[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 29 अक्तूबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 4th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi October 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी October 2022 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अक्टूबर 2022 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक (3845 रन) बनाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • के.एल. राहुल
  • सुर्य कुमार यादव

उत्तर:- विराट कोहली।

विस्तार :- विराट कोहली, T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक (3845 रन) बनाने वाले पहले भारतीय बने हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध विराट कोहली ने 53 गेंदों पर 4 छक्के व 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। और 3738 रन के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर और 3508 रन के साथ मार्टिन गप्टिल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।



प्रश्न 2 :- उत्तर प्रदेश राज्य में कितने लाख दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है?
उत्तर :- 

  • 13.76 लाख
  • 14.76 लाख
  • 15.76 लाख
  • 16.76 लाख

उत्तर:- 15.76 लाख।

विस्तार :- उत्तर प्रदेश राज्य में 15.76 लाख दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके बारे में अधिक जानकारी इस लिंक से प्राप्त करें।



प्रश्न 3 :- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के पहले सरकारी अंग्रेजी मीडियम कॉलेज का उद्धघाटन किया है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान
  • बिहार
  • त्रिपुरा
  • पंजाब

उत्तर:- त्रिपुरा।

विस्तार :- त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सहा जी ने राज्य के पहले सरकारी अंग्रेजी मीडियम कॉलेज का उद्धघाटन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सामान्य डिग्री कॉलेज का निर्माण किया गया है।



प्रश्न 4 :- कौन, अमेरिकी मुद्रा पर प्रदर्शित होने वाली पहली एशियाई अमेरिकी बनेंगी?
उत्तर :- 

  • Elizabeth Taylor
  • John Quincy Adams
  • William Alexander
  • Anna May Wong

उत्तर:- अन्ना मे वोंग।

विस्तार :- Anna May Wong, अमेरिकी मुद्रा पर प्रदर्शित होने वाली पहली एशियाई अमेरिकी बनेंगी। क्वार्टर डॉलर एक अमेरिकी सिक्का है जिसकी कीमत 25 सेंट है, इसमें Anna May Wong की छवी प्रदर्शित होंगी। अमेरिकी वूमन क्वार्टर्स (AWQ) प्रोग्राम में अमेरिकी टकसाल (मिन्ट) के अनुसार क्वार्टर डॉलर के सिक्के पर अन्ना मे वोंग की हाथ पर ठुड्डी रखे चेहरे की क्लोज-अप तस्वीर छपेगी।




प्रश्न 5 :- Financial Action Task Force (FATF) ने पाकिस्तान को कितने सालों बाद 'ग्रे लिस्ट' से हटाया है?
उत्तर :- 

  • 3 सालों के बाद
  • 4 सालों के बाद
  • 5 सालों के बाद
  • 6 सालों के बाद

उत्तर:- 4 सालों के बाद।

विस्तार :- Financial Action Task Force (FATF) ने पाकिस्तान को 4 सालों के बाद 'ग्रे लिस्ट' से हटाया है। पाकिस्‍तान साल 2018 से FATF की ग्रे लिस्‍ट में था। FATF एक ऐसी संस्‍था है जिसका काम अंतरराष्ट्रीय स्तर मनी लॉन्ड्रिंग, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार और आतंकवाद के वित्तपोषण पर निगाह रखना है।



प्रश्न 6 :- T-20 क्रिकेट विश्व कप 2022 में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • साकिब अल हसन
  • महीश तीक्षणा
  • अर्शदीप सिंह
  • कार्तिक मयप्पन

उत्तर:- कार्तिक मयप्पन।

विस्तार :- संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन, T-20 क्रिकेट विश्व कप 2022 में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। T20 क्रिकेट विश्वकप में हैट्रिक लेने वाले कार्तिक मयप्पन पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। इनका जन्म तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में हुआ था फिर यह संयुक्त अरब अमीरात में बस गए।



प्रश्न 7 :- किस संस्था ने हाल ही में म्यांमार को अपनी 'ब्लैक लिस्ट' में जोड़ने का फैसला किया है?
उत्तर :- 

  • WHO
  • IMF
  • FATF
  • UNO

उत्तर:- FATF ने।

विस्तार :- FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने म्यांमार को "ब्लैक लिस्ट" में डाल दिया है। और सदस्यों देशों से म्यांमार में व्यावसायिक संबंधों और लेन-देन के लिए उचित सावधानी बरतने का आह्वान किया है।





प्रश्न 8 :- ISRO, मून मिशन चंद्रयान -3 को जून 2023 में लांच करने के लिए किस इंजन का सहायता लेगा?
उत्तर :- 

  • GSLV-MK
  • GSLV-MK 2
  • GSLV-MK 3
  • GSLV-MK 4

उत्तर:- GSLV-MK 3।

विस्तार :- मजबूत चंद्र रोवर GSLV-MK 3 के साथ, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अगले साल जून में चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन चंद्रयान -3 लॉन्च करने की योजना बनाई है। किंतु 2019 में, चंद्रमा पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास चंद्रयान -2 मिशन में असफल रहा, क्योंकि यह चंद्र सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।




प्रश्न 9 :- हाल ही में जारी यूनाइटेड नेशन (UN) की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा गरीब किस देश में है?
उत्तर :- 

  • पाकिस्तान में
  • भारत में
  • भूटान में
  • नाइजीरिया में

उत्तर:- भारत।

विस्तार :- रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में सबसे ज्यादा गरीब भारत देश में है। यहां गरीबों की संख्या 22.89 करोड़ है। इसके बाद नाइजीरिया का नंबर है जहां 9.67 करोड़ गरीब है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां गरीबी में तेजी से गिरावट आई है।



प्रश्न 10 :- अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती में पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • साजन भनवाल
  • मोहन सिन्हा
  • ज्योति कश्यप
  • अमित पटेल

उत्तर:- साजन भनवाल।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of October 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अक्टूबर 2022 के चौथे हफ्ते (October 2022 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें