[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 12 नवंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 2nd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi November 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी November 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें नवंबर 2022 के दूसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस देश के द्वारा सबसे लंबी 1910 मीटर यात्री ट्रेन जिसमें 100 कोच तथा सीटिंग कैपेसिटी 4550 है के संचालन का रिकॉर्ड बनाया गया है?
उत्तर :- 

  • Switzerland देश के द्वारा
  • France देश के द्वारा
  • Japan देश के द्वारा
  • Pakistan देश के द्वारा

उत्तर:- स्वीटजरलैंड देश के द्वारा।

विस्तार :- स्वीटजरलैंड देश के द्वारा सबसे लंबी 1910 मीटर यात्री ट्रेन जिसमें 100 कोच तथा सीटिंग कैपेसिटी 4550 है, संचालन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया गया है। यह ट्रेन 25 अलग-अलग मल्टी-यूनिट ट्रेनों या 100 कोचों को जोड़ कर बनी है।



प्रश्न 2 :- किस टीम ने हिमाचल प्रदेश को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता है?
उत्तर :- 

  • पंजाब
  • मुंबई
  • बंगाल
  • दिल्ली

उत्तर:- मुंबई।

विस्तार :- मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हराकर इतिहास में पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता है।



प्रश्न 3 :- किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘पाण्डुलिपि ग्रंथालय’ बनाया जा रहा है?
उत्तर :- 

  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • कर्नाटक

उत्तर:- गुजरात राज्य में।

विस्तार :- गुजरात राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘पाण्डुलिपि ग्रंथालय’ बनाया जा रहा है। विद्यापीठ में 25000 से अधिक पांडुलिपि उपलब्ध हैं और अब तक 10 हजार से अधिक पांडुलिपियों का संरक्षण और संशोधन किया जा चुका है।



प्रश्न 4 :- पूर्वोत्तर का पहला ‘एक्वा पार्क’ हाल ही में किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • अरूणाचल प्रदेश
  • कर्नाटक

उत्तर:- अरूणाचल प्रदेश में।

विस्तार :- पूर्वोत्तर में अपनी तरह का पहला, जल्द ही अरुणाचल प्रदेश में बनाया जाएगा। मछली संग्रहालय भारत के पहले 'एक्वा पार्क' का हिस्सा होगा जिसे केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में मछली संग्रहालय में राज्य की सभी प्रकार की मछली की प्रजातियाँ होंगी।




प्रश्न 5 :- एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक एकाउंट्स के लिए प्रतिमाह कितने डॉलर के चार्ज की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • $8 प्रति माह
  • $16 प्रति माह
  • $18 प्रति माह
  • $20 प्रति माह

उत्तर:- $8 प्रति माह।

विस्तार :- एलॉन मस्क के नए ट्विटर में अगर आप ब्लू टिक फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको प्रतिमाह के हिसाब से 8 डॉलर टि्वटर को यानी कि एलॉन मुस्क को देनी होंगे। अगर आप एक भारतीय हैं तो आपको तकरीबन 650 रुपये देने होंगे। लेकिन फिलहाल इसे सिर्फ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे 5 देशों में ही शुरू किया गया है।



प्रश्न 6 :- स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल प्रदेश में कितने वर्ष की आयु में निधन हुआ है?
उत्तर :- 

  • 105 वर्ष की आयु में
  • 106 वर्ष की आयु में
  • 108 वर्ष की आयु में
  • 116 वर्ष की आयु में

उत्तर:- 106 वर्ष की आयु में।

विस्तार :- स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल प्रदेश में 106 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। नेगी जी सन् 1951 में पहला वोट डाला था। नेगी जी हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर के रहने वाले थे। नेगी जी को भारतीय लोकतंत्र का लीविंग लीजेंड भी कहा जाता था।



प्रश्न 7 :- किस शहर में दुनिया की पहली ‘वैदिक घड़ी’ लगाई जाएगी?
उत्तर :- 

  • कोलकाता
  • पणजी
  • जयपुर
  • उज्जैन

उत्तर:- उज्जैन।

विस्तार :- विश्व की पहली वैदिक घड़ी मध्य प्रदेश राज्य में उज्जैन के  जीवाजी वेधशाला में अगले वर्ष 22 मार्च को लगाई जाएगी। निर्माण कार्य का भूमि पूजन मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल ने किया था।





प्रश्न 8 :- एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बन गए है?
उत्तर :- 

  • सुर्य कुमार यादव
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • दिनेश कार्तिक

उत्तर:- सुर्य कुमार यादव।

विस्तार :- सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 35 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं।




प्रश्न 9 :- किस राज्य सरकार ने ने स्कूलों और प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों में रोजाना 10 मिनट ध्यान (Meditation) करना अनिवार्य किया है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • कर्नाटक

उत्तर:- कर्नाटक राज्य सरकार ने।

विस्तार :- कर्नाटक राज्य सरकार ने ने स्कूलों और प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों में रोजाना 10 मिनट ध्यान (Meditation) करना अनिवार्य किया है। कर्नाटक राज्य के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश जी ने कहा कि यह छात्रों को तनाव को दूर करने और स्कूलों और पूर्व-विश्वविद्यालय कॉलेजों में स्वतंत्र रूप से ज्ञान प्राप्त करने में भी मदद करेगा।



प्रश्न 10 :- किस राज्य में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व देश का 53वां टाइगर रिजर्व बना है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • राजस्थान

उत्तर:- उत्तर प्रदेश।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of November 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके नवंबर 2022 के दूसरे हफ्ते (November 2022 2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें