[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी October 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अक्टूबर 2022 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- महिला एशिया कप 2022 की विजेता टीम कौन सी रही है?
उत्तर :- 

  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • भारत

उत्तर:- भारत।

विस्तार :- महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 15 October 2022 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय दल ने श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से हराकर सातवीं बार महिला एशिया कप अपने नाम किया है। मजेदार बात तो यह है कि, अब तक कुल आठ बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है, जिसमें से सात बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता है।


प्रश्न 2 :- कौन सा देश विश्व में मछली का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बना है?
उत्तर :- 

  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • भारत

उत्तर:- अपना प्यारा देश भारत।

विस्तार :- अपना प्यारा देश भारत, विश्व में मछली का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बना है। भारत, चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है। 2020-21 से आज तक Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMSY) की प्रमुख योजना के तहत 734.77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।



प्रश्न 3 :- किस केंद्रीय मंत्री द्वारा ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमिनियम फ्रेट रैक का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- 

  • अश्विनी वैष्णव
  • निर्मला सीतारमण
  • राजनाथ सिंह
  • डॉ एस जयशंकर

उत्तर:- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के द्वारा।

विस्तार :- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के द्वारा ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमिनियम फ्रेट रैक का उद्घाटन किया गया है। ये रैक, भारतीय रेलवे ने RDSO, BESCO और Hindalco की मदद से तैयार करवाए हैं। ये सामान्य स्टील रेक से 3.25 टन हल्के हैं और 180 टन अतिरिक्त भार ढो सकते हैं। एल्युमिनियन रैक ईंधन की भी बचत करता है।



प्रश्न 4 :- किस राज्य में देश के सबसे बड़े ‘मिलेट प्रसंस्करण उद्योग’ का लोकार्पण किया गया है?
उत्तर :- 

  • पंजाब
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • झारखंड

उत्तर:- छत्तीसगढ़।

विस्तार :- छत्तीसगढ़ राज्य में देश के सबसे बड़े ‘मिलेट प्रसंस्करण उद्योग’ का लोकार्पण किया गया है। इस मिलेट प्रसंस्करण उद्योग का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा किया गया है। इस मिलेट प्रसंस्करण उद्योग की वार्षिक प्रसंस्करण क्षमता 10 से 12 हजार टन है। इसे अवनी आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।




प्रश्न 5 :- विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाकिस्तान के आपूर्ति के लिए किस देश से 60 लाख से अधिक मच्छरदानी खरीदेगा?
उत्तर :- 

  • जापान
  • रूस
  • चीन
  • भारत

उत्तर:- भारत से।

विस्तार :- विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाकिस्तान के आपूर्ति के लिए अपने प्यारे देश भारत से 60 लाख से अधिक मच्छरदानी खरीदेगा। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित 32 जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पाकिस्तान के 32 जिलों में जनवरी 2023 तक मलेरिया के मामलों की संख्या 27 लाख तक हो सकती है।



प्रश्न 6 :- भारतीय सेना ने हाल ही में अग्निवीर सैलरी पैकेज के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • 6 बैंकों के साथ
  • 9 बैंकों के साथ
  • 11 बैंकों के साथ
  • 13 बैंकों के साथ

उत्तर:- 11 बैंकों के साथ।

विस्तार :- भारतीय सेना ने हाल ही में अग्निवीर सैलरी पैकेज के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता किया है। बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए IDBI बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक शामिल हैं।



प्रश्न 7 :- किस हवाई अड्डे ने हरित ऊर्जा स्रोत से शतप्रतिशत परिचालन शुरू किया है?
उत्तर :- 

  • भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर
  • श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, श्रीनगर
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता
  • अडाणी समूह-भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित मुंबई हवाई अड्डे 

उत्तर:- अडाणी समूह-भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित मुंबई हवाई अड्डे ।

विस्तार :- अडाणी समूह-भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित मुंबई हवाईअड्डे ने हरित ऊर्जा स्रोत से शतप्रतिशत परिचालन शुरू किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हवाईअड्डे की 95 प्रतिशत आवश्यकताओं को पनबिजली और पवन तथा शेष 5 प्रतिशत को सौर ऊर्जा से पूरा किया जा रहा है। मुंबई हवाई अड्डा देश में ‘हाइब्रिड प्रौद्योगिकी’ पेश करने वाला पहला हवाईअड्डा भी है।





प्रश्न 8 :- कौनसा राज्य हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बना है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • गोवा
  • त्रिपुरा

उत्तर:- मध्य प्रदेश।

विस्तार :- मध्य प्रदेश राज्य हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बना है। गृह मंत्री अमित शाह जी ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम की हिंदी पाठ्य पुस्तकों का अनावरण किया।




प्रश्न 9 :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘संविदा भर्ती’ को समाप्त किया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • गोवा
  • ओडिशा

उत्तर:- ओडिशा राज्य सरकार ने।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए किस देश ने कुआफू-1 उपग्रह लांच किया है?
उत्तर :- 

  • जापान
  • रूस
  • चीन
  • भारत

उत्तर:- चीन ने।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of October 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अक्टूबर 2022 के तीसरे हफ्ते (October 2022 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें