेयक को पारित किया है। राज्य में कुल आरक्षण बढ़कर 77 फ़ीसदी तक पहुंच गया, जो कि देश में सबसे अधिक है। नई आरक्षण नीति के तहत OBC कोटे को 14 से बढ़ाकर 27 फ़ीसदी तक किया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति का कोटा 26 से 28 और अनुसूचित जाति का कोटा 10 से 12 फ़ीसदी तक किया गया है।



प्रश्न 3 :- हिमाचल प्रदेश में दुनिया का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • सुंदर नगर
  • बरसर
  • टशीगंग
  • चौंतरा

उत्तर:- टशीगंग।

विस्तार :- टशीगंग गांव, हिमाचल प्रदेश में भारत और दुनिया का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र बना है। इस बूथ का निर्माण 15,256 फीट की ऊंचाई पर किया गया है। टशीगंग पोलिंग बूथ में कुल 49 मतदाता हैं, जिनमें 29 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। टशीगंग समुद्र तट से 4650 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।



प्रश्न 4 :- कौनसी एयरो स्पेस कंपनी ने भारत का पहला निजी तौर पर विकसित राकेट लांच किया है?
उत्तर :- 

  • BrahMos Aerospace
  • Indian Rotorcraft
  • Skyroot Aerospace
  • Raj Hamsa Ultralights

उत्तर:- स्काईरूट एयरो स्पेस।

विस्तार :- देश के पहले निजी रूप से विकसित रॉकेट विक्रम-एस की लॉन्चिंग 18 नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से की गई थी। कंपनी ने इस पहले मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया है।




प्रश्न 5 :- T-20 Cricket World Cup में 1100 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • Virat Kohli
  • Rohit Sharma
  • Kane Williamson
  • Nicolas Pooran

उत्तर:- विराट कोहली।

विस्तार :- विराट कोहली, T-20 Cricket World Cup में 1100 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 25 पारियों में 1141 रन बनाए हैं और 14 अर्धशतक लगाए हैं। और बात करें उनके T20 क्रिकेट मैचों कि तो उन्होंने 107 पारियों में 53 की औसत से एक शतक और 37 अर्धशतक के साथ 4008 रन बना चुके हैं।



प्रश्न 6 :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘ICCR’ के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • पंजाब
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार

उत्तर:- बिहार।

विस्तार :- बिहार राज्य सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने साथ में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य के कलाकारों, हस्तशिल्प और कई अन्य जातीय कलाओं को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन प्राप्त करने में मदद मिल सकेगी। इससे बिहार के लोक गीत और नृत्य भारत के बाहर खास तौर पर कैरेबियन देशों में काफी लोकप्रिय हैं, इसलिए इस एमओयू के बाद कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।



प्रश्न 7 :- किस देश ने T-20 World Cup 2022 अपने नाम किया है?
उत्तर :- 

  • India
  • Pakistan
  • UAE
  • England

उत्तर:- इंग्लैंड।

विस्तार :- इंग्लैंड ने 2010 के बाद 12 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। जब इंग्लैंड ने पहली बार t20 विश्व कप अपने नाम किया था तब इंग्लैंड के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे और अभी इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर हैं। सैम कर्रन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। और सैम कर्रन को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी सम्मानित किया गया।





प्रश्न 8 :- पूरे राज्य में सोने की एक समान कीमत रखने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • केरल
  • छत्तीसगढ़
  • हरियाणा

उत्तर:- केरल।

विस्तार :- केरल राज्य केंद्र दर के आधार पर सोने का एक समान कीमत कारोबार शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। प्रमुख ज्वेलर्स मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, जायअलूकास  और कल्याण ज्वैलर्स ने बैंक दर के आधार पर उपभोक्ताओं को एक समान सोने की रेट देने का फैसला किया है।




प्रश्न 9 :- G7 'ग्लोबल शील्ड' पहल से धन प्राप्त करने पहले एशियाई देश कौन से होंगे?
उत्तर :- 

  • Pakistan
  • Bangladesh
  • दोनों
  • India

उत्तर:- पाकिस्तान और बांग्लादेश।

विस्तार :- पाकिस्तान और बांग्लादेश जलवायु आपदाओं से पीड़ित देशों को धन मुहैया कराने के लिए G7 'ग्लोबल शील्ड' पहल से धन प्राप्त करने वाले पहले एशियाई देश होंगे।



प्रश्न 10 :- जीवन विज्ञान डेटा के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय भंडार किस राज्य में लांच किया गया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • पंजाब
  • छत्तीसगढ़
  • हरियाणा

उत्तर:- हरियाणा राज्य में।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of November 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके नवंबर 2022 के तीसरे हफ्ते (November 2022 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें