Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Jasprit Bumrah Becomes Fastest Indian Pacer To 150 Test Wickets

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी फरवरी 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (5 February 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किसने ओडिशा में तालाबीरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने ‌
  2. भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने।
  3. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी ने।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

Ans:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

Explain :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने 3 फरवरी 2024 को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के तालाबीरा में 2,400 मेगावाट की कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पिट हेड थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखी थी।


यह परियोजना 27,212 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित की जा रही है और यह देश के विकास को शक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



प्रश्न 2 :- किस देश ने भारत से 34 हजार टन आलू के आयात को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. बांग्‍लादेश ने।
  2. नेपाल ने।
  3. पाकिस्तान ने।
  4. भूटान ने।

Ans:- बांग्‍लादेश ने।

Explain :- बांग्लादेश ने भारत से 34 हजार टन आलू के आयात को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय रमजान महीने के पहले सब्जी के बढ़ते मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।


भारत से आयातित आलू 25-30 टका प्रति किलोग्राम की दर से बांग्लादेश में बेचा जाएगा, जो कि पहले 40-45 टका प्रति किलोग्राम था।



प्रश्न 3 :- अमेरिका ने भारत को कितने प्रीडेटर ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. 11 प्रीडेटर ड्रोन।
  2. 21 प्रीडेटर ड्रोन।
  3. 31 प्रीडेटर ड्रोन।
  4. 41 प्रीडेटर ड्रोन।

Ans:- 31 प्रीडेटर ड्रोन।

Explain :- अमेरिका ने भारत को 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है। यह सौदा लगभग 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 31,000 करोड़ रुपये) का है।


यह ड्रोन भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेंगे और समुद्री और सीमा सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।


यह सौदा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



प्रश्न 4 :- दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी-20 लीग कौन-सी बनी है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. IPL-20.
    2. BBL-20.
    3. PSL-20.
    4. ILT-20.

          Ans:- ILT-20.

          Explain :- दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी-20 लीग डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल टी-20 लीग (DP World ILT20) है।


          यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाती है और इसमें 6 टीमें भाग लेती हैं। यह लीग 2023 में शुरू हुई थी और 2024 में इसका दूसरा सीजन खेला गया।


          इस लीग में दुनिया भर के नामचीन क्रिकेटर भाग लेते हैं और यह दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।




          प्रश्न 5 :- सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने हैं?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. मुकेश कुमार।
          2. रविन्द्र जडेजा।
          3. जसप्रीत बुमराह।
          4. युजवेंद्र चहल।

              Ans:- जसप्रीत बुमराह।

              Explain :- सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 6781 गेंदों में 150 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं।


              यह रिकॉर्ड पहले उमेश यादव के नाम था, जिन्होंने 7661 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे। बुमराह ने यह रिकॉर्ड 3 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बनाया था।



              प्रश्न 6 :- किसने हिमाचल प्रदेश राज्य के भवारना से 'गांव चलो अभियान' की शुरुआत की है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।
              2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने ‌
              3. भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने।
              4. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी ने।

              Ans:- भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने।

              Explain :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने 4 फरवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना से 'गांव चलो अभियान' की शुरुआत की।


              यह अभियान भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पार्टी को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत करना और लोगों से जुड़ना है।



              प्रश्न 7 :- भारत में 2022 में कितने मिलियन नए कैंसर के मामले पाए गए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 1.41 मिलियन।
              2. 2.41 मिलियन।
              3. 3.41 मिलियन।
              4. 4.41 मिलियन।

              Ans:- 1.41 मिलियन।

              Explain :- 2022 में भारत में अनुमानित 14.13 लाख नए कैंसर के मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट पर आधारित है।


              इस रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों में फेफड़े, होंठ और मौखिक गुहा के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा थे, जबकि महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा थे।




              प्रश्न 8 :- किस राज्य सरकार ने 2024-25 के लिए 3.32 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. राजस्थान राज्य सरकार ने।
              2. गुजरात राज्य सरकार ने।
              3. झारखंड राज्य सरकार ने।
              4. बिहार राज्य सरकार ने।

              Ans:- गुजरात राज्य सरकार ने।

              Explain :- गुजरात सरकार ने 2024-25 के लिए 3.32 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई जी ने 2 फरवरी 2024 को विधानसभा में पेश किया था।


              यह बजट पिछले वित्त वर्ष के बजट से 10.44% अधिक है ।इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।





              प्रश्न 9 :- 'उपलब्ध प्रकाश में चित्रण और फोटोग्राफी' का आयोजन कहां किया गया था?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता विश्वविद्यालय में।
              2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज विश्वविद्यालय में।
              3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में।
              4. दिल्ली विश्वविद्यालय में।

              Ans:- दिल्ली विश्वविद्यालय में।

              Explain :- दिल्ली विश्वविद्यालय की संस्कृति परिषद ने 30 जनवरी से 2 फरवरी, 2024 तक विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस सेंटर में 'उपलब्ध प्रकाश में चित्रण और फोटोग्राफी' पर एक 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

              कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर नितिन राय ने किया, जिन्हें 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है और 1993 में निकॉन इंटरनेशनल पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं।



              प्रश्न 10 :- भारतीय UPI Payment को स्वीकार करने वाला पहला यूरोपीय देश बना है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. France.
              2. Denmark.
              3. Bosnia and Herzegovina.
              4. Iceland.


              Ans :- France.

              Explain :- फ्रांस भारतीय UPI Payment को स्वीकार करने वाला पहला यूरोपीय देश बना है।


              यह घोषणा 2 फरवरी 2024 को एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और फ्रांस की कंपनी लायरा ने संयुक्त रूप से की थी।


              यह सुविधा फ्रांस में एफिल टॉवर पर शुरू की गई है और जल्द ही अन्य व्यापारियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।




              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 5 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (5 February 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें