[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 3 सितंबर 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी August 2022 5th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अगस्त 2022 के पांचवें सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- जूता और चमड़ा उत्पाद नीति 2022 लांच करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य
  • तमिलनाडु राज्य
  • बिहार राज्य
  • राजस्थान राज्य

उत्तर:- तमिलनाडु।

विस्तार :- तमिलनाडु, जूता और चमड़ा उत्पाद नीति 2022 लांच करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।



प्रश्न 2 :- लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • शिवपाल सिंह 
  • अन्नु रानी 
  • नीरज चौपड़ा
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- नीरज चोपड़ा।

विस्तार :- नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है। इस जीत के साथ ही नीरज 7 और 8 सितंबर 2022 को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी खेलते हुए दिखेंगे। 



प्रश्न 3 :- भारत के किस नृत्य को UNESCO की सूची शामिल करने के लिए नामित किया है?
उत्तर :- 

  • विदायत
  • माधी
  • जट-जाटिन
  • गरबा

उत्तर:- गरबा।

विस्तार :- भारत के गरबा को UNESCO की सूची शामिल करने के लिए नामित किया है। आपको यह भी जानकारी होगा कि यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा को भी शामिल किया गया था। भारत को जुलाई में अदृश्य सांस्कृतिक विरासत सुरक्षा से संबंधित 2003 की अंतर-सरकारी समिति के लिए चुना गया था।



प्रश्न 4 :- किस राज्य में दही हांडी को आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता दी गई है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य में
  • केरल राज्य में
  • महाराष्ट्र राज्य में
  • राजस्थान राज्य में

उत्तर:- महाराष्ट्र में।

विस्तार :- महाराष्ट्र राज्य में दही हांडी को आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता दी गई है। और महाराष्ट्र राज्य सरकार ने दही हांडी को एडवेंचर स्पोर्ट का दर्जा देने का फैसला किया है। और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने कहा है कि इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गोविंदों को सरकारी नौकरी में भी ज्यादा मान्यता दी जाएगी। 




प्रश्न 5 :- किस देश ने विश्व की सबसे कम प्रजनन दर का रिकार्ड तोड़ा है?
उत्तर :- 

  • चीन 
  • रूस
  • दक्षिण कोरिया 
  • नेपाल 

उत्तर:- दक्षिण कोरिया ने।

विस्तार :- दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि दक्षिण कोरिया देश की प्रजनन दर सन् 1971 से गिरते ही जा रही है, फिर भी इस देश में अब तक कोई कड़ा फैसला नहीं लिया है। न्यूज़ वेबसाइट्स के अनुसार 2022 में दक्षिण कोरिया के प्रजनन दर 0.8 तक जा सकती है।



प्रश्न 6 :- भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला किसे घोषित किया गया है?
उत्तर :- 

  • अयोध्या
  • अलीपुर
  • अहमदाबाद 
  • हैदराबाद

उत्तर:- हरिद्वार।

विस्तार :- नीति आयोग की तरफ से जारी जून की रैंकिंग में देश के 112 आकांक्षी जिलों में आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में हरिद्वार जिले ने पहला स्थान हासिल किया। आकांक्षी जिलों की कृषि एवं जल संसाधन, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, आधारभूत अवसंरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल थीम पर रैंकिंग, नीति आयोग की तरफ से हर महीने की जाती है। 



प्रश्न 7 :- पाकिस्तान के खिलाफ 100 T-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • विराट कोहली 
  • रोहित शर्मा 
  • दिनेश कार्तिक
  • सुर्य कुमार यादव

उत्तर:- विराट कोहली।

विस्तार :- विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 100 T-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इसी के साथ ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। लेकिन विराट कोहली से पहले रॉस टेलर फरवरी 2020 में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे।





प्रश्न 8 :- किस टेक कंपनी ने साइबर सुरक्षा में 1 लाख भारतीय डेवलपर्स और शोधकर्ताओं को अपस्किल करने के लिए एक कार्यक्रम का अनावरण किया है?
उत्तर :- 

  • Facebook
  • Google
  • Reliance
  • Uber

उत्तर:- गूगल ने।

विस्तार :- गूगल साइबर सुरक्षा में 1 लाख भारतीय डेवलपर्स और शोधकर्ताओं को अपस्किल करने के लिए एक कार्यक्रम का अनावरण किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर खतरों के खिलाफ देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की सामूहिक क्षमता को मजबूत करना है। भारत में Google.org से कुल लगभग 16 करोड़ रुपए का पहला डिजिटल सुरक्षा-केंद्रित अनुदान भी दिया जाएगा। 




प्रश्न 9 :- किस राज्य के बेंगलुरू शहर में भारत का पहला डाकघर 3डी प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य के
  • केरल राज्य के 
  • बिहार राज्य के 
  • कर्नाटक राज्य के 

उत्तर:- कर्नाटक।

विस्तार :- कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू शहर में भारत का पहला डाकघर 3डी प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित किया जाएगा। इस 3D प्रिंटेड डाकघर का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो कंपनी द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना IIT मद्रास के सहयोग से होगी। रिपोर्ट के अनुसार, 1,000 वर्ग फुट की इस इमारत को स्थापित करने में 25 लाख रुपये खर्च होंगे।



प्रश्न 10 :- किस राज्य में Tomato Flu नामक वायरस का पहला मामला पाया गया है?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य में
  • केरल राज्य में
  • बिहार राज्य में
  • राजस्थान राज्य में

उत्तर:- केरल राज्य में।

विस्तार :- केरल राज्य में Tomato Flu नामक वायरस का पहला मामला पाया गया है। टमाटर फ्लू एक अज्ञात बुखार है जो ज्यादातर केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पाया गया है। फ्लू से संक्रमित बच्चे के शरीर पर चकत्ते और छाले हो जाते हैं जो आमतौर पर लाल रंग के होते हैं - इसलिए, इसे 'टमाटर फ्लू' या 'टमाटर बुखार' कहा गया है। 








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of August 2022 5th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके August 2022 के पांचवें हफ्ते (August 2022 5th Weekमें चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें