[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of December 2022 2nd Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of December 2022 2nd Week

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz December 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi December Of 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Of December 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz December 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz December 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • रोहित शर्मा
  • ईशान किशन
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • विराट कोहली

उत्तर:- ईशान किशन।

विस्तार :- ईशान किशन, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। ईशान किशन ने मात्र 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया है, ईशान किशन से पहले क्रिस गेल ने 131 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। ईशान किशन के नाम एक और रिकॉर्ड है और वह है 👉🏻 एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 में अपने पहले मैच में अर्धशतक बनाने वाले वह दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज हैं।



प्रश्न 2 :- किस राज्य के मदुरै उच्च न्यायालय में ललिता नामक महिला को पहली बार चोबदार पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- 

  • पंजाब 
  • गुजरात 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- तमिलनाडु।

विस्तार :- तमिलनाडु राज्य के मदुरै उच्च न्यायालय में ललिता नामक महिला को पहली बार चोबदार पद पर नियुक्त किया गया है। अब आपके मन मे सवाल उठ रहा होगा कि चौकीदार का पद होता क्या है? एक गदाधारी या चोबदार वह व्यक्ति होता है जो एक न्यायाधीश के सामने चलता है और न्यायाधीश के लिए रास्ता साफ करता है ताकि न्यायाधीश अदालत के गलियारों में आसानी से आ जा सकें।



प्रश्न 3 :- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने बीज फॉर्म को देश का पहला ‘Carbon Neutral' फॉर्म घोषित किया है?
उत्तर :- 

  • केरल 
  • गुजरात 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी ने।

विस्तार :- केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी ने अलुवा में स्थित एक बीज फार्म को देश का पहला कार्बन तटस्थ अर्थात कार्बन न्यूट्रल फार्म घोषित किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी के अनुसार अलुवा के थुरुथु में स्थित फॉर्म से पिछले एक साल में होने वाले कुल कार्बन उत्सर्जन की मात्रा 43 टन थी, जबकि इसकी कुल प्राप्ति 213 टन थी। केरल में 13 फॉर्म को कार्बन तस्टस्थ बनाने के प्रयास पहले ही शुरू कर दिये गये हैं।



प्रश्न 4 :- दिल्ली MCD की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद कौन बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • बॉबी
  • चंपा
  • आरोही
  • सुमन

उत्तर:- बॉबी किंन्नर।

विस्तार :- दिल्‍ली में पहली बार एक किन्‍नर को पार्षद चुना गया है। सुल्‍तानपुरी के वार्ड नंबर 45 से आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार किन्‍नर बॉबी ने जीत हासिल की है।




प्रश्न 5 :- वर्ल्डलाइन द्वारा जारी की गई इंडिया डिजिटल पेमेंट्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर, सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट्स करने वाला शहर बना है?
उत्तर :- 

  • पंजाब 
  • गुजरात 
  • कर्नाटक 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- कर्नाटक राज्य का बेंगलुरु शहर।

विस्तार :- वर्ल्डलाइन द्वारा जारी की गई इंडिया डिजिटल पेमेंट्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत का कर्नाटक राज्य का बेंगलुरु शहर, सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट्स करने वाला शहर बना है। डिजिटल पेमेंट में Tier-2 और Tier-3 शहरों में भी जोरदार बढ़ोतरी देखी गई है।



प्रश्न 6 :- किस राज्य में भारत के सबसे बड़े 'बिजनेस जेट टर्मिनल' का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- 

  • पंजाब 
  • केरल 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- केरल राज्य में।

विस्तार :- केरल राज्य में भारत के सबसे बड़े 'बिजनेस जेट टर्मिनल' का उद्घाटन किया गया है। इस बिजनेस जेट टर्मिनल' का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जी द्वारा किया गया है। यह  बिजनेस जेट टर्मिनल 40 हजार वर्ग फुट पर एक  पुराने घरेलू टर्मिनल का जीर्णोद्धार कर 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सौर ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला हवाईअड्डा है। यह केरल का सबसे बड़ा और भारत का सातवां सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।



प्रश्न 7 :- अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा बना है?
उत्तर :- 

  • पंजाब 
  • गुजरात 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- तमिलनाडु।

विस्तार :- तमिलनाडु अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन जी ने 9 दिसंबर 2022 को इस मिशन का शुभारंभ किया था। राज्य सरकार ने 2021-2022 के बजट में जलवायु परिवर्तन प्रबंधन और शमन गतिविधियों को शुरू करने के लिए 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने की घोषणा की थी।





प्रश्न 8 :- UPI पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को शुरू करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • JioMoney
  • OLA Money
  • Razor Pay
  • Phone Pe

उत्तर:- रेजरपे।

विस्तार :- रेजरपे, UPI पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को शुरू करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे बना है। इसके लिए Razorpay ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। इसे व्यापारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस फैसले को लिया गया है। यह पेमेंट डेबिट कार्ड की तरह ही होता है, केवल आपको डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन को चुनना होगा।





प्रश्न 9 :- किस राज्य सरकार ने एशिया के पहले "Drone Delivery Hub" का अनावरण किया है?
उत्तर :- 

  • मेघालय
  • गुजरात 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु 

उत्तर:- मेघालय राज्य सरकार ने।

विस्तार :- मेघालय राज्य सरकार ने ड्रोन डिलीवरी स्टार्ट-अप TechEagle के साथ मिलकर भारत का नहीं बल्कि एशिया का बड़ा डिलीवरी हब Launch किया है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के पास आसानी से दवाएं, डायग्नोस्टिक नमूने, टीके, रक्त इत्यादि पहुंचाया जाएगा। इससे आपातकालीन स्थिति में लोगों को आसानी से सेवा दिया जा सकेगा। Specially रोगियों को इससे काफी मदद मिलेगी।



प्रश्न 10 :- किसे ‘Table Tennis Federation of India' की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- 

  • नेहा अग्रवाल
  • अंकिता दास
  • मेघना अहलावत
  • नैना जयसवाल

उत्तर:- मेघना अहलावत।

विस्तार :- मेघना अहलावत जी को, ‘Table Tennis Federation of India' की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मेघना अहलावत जी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पत्नी हैं, इन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of December 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके दिसंबर 2022 के दूसरे हफ्ते (December 2022 2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें