Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को यानी कल अंडर-19 विश्व कप का यह रोमांचक मैच खेलेंगे।

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी फरवरी 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (10 February 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किसने ब्लैक होल से पहली बार ध्रुवीकृत उच्च ऊर्जा एक्स-रे का पता लगाया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. HXMT Mission ने।
  2. AstroSat Mission ने।
  3. XMM-Newton Mission ने।
  4. Chandra X-ray Observatory ने।

Ans:- AstroSat Mission ने।

Explain :- भारत का अंतरिक्ष दूरबीन एस्ट्रोसैट ने ब्लैक होल के रहस्यों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है!


एस्ट्रोसैट ने साइग्नस एक्स-1 नामक ब्लैक होल से एक्स-रे ध्रुवीकरण को मापा है, जो पहली बार ऐसा किया गया है।


यह उपलब्धि वैज्ञानिकों को ब्लैक होल के आसपास के वातावरण को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी।



प्रश्न 2 :- किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक समंदर, मेरे अंदर’ लॉन्च किया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. संजीव जोशी द्वारा।
  2. चेतन भगत द्वारा।
  3. अरुंधति रॉय द्वारा।
  4. अमीश त्रिपाठी द्वारा।

Ans:- संजीव जोशी द्वारा।

Explain :- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ संजीव जोशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक समंदर, मेरे अंदर’ लॉन्च की।


पिछले कई वर्षों में जोशी द्वारा लिखित यह पुस्तक 75 कविताओं का संग्रह है। यह पुस्तक रचनात्मक अभिव्यक्ति और रक्षा विशेषज्ञता के संगम को दर्शाती है।



प्रश्न 3 :- भारत देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी कौन-सी बनी है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. SBI.
  2. HDFC.
  3. ITC.
  4. LIC.

Ans:- LIC.

Explain :- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 9 फरवरी, 2024 को भारत की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।


एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 6.99 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसके बाद यह आईसीआईसीआई बैंक को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।



प्रश्न 4 :- किसने ‘हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ का विमोचन किया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. अश्विनी वैष्णव जी ने।
    2. नरेंद्र मोदी जी ने।
    3. द्रौपदी मुर्मू जी ने।
    4. जगदीप धनखड़ जी ने।

          Ans:- जगदीप धनखड़ जी ने।

          Explain :- भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने सूरजकुंड फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया।


          यह पुस्तक राज्य सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है और इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।




          प्रश्न 5 :- ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में किस भारतीय ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. गौतम अडानी ने।
          2. मुकेश अंबानी ने।
          3. रतन टाटा जी ने।
          4. अंकित अग्रवाल ने।

              Ans:- मुकेश अंबानी ने।

              Explain :- ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में मुकेश अंबानी ने भारतीयों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।


              वैश्विक स्तर पर वे दूसरे स्थान पर हैं। यह रैंकिंग ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी की गई है।


              यह रैंकिंग सीईओ को ब्रांड निर्माण और व्यावसायिक मूल्य के निर्माण के लिए मान्यता देती है।‌‌ अंबानी को विविधीकृत समूहों की श्रेणी में पहले स्थान पर रखा गया है।



              प्रश्न 6 :- भारत और किस देश ने परामर्श प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Russia ने।
              2. France ने।
              3. Italy ने।
              4. Brazil ने।

              Ans:- Russia ने।

              Explain :- भारत और रूस ने 2008 के अंतर-सरकारी समझौते में संशोधन करने वाले एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करके अपने दीर्घकालिक परमाणु सहयोग को मजबूत किया है। 


              यह समझौता कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थल पर अतिरिक्त परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और भारत में नए स्थानों पर रूस द्वारा डिजाइन किए गए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के विकास पर केंद्रित है।



              प्रश्न 7 :- बिहार की छह राज्यसभा सीट के लिए मतदान कब से शुरू होने वाला है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 11 फरवरी से।
              2. 19 फरवरी से।
              3. 27 फरवरी से।
              4. 29 फरवरी से।

              Ans:- 27 फरवरी से।

              Explain :- बिहार की छह राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।


              चुनाव के लिए नामांकन 8 फरवरी से शुरू होंगे और 15 फरवरी को समाप्त होंगे।

              नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 फरवरी होगी।




              प्रश्न 8 :- 2024 में SAFF U-19 महिला चैम्पियनशिप किस देश ने जीती है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Nepal ने।
              2. Bharat ने।
              3. Bhutan ने।
              4. भारत और बांग्लादेश ने।

              Ans:- भारत और बांग्लादेश ने।

              Explain :- 2024 में SAFF U-19 महिला चैम्पियनशिप भारत और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से जीती है।


              फाइनल मैच 1-1 से बराबरी पर रहा और पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें 5-5 से बराबरी पर रहीं।


              मैच अधिकारियों ने टॉस के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया, लेकिन बांग्लादेशी प्रशंसकों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।


              इसके बाद, मैच आयुक्तों ने अपना फैसला बदल दिया और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।





              प्रश्न 9 :- किस शहर में महात्मा गांधी जी का 'बापू टॉवर' निर्माण किया जा रहा है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. मुंबई शहर में।
              2. ईटानगर शहर में।
              3. कोलकाता शहर में।
              4. पटना शहर में।

              Ans:- पटना शहर में।

              Explain :- महात्मा गांधी जी का 'बापू टॉवर' पटना, बिहार में निर्माण किया जा रहा है। यह गर्दनीबाग इलाके में स्थित होगा।


              यह टॉवर 120 फीट ऊंचा होगा और तांबे की परत से ढका होगा।


              इस टॉवर में महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन से संबंधित प्रदर्शनी और संग्रहालय होगा। यह टॉवर 2024 में पूर्ण होने वाला है।



              प्रश्न 10 :- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. भारत और ऑस्ट्रेलिया।
              2. पाकिस्तान और भारत।
              3. भारत और बांग्लादेश।
              4. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया।


              Ans:- भारत और ऑस्ट्रेलिया।

              Explain :- भारत और ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को यानी कल अंडर-19 विश्व कप का यह रोमांचक मैच खेलेंगे।


              भारत ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था।


              यह मुकाबला बेनोनी के विलमूर पार्क में खेला जाएगा। यह भारत के लिए पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने का मौका होगा।



              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 10 February 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (10 February 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें