[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी October 2022 1st Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अक्टूबर 2022 के पहले सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- ‘होलोग्राफिक तकनीक’ के लिए हाल ही में एयरटेल ने किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- 

  • Facebook के साथ
  • Microsoft के साथ
  • Nokia के साथ
  • Apple के साथ

उत्तर:- नोकिया के साथ।

विस्तार :- एयरटेल और नोकिया ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 में लोगों के लिए भारत का पहला 5जी-सक्षम इमर्सिव अनुभव लाने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने कहा कि "5G के आने के साथ, Immersive Virtual Tourism से यात्रा और पर्यटन उद्योग को फिर से शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है, जहां लोग अपने घरों से दूर के स्थानों और स्मारकों को बड़े आसानी से देख सकेंगे।"



प्रश्न 2 :- किसके द्वारा गुजरात के भावनगर में दुनिया के पहले CNG Terminal की आधारशिला रखी गई है?
उत्तर :- 

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा
  • गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा

उत्तर:- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा।

विस्तार :- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा गुजरात के भावनगर में दुनिया के पहले CNG Terminal की आधारशिला रखी गई है। टर्मिनल की क्षमता 4.65 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) होगी। और इस परियोजना को 3 साल में पूरा किया जा सकता है। इसे 4,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। 



प्रश्न 3 :- हाल ही में आई यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार यदि लड़कियों को शिक्षा प्रदान की जाएं तो बाल विवाह कितने प्रतिशत कम हो सकता है?
उत्तर :- 

  • 60% तक
  • 70% तक
  • 80% तक
  • 90% तक

उत्तर:- 80% तक।

विस्तार :- हाल ही में आई यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार यदि लड़कियों को शिक्षा प्रदान की जाएं तो बाल विवाह 80 प्रतिशत तक कम हो सकता है। बाल विवाह से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर भी नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी लोगो को गरीबी की ओर धकेलता है।



प्रश्न 4 :- केंद्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और कब तक के लिए बढ़ाया है?
उत्तर :- 

  • 3 महीने के लिए
  • 4 महीने के लिए
  • 5 महीने के लिए
  • 6 महीने के लिए

उत्तर:- 3 महीने के लिए।

विस्तार :- केंद्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और 3 महीने के लिए बढ़ाया है। सरकार के फैसले के बाद अब ये योजना दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। कोरोना काल के दौरान संकट की वजह से साल 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी।






प्रश्न 5 :- किस राज्य की केबिनेट ने ‘ऑनलाइन जुए’ को नियन्त्रित करने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 

  • तेलंगाना
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • तमिलनाडु

उत्तर:- तमिलनाडु।

विस्तार :-



प्रश्न 6 :- सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार सभी महिलाएं, विवाहित या अविवाहित, गर्भावस्था के कितने सप्ताह तक सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार हैं?
उत्तर :- 

  • 23 सप्ताह तक
  • 24 सप्ताह तक
  • 25 सप्ताह तक
  • 26 सप्ताह तक

उत्तर:- 24 सप्ताह तक।

विस्तार :- सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार सभी महिलाएं, विवाहित या अविवाहित, गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार हैं। कोर्ट ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में 2021 का संशोधन विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच भेदभाव नहीं करता है।



प्रश्न 7 :- किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क विकसित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • तेलंगाना
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • हरियाणा

उत्तर:- हरियाणा।

विस्तार :- हरियाणा राज्य के गुरू ग्राम ज़िले में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क विकसित किया जाएगा। इस सफारी पार्क का कुल क्षेत्रफल 10000 एकड़ होगा। परियोजना के लिए एक international EOI (Expression of Interest) मंगाई गई थी और ऐसी सुविधाओं के डिजाइन व संचालन में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाली दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।





प्रश्न 8 :- CBI ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • ऑपरेशन गरुड़
  • ऑपरेशन सशक्त
  • ऑपरेशन शक्ति
  • ऑपरेशन भारत

उत्तर:- ऑपरेशन गरुड़।

विस्तार :- CBI ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए "ऑपरेशन गरुड़" अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के लिए सीबीआई ने एनसीबी, इंटरपोल और पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में छापामारी की है।






प्रश्न 9 :- वाशिंगटन के किस हवाई अड्डे से दुनिया की पहली इलेक्ट्रीक यात्री विमान ने उड़ान भरी है?
उत्तर :- 

  • Pangborn Memorial Airport
  • Ronald Reagan Washington National Airport
  • Dulles International Airport
  • Grant County International Airport

उत्तर:- Grant County International Airport से।

विस्तार :- वाशिंगटन के Grant County International Airport से दुनिया की पहली इलेक्ट्रीक यात्री विमान ने उड़ान भरी है। विमान ने 3500 फुट की ऊंचाई पर 8 मिनट तक उड़ा। इस विमान को तीन मॉडलों में पेश किया गया है।



प्रश्न 10 :- किस राज्य की पुल्लमपारा पंचायत देश की पहली डिजिटल रूप से साक्षर पंचायत बनी है?
उत्तर :- 

  • तेलंगाना
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • केरल

उत्तर:- केरल।

विस्तार :- केरल राज्य का पुल्लमपारा ग्राम पंचायत देश का पूर्ण डिजिटल साक्षरता वाला ग्राम पंचायत बन गया है। केरल राज्य सरकार ने इसके लिए पुल्लमपारा पंचायत में समाज के सबसे वंचित वर्गों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए 15 अगस्त, 2021 को 'डिजी पुल्लमपारा' योजना की शुरूआत की थी।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of October 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके अक्टूबर 2022 के पहले हफ्ते (October 2022 1st Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें