[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 26 नवंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of November 2022 4th Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi November 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी November 2022 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें नवंबर 2022 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz November 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- European Work Council की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी कौनसी बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • Reliance
  • TCS
  • Infosys
  • Wipro

उत्तर:- विप्रो।

विस्तार :- विप्रो, European Work Council की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनीं हैं। इस काउंसिल के जरीए अब विप्रो में काम करने वाले कर्मचारी European Works Council का गठन कर सकते हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित भी कर सकते हैं। इस कंपनी में यूरोप में 30 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इस काउंसिल का मुख्य उद्देश्य सभी देशों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करना और आपसी संबंधों को बेहतर बनाना है।



प्रश्न 2 :- नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार 5G दूरसंचार नेटवर्क किस वर्ष तक भारत के GDP को 2% तक बढ़ा सकता है?
उत्तर :- 

  • 2030 तक
  • 2033 तक
  • 2035 तक
  • 2038 तक

उत्तर:- 2030 तक।

विस्तार :- आर्थर डी लिटिल और नैसकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि भारत में 5जी नेटवर्क से 2030 तक भारत के GDP में लगभग 2% का इजाफा हो सकता है। ऊर्जा और सम्बंधित क्षेत्र 5जी के प्रमुख उपभोक्ता होंगे, जो अनुमानित 180 बिलियन डॉलर क्षमता का लगभग 30% योगदान देंगे, इसके बाद 20% पर खुदरा, 15% पर स्वास्थ्य सेवा और 10% पर विनिर्माण क्षेत्र होगा।



प्रश्न 3 :- एक ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी कौनसी बनी है?
उत्तर :- 

  • Apple
  • Amazon
  • Flipkart
  • Google

उत्तर:- अमेजन।

विस्तार :- अमेजन, एक ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी बनी है। ई-कॉमर्स और क्लाउड सेवा कंपनी के शेयरों में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसका बाजार मूल्य लगभग 879 बिलियन डॉलर हो गया। इससे जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 83 अरब डॉलर की गिरावट के साथ कुल 109 अरब डॉलर की कमी आई है।



प्रश्न 4 :- भारत के किस शहर में एप्पल, आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी यूनिट स्थापित करेगा?
उत्तर :- 

  • नोएडा में
  • बेंगलुरु में
  • भुवनेश्वर में
  • पणजी में

उत्तर:- बेंगलुरु।

विस्तार :- बेंगलुरु शहर में एप्पल, आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी यूनिट स्थापित करेगा। इस कारखाने में करीब 60 हजार लोग काम कर सकेंगे। इन 60 हजार कर्मचारियों में से पहले 6 हजार कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की आदिवासी महिलाएं होंगी। और इस कारखाने को बनाने या स्थापित करने का जिम्मा एप्पल ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को दिया है।




प्रश्न 5 :- वर्ष 2022 में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर :- 

  • 19 खिलाड़ियों को
  • 23 खिलाड़ियों को
  • 25 खिलाड़ियों को
  • 28 खिलाड़ियों को

उत्तर:- 25 खिलाड़ियों को।

विस्तार :- वर्ष 2022 में 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रश्न से संबंधित एक नया पोस्ट हमारे मुख्य वेबसाइट (GyAAnigk) पर रविवार को अपडेट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा मुख्य वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



प्रश्न 6 :- एशियन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
उत्तर :- 

  • नेहा अग्रवाल
  • अंकिता दास
  • सुतीर्था मुखर्जी
  • मनिका बत्रा

उत्तर:- मनिका बत्रा।

विस्तार :- मनिका बत्रा, एशियन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है। मनिका बत्रा ने इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस पदक को जीतने के लिए मनिका ने हयाता को 11-6, 6-11, 11-7, 12-10, 4-11, 11-2 से हराया। कांस्य पदक के साथ मनिका बत्रा को 10000 डॉलर भी दिया गया।



प्रश्न 7 :- लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • Shahbaz Ahmed
  • N Jagadeesan
  • B Sai Sudharsan
  • Rahul Tripathi

उत्तर:- एन. जगदीशन।

विस्तार :- एन. जगदीशन, लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एन जगदीशन ने इस मामले विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। जगदीशन ने 141 गेंदों में 277 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें उनके 25 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।





प्रश्न 8 :- देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस वे का निर्माण किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • नोएडा में
  • जयपुर में
  • भुवनेश्वर में
  • पणजी में

उत्तर:- नोएडा में।

विस्तार :- देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस वे का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा शहर में किया जाएगा। न्यूज़ वेबसाइट्स के अनुसार इस एक्सप्रेस वे को बनने में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है। इस एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को दिल्ली की तरफ से आने वाले चिल्ला रेग्यूलेटर पर प्रस्तावित चिल्ला फ्लाईओवर को महामाया के पास जोड़ा जाएगा।





प्रश्न 9 :- किस प्राइवेट कंपनी के द्वारा निजी तौर पर विकसित श्रीहरिकोटा से अपना पहला रॉकेट विक्रम-सबऑर्बिटल लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- 

  • BAE Systems India Services Private Limited
  • Skyroot Aerospace
  • Bharat Dynamics Limited
  • Hindustan Aeronautics Limited

उत्तर:- स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा।

विस्तार :- स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी के द्वारा निजी तौर पर विकसित श्रीहरिकोटा से अपना पहला रॉकेट विक्रम-सबऑर्बिटल लॉन्च किया गया है।



प्रश्न 10 :- किस राज्य सरकार ने गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने
  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
  • राजस्थान राज्य सरकार ने
  • पंजाब राज्य सरकार ने

उत्तर:- पंजाब राज्य सरकार ने।

विस्तार :- पंजाब राज्य सरकार ने गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। सामूहिक कार्यक्रमों में हथियार ले जाने और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ सेल्फी व फोटो डालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में अब तक 3,69,191 गन लाइसेंस हैं।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of November 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके नवंबर 2022 के चौथे हफ्ते (November 2022 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें