Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Microsoft and OpenAI to Forge $100 Billion Supercomputer for AI’s Next Leap

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी अप्रैल 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (2 April 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- तमिलनाडु राज्य के किस शहर में BHEL पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. मुन्नार शहर में।
  2. तिरुचिरापल्ली शहर में।
  3. कोच्चि शहर में।
  4. तिरुवनंतपुरम शहर में।

Ans:- तिरुचिरापल्ली शहर में।

Explain :- तमिलनाडु राज्य में BHEL पुस्तक मेले का उद्घाटन तिरुचिरापल्ली शहर में किया गया है।


यह मेला 31 मार्च 2024 से 7 अप्रैल 2024 तक BHEL कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 



प्रश्न 2 :- किसे हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023 में सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. हार्दिक सिंह को।
  2. सलीमा टेटे को।
  3. दोनों।
  4. दोनों में से कोई नहीं।

Ans:- दोनों।

Explain :- हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023 में सम्मानित किया गया है।


हार्दिक सिंह को पुरुष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player Of The Year) का पुरस्कार बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार के रूप में दिया गया।


सलीमा टेटे को महिला वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player Of The Year) का पुरस्कार बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार के रूप में दिया गया।



प्रश्न 3 :- भारत का पहला त्रि-सेवा सामान्य रक्षा स्टेशन का निर्माण किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. मुंबई में।
  2. कोलकाता में।
  3. चंडीगढ़ में।
  4. जयपुर में।

Ans:- मुंबई में।

Explain :- भारत का पहला त्रि-सेवा सामान्य रक्षा स्टेशन मुंबई में बनाया जाएगा। यह स्टेशन कान्हीवली में INS विक्रांत के पास बनाया जाएगा।


यह स्टेशन सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए एक साझा सुविधा होगा। यह स्टेशन तीनों सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्तता को बढ़ावा देगा।



प्रश्न 4 :- सुपरकंप्यूटर बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और किसने 100 अरब डॉलर की साझेदारी की है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. Infosys ने।
    2. Apple Inc ने।
    3. Google ने।
    4. OpenAI ने।

          Ans:- OpenAI ने।

          Explain :- माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई के साथ 100 अरब डॉलर की साझेदारी की है। OpenAI एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन है जो Artificial Intelligence (AI) के विकास पर काम करता है।


          यह साझेदारी स्टारगेट नामक एक क्रांतिकारी सुपरकंप्यूटर बनाने के लिए की गई है। स्टारगेट दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर होगा और यह AI अनुसंधान में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेगा।




          प्रश्न 5 :- 2 अप्रैल 2024 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. विश्व पृथ्वी दिवस
          2. विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस।
          3. विश्व होम्योपैथी दिवस।
          4. विश्व स्वास्थ्य दिवस।

              Ans:- विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस।

              Explain :- 



              प्रश्न 6 :- किस राज्य के माताबारी पेरा और पचरा को GI Tag दिया गया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. त्रिपुरा राज्य के।
              2. तमिलनाडु राज्य के।
              3. केरल राज्य के।
              4. तेलंगाना राज्य के।

              Ans:- त्रिपुरा राज्य के।

              Explain :- त्रिपुरा राज्य के माताबारी पेरा और पचरा को GI Tag दिया गया है।


              माताबारी पेरा एक मिठाई है जो माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर में प्रसाद के रूप में दी जाती है। यह मिठाई दूध, चीनी और बेसन से बनाई जाती है।


              पचरा एक पारंपरिक पोशाक है जो त्रिपुरा की महिलाओं द्वारा पहना जाता है। यह कपड़ा रेशम से बना होता है और इसमें विभिन्न प्रकार के डिजाइन होते हैं।



              प्रश्न 7 :- केंद्र सरकार ने FY-23-24 में कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर कितने करोड़ रुपए जुटाए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 16300 करोड़ रुपए।
              2. 16400 करोड़ रुपए।
              3. 16500 करोड़ रुपए।
              4. 16600 करोड़ रुपए।

              Ans:- 16500 करोड़ रुपए।

              Explain :- केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 16,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 


              यह सरकार के 18,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से थोड़ा कम है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह सबसे अधिक राशि है जो सरकार ने विनिवेश से जुटाई है।


              इस राशि को जुटाने के लिए सरकार ने कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची, जिनमें LIC, ONGC, NTPC और BPCL शामिल हैं।




              प्रश्न 8 :- किसके द्वारा अवैध ऋण देने वाले ऐप्स पर नजर रखने के लिए एक डिजिटल इंडिया ट्रस्ट एजेंसी की स्थापना की जाएगी?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. FICCI द्वारा।
              2. RBI द्वारा।
              3. IREDA द्वारा।
              4. SEBI द्वारा।

              Ans:- RBI द्वारा।

              Explain :- अवैध ऋण देने वाले ऐप्स पर नजर रखने के लिए डिजिटल इंडिया ट्रस्ट एजेंसी (DIGITA) की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा की जाएगी।


              यह एजेंसी डिजिटल लेनदेन के लिए एक मजबूत और सुरक्षित माहौल बनाने में मदद करेगी, साथ ही ग्राहकों को धोखाधड़ी और शोषण से बचाएगी।





              प्रश्न 9 :- ILO की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्नातकों में बेरोजगारी दर प्रतिशत थी?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 19.1 प्रतिशत।
              2. 29.1 प्रतिशत।
              3. 39.1 प्रतिशत।
              4. 49.1 प्रतिशत।

              Ans:- 29.1 प्रतिशत।

              Explain :- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के कुल बेरोजगारों में 80 फीसदी युवा हैं।


              'द इंडिया इंपलॉयमेंट रिपोर्ट 2024' के मुताबिक पिछले करीब 20 सालों में भारत में युवाओं के बीच बेरोजगारी लगभग 30 फीसदी बढ़ चुकी है।



              प्रश्न 10 :- किसने उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला की शुरुआत की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. WHO ने।
              2. ADB ने।
              3. ICC ने।
              4. UNSC ने।


              Ans:- WHO ने।

              Explain :- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला की शुरुआत की है।


              यह प्रयोगशाला जर्मनी के बर्लिन में स्थित है और इसे WHO Global Emerging Coronavirus Research and Surveillance Hub कहा जाता है।



              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 2 April 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (2 April 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें