[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week

Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi February 2022 (2nd Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें February 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- कौन सी क्रिकेट टीम 1000वां वन-डे क्रिकेट 🏏 खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है?
उत्तर :- 

  • West Indies
  • Pakistan
  • India
  • Australia

उत्तर:- भारत।

विस्तार :- भारतीय क्रिकेट टीम 1000वां वन-डे क्रिकेट 🏏 खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना 1000वां वनडे मैच रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला है। भारत ने अब तक 999 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 518 में जीत 431 मैचों में हार और 41 मैच बेनतीजा रहा। एमएस धोनी ने सर्वाधिक 200 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1974 में अजीत वाडेकर के नेतृत्व में पहला वनडे मैच खेला था।



प्रश्न 2 :- देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर ने सुजुकी इन्नोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए किस IIT के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 

  • IIT हैदराबाद के साथ
  • IIT खड़गपुर के साथ
  • IIT रूड़की के साथ
  • IIT दिल्ली के साथ

उत्तर:- IIT हैदराबाद के साथ।

विस्तार :- देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर ने सुजुकी इन्नोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए IIT हैदराबाद के साथ समझौता किया है। जापान ने Suzuki Innovation Center (SIC) शुरू करने के लिए IIT हैदराबाद के साथ 3 वर्षीय समझौता किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत व जापान के समाज के लिए समावेशी मूल्य का निर्माण करना है। नया सेंटर भारत और जापान के बीच कौशल विकास और मानव संसाधनों के आदान-प्रदान का भी समर्थन करेगा।



प्रश्न 3 :- 24वां शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 का आयोजन कहां शुरू हुआ है?
उत्तर :- 

  • Brazil
  • Myanmar
  • Turkey
  • Russia

उत्तर:- चीन के बीजिंग में।

विस्तार :- 4 February 2022 को चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई है। क्या आपको पता है, बीजिंग शीतकालीन और ग्रीष्म दोनों खेलों की मेजबानी करने वाला विश्व का पहला शहर बन गया है। भारत से ओलंपिक में केवल एकमात्र भारतीय स्कीयर आरिफ खान हिस्सा लेंगे।



प्रश्न 4 :- कोविड-19 डीएनए वैक्सीन लगाने वाला विश्व का पहला देश कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • Brazil
  • India
  • Turkey
  • Russia

उत्तर:- अपना प्यारा देश भारत।

विस्तार :- भारत कोविड-19 डीएनए वैक्सीन लगाने वाला विश्व का पहला देश बना है। DNA आधारित जायकोव-डी (ZyCov D) भारत की पहली नीडल-फ्री कोविड-19 वैक्सीन बना है। कोविड-19 डीएनए वैक्सीन Zydus Cadila को भारत सरकार ने इस वर्ष के शुरूआत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। इस कोविड-19 डीएनए वैक्सीन Zydus Cadila को Biotechnology Department के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।




प्रश्न 5 :- भारत, अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर कितनी बार वर्ल्ड कप विजेता बना है?
उत्तर :- 

  • पहली बार
  • दूसरी बार
  • तीसरी बार
  • पांचवी बार

उत्तर:- पांचवी बार।

विस्तार :- भारत, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर पांचवी बार वर्ल्ड कप विजेता बना है। वेस्ट इंडीज़ में खेले गए अंडर-19 वर्ल्डकप को भारत ने जीत लिया है। और इस क्रिकेट 🏏 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम उपविजेता रही। भारत सबसे ज्यादा पांच बार ये खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला खिताब सन् 1998 में मोहम्मद कैफ ने कप्तान के रूप में जीता था।



प्रश्न 6 :- देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन किस शहर में बनाया जाएगा?
उत्तर :- 

  • अमृतसर
  • इलाहाबाद
  • सूरत
  • मथुरा

उत्तर:- सूरत में।

विस्तार :- देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन सूरत में बनाया जाएगा। यह बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। इस परियोजना के लिए गुजरात में अब तक 954.28 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, किंतु अभी भी 941.13 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना बाकी है। इस परियोजना को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत पूरा किया जा रहा है।



प्रश्न 7 :- BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली जी ने किस शहर में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान में
  • उत्तर प्रदेश में
  • उत्तराखंड में
  • पश्चिम बंगाल में

उत्तर:- राजस्थान के जयपुर में।

विस्तार :- राजस्थान की राजधानी जयपुर में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि स्टेडियम के निर्माण के पहले चरण में कुल 280 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस क्रिकेट स्टेडियम को 100 एकड़ की जमीन में बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम में 75 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। इस क्रिकेट स्टेडियम को 3 साल में 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भारत का दूसरा और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।





प्रश्न 8 :- इसरो 2022 के अगस्त में कौन सा चंद्रयान लॉन्च करने वाला है?
उत्तर :- 

  • चंद्रयान 3
  • चंद्रयान 4
  • चंद्रयान 5
  • चंद्रयान 6

उत्तर:- चंद्रयान 3।

विस्तार :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल अगस्त महीने में चंद्रयान -3 मिशन को लांच करेगा। चंद्रयान-3 मिशन को 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी की वजह से इस मिशन को टाल दिया गया था। चंद्रयान-2 मिशन का ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा की सतह पर मौजूद है, और ऐसा कहा जा रहा है कि इसे भी चंद्रयान-3 मिशन में प्रयोग में लाया जाएगा। 




प्रश्न 9 :- वन विभाग ने चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए किस सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 

  • अहमदाबाद –बड़ोदरा एक्सप्रेसवे
  • चिलोडा –गांधीनगर –सरखेज
  • अहमदाबाद –लिम्ब्दी –मोर्वी –कांदला मांडवी
  • भावा-मुद सड़क

उत्तर:- भावा-मुद सड़क।

विस्तार :- वन विभाग ने 32 किलोमीटर लंबी भावा-मुद सड़क निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इस सड़क के बनने से समदो बॉर्डर की दूरी 398 से घटकर 298 किलोमीटर और शिमला से काजा की दूरी 468 से घटकर 318 किलोमीटर हो जाएगी। भावानगर-मुद सड़क बनने से समदो बॉर्डर पर तैनात सेना और ITBP (Indo-Tibetan Border Police) के जवानों को सुविधा होगी। भावानगर-मुद सड़क निर्माण के लिए इसी साल टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।



प्रश्न 10 :- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति कौन बनी हैं?
उत्तर :- 

  • रोहिनी कोहली
  • प्रियंका शर्मा
  • राधिका कश्यप
  • शांति श्री धुलीपुड़ी

उत्तर:- शांति श्री धुलीपुड़ी।

विस्तार :- शांति श्री धुलीपुड़ी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनी हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शांति श्री धुलीपुड़ी की नियुक्ति वाइस चांसलर के रूप में पांच वर्षों के लिये किया जाएगा। शांतिश्री धुलिपुडी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीतिक और लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर हैं



प्रश्न 11 :- भारत और किस देश की सीमा पर नई "सीमा हाट" की आधारशिला रखी गई है?
उत्तर :- 

  • Bangladesh
  • China
  • Pakistan
  • Maldive

उत्तर:- बांग्लादेश।

विस्तार :- भारत और बांग्लादेश देश की सीमा पर नई "सीमा हाट" की आधारशिला रखी गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर में तीसरे भारत-बांग्लादेश सीमा हाट की नींव रखी है। इस सीमा को बनाने में लगभग 5.2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीमा हाट भारत और बांग्लादेश दोनों देशों की सीमाओं में 75-75 वर्ग मीटर तक फैला है और इसमें दोनों देशों के 100 विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था होगी।



प्रश्न 12 :- किस राज्य सरकार ने भूमिहीन मजदूरों के लिए "राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • गुजरात राज्य सरकार ने
  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
  • गोवा राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने

उत्तर:- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने।

विस्तार :- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भूमिहीन मजदूरों के लिए "राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना" की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत प्रत्येक परिवार को 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष अनुदान राशि के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। इस योजना का लाभ 10 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा।




प्रश्न 13 :- PM eVidhya के "One Class One TV Channel" कार्यक्रम को 12 से बढ़ाकर कितने टीवी चैनल किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • 150
  • 200
  • 250
  • 280

उत्तर:- 200।

विस्तार :- PM eVidhya के "One Class One TV Channel" कार्यक्रम को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत टीवी चैनल के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्रों के कौशल को बढ़ावा देने के लिए Vocational courses and creativity courses शुरू किए जाएंगे। प्रधानमंत्री e-vidya योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा देना है। इस योजना के जरिए  स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों से जुड़े सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएंगे।



प्रश्न 14 :- इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021 के रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों पर सबसे ज्यादा हमले किस केंद्र शासित प्रदेश/राज्य में हुए है?
उत्तर :- 

  • जम्मू कश्मीर में
  • उत्तर प्रदेश में
  • लद्दाख में
  • गुजरात में

उत्तर:- जम्मू कश्मीर में।

विस्तार :- इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021 के रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों पर सबसे ज्यादा हमले जम्मू कश्मीर में हुए है।



प्रश्न 15 :- विश्व की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट "द जेट ज़ीरोइमिशन" को किस देश में लांच किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • United States Of America में
  • United Arab Emirates में
  • United Kingdom में
  • Japan में

उत्तर:- United Arab Emirates में।

विस्तार :- दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट, 'द जेट', दुबई में बनाई और लॉन्च की जाएगी। इस नाव में 8 से 12 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। विश्व की पहली फ्लाइंग बोट बिना शोर या उत्सर्जन के पानी से 80 सेमी ऊपर से उड़ सकती है। इस नाव में Air Conditioner (AC) की सुविधा भी होगी जो यात्रियों को ठंडी हवा प्रदान करेगी।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 2nd Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर February 2022 के दूसरे हफ्ते (2nd Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें