Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
MS Dhoni becomes the first wicket-keeper to have 300 dismissals in T20s

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी अप्रैल 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (3 April 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- टी20 क्रिकेट में 7000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर कौन बने हैं?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. महेंद्र सिंह धोनी।
  2. ऋषभ पंत।
  3. लोकेश राहुल।
  4. संजू सैमसन।

Ans:- महेंद्र सिंह धोनी।

Explain :- टी20 क्रिकेट में 7000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। Delhi Capitals के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच में हासिल की थी।


धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 7000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह कारनामा क्विंटन डि कॉक और जोस बटलर ने ही किया था।



प्रश्न 2 :- किस कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण श्रेणी में Scotch ESG पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. NTPC ने।
  2. NHPC ने।
  3. CIL ने।
  4. REC ने।

Ans:- REC ने।

Explain :- ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) ने नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण श्रेणी में Scotch ESG पुरस्कार 2024 जीता है।


आरईसी को यह पुरस्कार नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया था। आरईसी ने पिछले कुछ वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है।



प्रश्न 3 :- इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. Harry Brook ने।
  2. Ben Stokes ने।
  3. Moeen Ali ने।
  4. Jos Buttler ने।

Ans:- Ben Stokes ने।

Explain :- इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2 अप्रैल 2024 को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है।


उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। स्टोक्स पिछले साल घुटने में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन एशेज टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।



प्रश्न 4 :- भारत और कौन-सा देश संस्कृत अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. Nepal.
    2. Bhutan.
    3. Pakistan.
    4. Myanmar.

          Ans:- Nepal.

          Explain :- भारत और नेपाल संस्कृत अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं।


          यह निर्णय काठमांडू, नेपाल में आयोजित तीन दिवसीय नेपाल-भारत अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन के अंत में लिया गया था।


          सम्मेलन में दोनों देशों के संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया। उन्होंने संस्कृत भाषा के अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरीकों पर चर्चा की।




          प्रश्न 5 :- मियामी ओपन 2024 का पुरुष युगल खिताब किस जोड़ी ने जीता है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. मैथ्यू एबडेन ने।
          2. रोहन बोपन्ना ने।
          3. दोनों।
          4. दोनों में से कोई नहीं।

              Ans:- दोनों।

              Explain :- मियामी ओपन 2024 का पुरुष युगल खिताब रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने जीता।


              उन्होंने फाइनल में अमेरिकी ऑस्टिन क्राजिसेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी को 6-7 (3), 6-3, 10-6 से हराया।


              यह बोपन्ना का 26वां एटीपी युगल खिताब और एब्डेन के साथ उनका तीसरा खिताब था। यह बोपन्ना का पहला मियामी ओपन खिताब भी था।



              प्रश्न 6 :- गगन शक्ति अभ्यास का आयोजन कितने दिनों तक किया जाएगा?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 4 दिनों तक।
              2. 7 दिनों तक।
              3. 10 दिनों तक।
              4. 16 दिनों तक।

              Ans:- 10 दिनों तक।

              Explain :- गगन शक्ति अभ्यास का आयोजन 10 दिनों तक किया जाएगा। यह अभ्यास 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा।


              यह अभ्यास राजस्थान के पोखरण में स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा।


              इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के सभी प्रमुख लड़ाकू विमान और अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर भाग लेंगे।



              प्रश्न 7 :- कर्नाटक बैंक ने QIP (Qualified Institutional Placement) के माध्यम से कितने करोड़ रुपए जुटाए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 300 करोड़ रुपए।
              2. 400 करोड़ रुपए।
              3. 500 करोड़ रुपए।
              4. 600 करोड़ रुपए।

              Ans:- 600 करोड़ रुपए।

              Explain :- कर्नाटक बैंक ने QIP (Qualified Institutional Placement) के माध्यम से 600 करोड़ रुपए जुटाए हैं।


              यह बैंक द्वारा QIP के माध्यम से जुटाई गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है। बैंक ने 28 मार्च 2024 को QIP के माध्यम से 600 करोड़ रुपए जुटाए थे।


              इस QIP में कई प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया था।




              प्रश्न 8 :- भारत में क्रेडिट कार्ड के के व्यापार ने कितने मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 100 मिलियन डॉलर।
              2. 200 मिलियन डॉलर।
              3. 300 मिलियन डॉलर।
              4. 400 मिलियन डॉलर।

              Ans:- 100 मिलियन डॉलर।

              Explain :- दिसंबर 2023 तक, भारत में क्रेडिट कार्ड के उपयोग में वृद्धि देखी गई, जिसकी कुल संख्या 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई।


              यह प्रवृत्ति पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है, जो रणनीतिक बैंक पहलों और उपभोक्ता खर्च की बढ़ती आदतों दोनों के कारण है।





              प्रश्न 9 :- एटीपी रैंकिंग इतिहास में दुनिया के सबसे उम्रदराज के नंबर 1 खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Jimmy Connors.
              2. Rafael Nadal.
              3. Novak Djokovik.
              4. Andre Agassi.

              Ans:- Novak Djokovik.

              Explain :- 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने एटीपी टूर पर रिकॉर्ड तोड़ना जारी रखा है।

              इस सप्ताह, उन्होंने विश्व नंबर 1 के रूप में अपना 419वां सप्ताह शुरू किया है।

              9 अप्रैल, 2024 को, वे रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

              36 वर्ष और 321 दिन की आयु में, वे एटीपी रैंकिंग के इतिहास में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर 1 बन जाएंगे।



              प्रश्न 10 :- ASI प्रदर्शन मानक से प्रमाणित पहली भारतीय कंपनी कौन-सी बनी है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Bharat Aluminium Company Ltd.
              2. Vedanta Aluminium Ltd.
              3. ESL Steel Limited.
              4. Hindustan Zinc.


              Ans:- Bharat Aluminium Company Ltd.

              Explain :- एएसआई प्रदर्शन मानक से प्रमाणित पहली भारतीय कंपनी बाल्को (वेदांता बाल्को) है। 2 अप्रैल, 2024 को इसे यह प्रमाणन प्राप्त हुआ।


              एएसआई प्रदर्शन मानक (ASI Performance Standard) एल्यूमिनियम उद्योग के लिए एक वैश्विक प्रदर्शन मानक है।


              यह एल्यूमिनियम उत्पादन में पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।



              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 3 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (3 April 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें