[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week

Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi January 2022 (4th Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें January 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस धुन को गणतंत्र दिवस समारोह के बीटिंग रिट्रीट समारोह से हटा दिया गया है?
उत्तर :- 

  • Abide With Me
  • Abide With Us
  • दोनों
  • इनमें से कोई नहीं

Ans:- अबाइड विद मी।

Explain :- अबाइड विद मी एक ईसाई भजन है जिसे 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह से हटा दिया गया है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को काफी पसंद था। हर साल राजधानी में Beating The Retreat, Ceremony में यह धुन सुनाई आती है। यह सिलसिला पिछले करीब 70 साल से चल रहा है। 26 जनवरी के समारोह के बाद आखिरी कार्यक्रम ‘बीटिंग द रिट्रीट’ होता है। बीटिंग रिट्रीट एक सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है।



प्रश्न 2 :- किस संगठन ने अल सल्वाडोर से वित्तीय जोखिम का हवाला देते हुए बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में छोड़ने का आग्रह किया है?
उत्तर :- 

  • International Monetary Fund ने
  • World Bank ने
  • United Nations ने
  • Deutsche Bank ने

Ans:- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने।

Explain :- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अल सल्वाडोर से वित्तीय जोखिम का हवाला देते हुए बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में छोड़ने का आग्रह किया है। अल सल्वाडोर दुनिया का पहला देश है जिसने फिएट करंसी (रुपया, डॉलर, पाउंड, यूरो) की तरह बिटकॉइन (Digital Currency) को अपनी सरकारी करंसी का दर्ज दिया है। IMF ने कहा है कि बिटकॉइन का दर्जा खत्म कर इसके इस्तेमाल को समाप्त किया जाना चाहिए।



प्रश्न 3 :- केंद्र सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कॉल और मैसेज को कितने वर्ष तक सुरक्षित रखने को कहा है?
उत्तर :- 

  • 1.5 वर्षों तक
  • 2 वर्षों तक
  • 3 वर्षों तक
  • 3.5 वर्षों तक

Ans:- 2 वर्षों तक।

Explain :- सरकार ने सामान्य दूरसंचार नेटवर्क के साथ ही इंटरनेट के जरिये विदेश से की जाने वाली कॉल, सैटेलाइट फोन कॉल, कॉन्फ्रेंस कॉल और संदेशों को कम-से-कम दो साल के लिए सुरक्षित (स्टोर) रखने को अनिवार्य कर दिया है। लाइसेंसधारक कंपनियों (भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, VI, BSNL) को कॉल डेटा रिकॉर्ड, आईपी रिकॉर्ड और सभी वाणिज्यिक रिकॉर्ड कम-से-कम दो साल के लिए स्टोर करने होंगे ताकि सरकार सुरक्षा कारणों से उनकी जांच कर सकें।



प्रश्न 4 :- 150 गांव को "उत्कृष्टता के गांवों" में बदलने के लिए केंद्र सरकार ने किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • Japan
  • United Arab Emirates
  • Israel
  • America

Ans:- इजराइल।

Explain :- केंद्र सरकार ने इजरायल की तकनीकी सहायता से 12 राज्यों के 150 गांवों को 'उत्कृष्ट गांव' के रूप में बदलने का फैसला किया है। कृषि को अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए इज़राइल तकनीकी सहायता और अन्य विशेषज्ञता प्रदान करेगा। इससे पहले भी इजरायल की सरकार ने भारत में 12 राज्यों में 29 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना कर चुकी है। 




प्रश्न 5 :- "रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण" को किस राज्य के चौथे बाघ अभ्यारण के रूप में अधिसूचित करने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- 

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • बिहार
  • राजस्थान

Ans:- राजस्थान।

Explain :- "रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण" को राजस्थान राज्य के चौथे बाघ अभ्यारण के रूप में अधिसूचित करने की घोषणा की गई है। वर्तमान में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में टाइगर टी-91 और टी-62 बाघ हैं। वन विभाग के अनुसार रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 39,920.51 हेक्टेयर का होगा, वहीं बफर जोन 74091.93 का होगा।



प्रश्न 6 :- किस देश में घातक कोविड-19 का नया वेरिएंट "NeoCov" पाया गया है?
उत्तर :- 

  • China
  • South Korea
  • America
  • Russia

Ans:- दक्षिण अफ्रीका में।

Explain :- चीन के शोधकर्ताओं ने दक्षिण अफ़्रीका के चमगादड़ों में एक नए कोरोना वायरस 'नियोकोव' का पता लगाया है। किंतु अभी डरने की बात नहीं है क्योंकि यह वायरस केवल जानवरों के बीच तेज़ी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक़, ये वायरस Middle East Respiratory Syndrome (MERS) से मेल खाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस मर्स-कोव वायरस की मृत्यु दर बहुत अधिक है। इसमें हर तीन संक्रमित व्यक्ति में से एक की मौत हो जाती है



प्रश्न 7 :- किस राज्य के दक्षिण मौबुआंग गांव को ODF+ गांव (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया गया है?
उत्तर :- 

  • मेघालय
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • त्रिपुरा

Ans:- मिजोरम।

Explain :- मिजोरम राज्य के दक्षिण मौबुआंग गांव को ODF+ गांव (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया गया है। अब आप पूछ रहे होंगे कि ODF+ गांव क्या है? ओडीएफ प्लस गांव यानी की ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी होती है और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय होती है। साथ ही गांव के सभी घरों के साथ-साथ पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होती है।





प्रश्न 8 :- विश्व के सबसे बड़े "कैनाल लॉक" का उद्घाटन किस देश में हुआ है?
उत्तर :- 

  • Japan
  • Singapore
  • Australia
  • Netherlands

Ans:- एमस्टरडम, नीदरलैंड।

Explain :- विश्व के सबसे बड़े कैनाल लॉक का उद्घाटन नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के एक बंदरगाह शहर इजमुइडेन में किया गया है। यह सी लॉक 500 मीटर (1,640 फीट) लंबा और 70 मीटर चौड़ा है। इस लॉक को बड़े और आधुनिक मालवाहक जहाजों को एम्स्टर्डम के बंदरगाह तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इस समुद्र के ताले का उद्घाटन डच राजा विलेन-अलेक्जेंडर ने किया था। संरचना इतनी गहरी है कि जहाजों को नहर में प्रवेश करने के लिए अनुकूल जल स्तर की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।




प्रश्न 9 :- किस देश ने अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2021 का खिताब जीत लिया है?
उत्तर :- 

  • India
  • Bangladesh
  • Pakistan
  • Afganistan

Ans:- अपने प्यारा देश भारत ने।

Explain :- भारत ने 28 जनवरी 2022 (शुक्रवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप (ACC U19 Asia Cup 2021) का खिताब जीत लिया है। श्रीलंका 38 ओवरों में 9 विकेट पर 106 रन का स्कोर बना पाई। Duckworth Lewis Rule (DLS) के तहत भारत को मैच जीतने के लिए 102 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला और भारत ने इस मैच को जीत लिया।



प्रश्न 10 :- भारत की पहली पैरा बैडमिंटन अकादमी कहां स्थापित की गई है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान में
  • उत्तर प्रदेश में
  • उत्तराखंड में
  • बिहार में

Ans:- लखनऊ, उत्तर प्रदेश में।

Explain :- भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी की स्थापना लखनऊ, उत्तर प्रदेश में की गई है। बैडमिंटन सेंटर को एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (Ageas Federal Life Insurance) के सहयोग से भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना ने लॉन्च किया है। भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य 2024 पैरालिंपिक में भारत की पदक संभावनाओं में सुधार करना है।



प्रश्न 11 :- किस राज्य सरकार ने कन्या और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "पंख अभियान" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान राज्य सरकार ने
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने
  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने

Ans:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने।

Explain :- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में एमपी पंख योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है। इस योजना का शुभारंभ "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के तहत किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं विकास में सहायता प्रदान करना है। इस योजना का पूर्ण रूप कुछ इस प्रकार है 👇🏻👇🏻

  • P – Protection
  • A – Awareness of their rights
  • N – Nutrition
  • K – Knowledge
  • H – Health


प्रश्न 12 :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2022 को किस नाम से बजट पेश किया?
उत्तर :- 

  • Development Oriented Budget
  • Growth Oriented Budget
  • Investment Oriented Budget
  • Farming Oriented Budget

Ans:- Growth Oriented Budget।

Explain :-




प्रश्न 13 :- 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान "पढ़े भारत" का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तर :- 

  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • निर्मला सीतारमण
  • धर्मेंद्र प्रधान

Ans:- धर्मेंद्र प्रधान जी ने।

Explain :- केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने 1 जनवरी को 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान 'पढ़े भारत' का शुभारंभ किया है। इस अभियान को कक्षा पहली से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए शुरू किया गया है, यह 1 जनवरी 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक 100 दिनों तक चलाया जाएगा। पढ़ाई अभियान का उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, समुदाय, शैक्षिक प्रशासकों आदि सहित राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।



प्रश्न 14 :- भारतीय तटरक्षक का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- 

  • वीरेंद्र सिंह पठानिया
  • राकेश शर्मा
  • विनोद कश्यप
  • रमेश कुमार

Ans:- वीरेंद्र सिंह पठानिया।

Explain :- भारतीय तटरक्षक का नया महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया जी को नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह पठानिया एक कुशल हेलीकाप्टर पायलट भी हैं। वह नई दिल्ली में ICG मुख्यालय में उप महानिदेशक नीति और योजनाओं का प्रभार भी संभाल चुके हैं। पठानिया ने यूएस कोस्ट गार्ड से खोज और बचाव और बंदरगाह संचालन में भी विशेषज्ञता हासिल की है।



प्रश्न 15 :- किस टेलीकॉम कंपनी 6G तकनीक में अनुसंधान और मानकीकरण में तेजी लाने के लिए फिनलैंड की ओलू यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है?
उत्तर :- 

  • BSNL
  • Bharti Airtel
  • Vi
  • Reliance Jio

Ans:- रिलायंस जियो ने।

Explain :- रिलायंस जियो ने 6G तकनीक में अनुसंधान और मानकीकरण में तेजी लाने के लिए फिनलैंड की ओलू यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है। रिलायंस जियो और ओलू विश्वविद्यालय हवाई और Space Communications, Microelectronics, Holographic Beamforming, Cyber ​​Security and Photonics में 3 डी-कनेक्टेड इंटेलिजेंस के Research and Development (R&D) में सहयोग करेंगे।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।



उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 4th Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर January 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें