[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 4 जून 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी June 2022 1st Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने हाल ही में जैसलमेर में कितने मेगावाट की भारत का पहला पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट स्थापित किया है?

  • 370 Megawatt
  • 390 Megawatt
  • 430 Megawatt
  • 490 Megawatt

उत्तर:- 390 Megawatt

विस्तार :- अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने हाल ही में जैसलमेर में 390 मेगावाट की भारत का पहला पवन-सौर हाइब्रिड पावर प्लांट स्थापित किया है। यह संयंत्र भारत की पहली हाइब्रिड पवन-सौर ऊर्जा उत्पादन सुविधा होगी। इस हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र का परिचालन शुरू होना भारत के टिकाऊ ऊर्जा लक्ष्यों को पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



प्रश्न 2 :- वित्त वर्ष 2022 में कौनसा देश $119.42 बिलियन के साथ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में चीन से आगे निकल गया है?

  • Japan
  • Singapore
  • Russia
  • America

उत्तर:- America

विस्तार :- वित्त वर्ष 2022 में अमेरिका $119.42 बिलियन के साथ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में चीन से आगे निकल गया है। इस तरह भारत के साथ व्यापार के मामले में अमेरिका ने चीन को पीछ़े छोड़ दिया है।



प्रश्न 3 :- कौन सा खिलाड़ी IPL (Indian Premier League) इतिहास में 700 चौके लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

  • शिखर धवन
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • महेंद्र सिंह धोनी

उत्तर:- Shikhar Dhawan

विस्तार :- शिखर धवन IPL (Indian Premier League) इतिहास में 700 चौके लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है। उनके बाद डेविड वार्नर 577 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर और विराट कोहली 576 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।



प्रश्न 4 :- किस राज्य में विश्व के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?

  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़

उत्तर:- गुजरात

विस्तार :- गुजरात राज्य में विश्व के पहले नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन गुजरात के गांधीनगर स्थित कलोल में किया गया है। इस नैनो यूरिया प्लांट को IFFCO ने 175 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया है। 




प्रश्न 5 :- केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष कितने लाख टन कच्चा सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर कर में छूट दी है?

  • 5 लाख टन
  • 10 लाख टन
  • 15 लाख टन
  • 20 लाख टन

उत्तर:- 20 lakh tonne

विस्तार :- वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में आयात शुल्क नहीं लगाया जाएगा। यह छूट 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी। इस फैसले से सोयाबीन तेल के दाम तीन रुपए प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे।



प्रश्न 6 :- किस देश ने जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है?
उत्तर :- 

  • Turkey
  • Uzbekistan
  • Myanmar
  • Russia

उत्तर:- रूस ने।

विस्तार :- रूस ने जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है‌। इस मिसाइल को 3M22 Tsirkon के नाम से भी जाना जाता है। यह हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 9 गुना अधिक की गति से यात्रा करने में सक्षम है। जिरकॉन मिसाइल एक सेकेंड में 3.1 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी अधिकतम रेंज 1500 किलोमीटर है और इसमें 200 Kt tnw परमाणु हथियार लगाया जाता है।



प्रश्न 7 :- किस फिल्म निर्माता और लेखक को हाल ही में वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- 

  • किरन देसाई
  • अमीश त्रिपाठी
  • सुधा मूर्ति
  • संजीत नार्वेकर

उत्तर:- संजीत नार्वेकर।

विस्तार :- संजीत नार्वेकर जो कि एक फिल्म निर्माता और लेखक हैं, हाल ही में वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, गोल्डन शंख और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार महान फिल्म निर्माता वी. शांताराम की याद में स्थापित किया गया है।





प्रश्न 8 :- हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा "समान नागरिक संहिता" को लागू करने के लिए किस समिति का गठन किया गया है?
उत्तर :- 

  • प्रकाश देसाई समिति
  • रंजना प्रकाश देसाई समिति
  • ओम प्रकाश समिति
  • नारायण प्रकाश समिति

उत्तर:- रंजना प्रकाश देसाई समिति।

विस्तार :- हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा "समान नागरिक संहिता" को लागू करने के लिए रंजना प्रकाश देसाई समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रंजना देसाई कर रही हैं। समान नागरिक संहिता विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि जैसे व्यक्तिगत मामलों में पूरे देश (सभी धार्मिक समुदायों सहित) के लिए एक कानून प्रदान करेगा।




प्रश्न 9 :- राष्ट्रीय उद्यान में Community Forest Resources (CFR) अधिकारों को मान्यता देने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • झारखंड
  • मणिपुर

उत्तर:- छत्तीसगढ़ राज्य।

विस्तार :- छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में Community Forest Resources (CFR) अधिकारों को मान्यता देने वाला भारत का दूसरा राज्य बना है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने वनवासियों की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए बस्तर के गुड़ियापदार गांव को 'सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों' की मान्यता दी है। यह अधिकार वनवासियों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध धन तक पहुंच के साथ निर्णय लेने और वन शासन में सशक्त बनाते हैं।



प्रश्न 10 :- किस NIT (National Institutes of Technology) में परम पोरुल सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- 

  • NIT Manipur
  • NIT Goa
  • NIT Patna
  • NIT Tiruchirappalli

उत्तर:- NIT तिरुचिरापल्ली में।

विस्तार :-









उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz June 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके June 2022 के पहले हफ्ते (June 2022 1st Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें