Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।


दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।


हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट  [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी नवंबर 2023 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (7 November 2023) से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!


Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- APAMB (Arunachal Pradesh Agricultural Marketing Board) ने किस शहर में स्थित लुलु हाइपरमार्केट के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. Sharjah.
  2. Al Ain.
  3. Abu Dhabi.
  4. Dubai.

Ans:- Dubai.

Explain :- APAMB (Arunachal Pradesh Agricultural Marketing Board) ने दुबई स्थित लुलु हाइपरमार्केट के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर शुक्रवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 कार्यक्रम के मौके पर हस्ताक्षर किए गए।


प्रश्न 2 :- किस भारतीय स्पिनर ने वनडे विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है?

  1. रविन्द्र जडेजा ने।
  2. कुलदीप यादव।
  3. रविचंद्रन अश्विन।
  4. युजवेंद्र चहल।

Ans:- रविन्द्र जडेजा ने।

Explain :- वनडे विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा हैं। रविंद्र जडेजा ने 2023 वनडे विश्व कप के 37वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं।

यह जडेजा का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। युवराज सिंह पहले भारतीय स्पिनर जो वनडे विश्व कप में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। युवराज सिंह ने 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लिए थे।


प्रश्न 3 :- भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत 'सूरत' के शिखर का अनावरण किसने किया है?

  1. भूपेंद्र भाई पटेल जी ने।
  2. नरेंद्र मोदी जी ने।
  3. द्रौपदी मुर्मू जी ने।
  4. जगदीप धनखड़ जी ने।

Ans:- भूपेंद्र भाई पटेल जी ने।

Explain :- 2023 में भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत 'सूरत' के शिखर का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया।

यह अनावरण 6 नवंबर, 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया गया था। इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल हुए थे।


प्रश्न 4 :- सरकार ने ED की सिफारिश पर महादेव ऐप सहित कितने अवैध सट्टेबाजी Platforms
पर प्रतिबंध लगाया है?

  1. 11 अवैध सट्टेबाजी Platforms।
  2. 22 अवैध सट्टेबाजी Platforms।
  3. 33 अवैध सट्टेबाजी Platforms।
  4. 44 अवैध सट्टेबाजी Platforms।

Ans:- 22 अवैध सट्टेबाजी Platforms।

Explain :- सरकार ने ED की सिफारिश पर महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया है। इन प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, और अन्य खेलों पर सट्टेबाजी की जा रही थी।

इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़ी मात्रा में धनराशि का लेनदेन हो रहा था, जो गैरकानूनी था।प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म में महादेव ऐप, 10Cric, 1xBet, Betway, और Bet365 शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म के संचालकों पर भारतीय कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।


Read Also :- 


प्रश्न 5 :- भारतीय महिला हॉकी टीम ने किस देश को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है?

  1. पाकिस्तान को।
  2. चीन को।
  3. बांग्लादेश को।
  4. जापान को।

Ans:- जापान को।

Explain :- भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता है। यह भारत की दूसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत है।

पहली बार भारत ने 2016 में यह खिताब जीता था। फाइनल मैच रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया था। 


प्रश्न 6 :- विराट कोहली ने शतक बनाने के मामले में किस खिलाड़ी की बराबरी की है?

  1. महेंद्र सिंह धोनी।
  2. युवराज सिंह।
  3. सचिन तेंदुलकर।
  4. विरेन्द्र सहवाग।

Ans:- सचिन तेंदुलकर।

Explain :- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 35वें जन्मदिन पर, विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक बनाने के लिए 452 पारियां खेली थीं, जबकि विराट कोहली ने 277 पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है।


प्रश्न 7 :- टेलीविजन चैनल कलर्स ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढावा देने के लिए किस मंत्रालय के साथ करार किया है?

  1. महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ।
  2. खेल मंत्रालय के साथ।
  3. विदेश मंत्रालय के साथ।
  4. गृह मंत्रालय के साथ।

Ans:- महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ।

Explain :- टेलीविजन चैनल कलर्स ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढावा देने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ करार किया है।

इस करार के तहत, कलर्स अपने नए शो "डोरी" के माध्यम से बालिकाओं की उपेक्षा के बारे में सामाजिक जागरूकता लाने का प्रयास करेगा। यह शो 6 नवंबर, 2023 से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।



प्रश्न 8 :- क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन-सी है?

  1. ऑस्ट्रेलिया।
  2. दक्षिण अफ्रीका।
  3. पाकिस्तान।
  4. न्यूजीलैंड।

Ans:- दक्षिण अफ्रीका।

Explain :- दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिन्होंने अपने 8 मैचों में से 6 में जीत और 2 में हार का सामना किया, और इसलिए उनके पास कुल 12 अंक उपलब्ध हैं।


Read Also :- 



प्रश्न 9 :- एयर इंडिया ने किस एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन साझेदारी की है?

  1. Jet Airways.
  2. SpiceJet.
  3. Alaska Airlines.
  4. IndiGo Airlines.

Ans:- Alaska Airlines.

Explain :- एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ 4 नवंबर, 2023 को एक द्विपक्षीय इंटरलाइन साझेदारी की घोषणा की।

यह साझेदारी एयर इंडिया के यात्रियों को अलास्का एयरलाइंस के नेटवर्क पर यूएसए, मैक्सिको और कनाडा के 32 गंतव्यों तक पहुंच प्रदान करेगी।


प्रश्न 10 :- किस देश ने भूकंप प्रभावित नेपाल को आपात राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है?

  1. भूटान ने।
  2. म्यांमार ने।
  3. चीन ने।
  4. भारत ने।


Ans:- भारत ने।
Explain :- नेपाल की मदद के ल‍िए भारत की ओर से भारतीय वायु सेना के जर‍िए राहत सामग्री की पहली खेप भेजी गई है, जिसमें दवाएं और अन्य राहत सामग्री है।

वहीं एस जयशंकर जी ने Twitter पर बताया कि नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत सहायता प्रदान की जा रही है। भारत दवाएं और अन्य राहत सामग्री पहुंचा रहा है।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 7 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (7 November 2023) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें