[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 20 अगस्त 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी August 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अगस्त 2022 के तीसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस संगठन ने भारत का पहला आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय 'स्पार्क' लॉन्च किया है?
उत्तर :- 
  • ISRO 
  • DRDO 
  • AIIMS
  • AICTE

उत्तर:- ISRO ने।

विस्तार :- ISRO ने भारत का पहला आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय 'स्पार्क' लॉन्च किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत वर्चुअल स्पेस टेक पार्क 'स्पार्क' का अनावरण किया है। इस "स्पार्क" में आदमकद रॉकेट के साथ एक बगीचा, एक वेधशाला, एक झील के किनारे कैफे क्षेत्र, एक संग्रहालय, एक थिएटर, और कई अन्य बातचीत के साथ बच्चों के खेलने का क्षेत्र शामिल है।



प्रश्न 2 :- हाल ही में 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • Dwayne Bravo
  • Rohit Sharma
  • Kieron Pollard
  • Joe Root

उत्तर:- कायरन पोलार्ड।

विस्तार :- हाल ही में कायरन पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। द हंड्रेड लीग में लंदन की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 टी20 मुकाबले खेले और इनमें 1569 रन के साथ पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 विकेट भी झटके हैं।



प्रश्न 3 :- किस देश के वैज्ञानिक ने दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया है?
उत्तर :- 

  • Nepal
  • Britain
  • Israel
  • Singapore

उत्तर:- इजराइल।

विस्तार :- इजराइल देश के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया है। न्यूज वेबसाइटस के अनुसार इसे बनाने के लिए स्टेम सेल्स का इस्तेमाल किया गया है। और सबसे अजीब बात यह है कि इस कृत्रिम भ्रूण के लिए न तो किसी स्पर्म और एग ज़रूरत और न ही इसे पालने के लिए कोई कोख की जरूरत है। इस कृत्रिम भ्रूण को इजरायल के Weizmann इंस्टीट्यूट ने तैयार किया गया है।



प्रश्न 4 :- दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज के गोल्डन ज्वाइंट का उद्घाटन किस केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है?
उत्तर :- 

  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • जम्मू कश्मीर
  • लद्दाख

उत्तर:- जम्मू कश्मीर।

विस्तार :- दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज के गोल्डन ज्वाइंट का उद्घाटन जम्मू कश्मीर में किया गया है। इस पुल के संरचनात्मक विवरण के लिए 'टेकला' सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। जब यह रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा तो इसकी ऊंचाई एफिल टावर से भी 35 मीटर लंबी होगी। और इस आर्च का कुल वजन 10,619 मीट्रिक टन है। इस पुल के निर्माण में 28,660 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।




प्रश्न 5 :- हाल ही में पहली बार टाटा स्टील शतरंज में महिलाओं का टूर्नामेंट कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • मथुरा में
  • कोलकाता में 
  • मुंबई में
  • जयपुर में

उत्तर:- कोलकाता में।

विस्तार :- पहली बार टाटा स्टील शतरंज में महिलाओं का टूर्नामेंट पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में आयोजित किया जाएगा। यह शतरंज टूर्नामेंट कोलकाता में 29 नवंबर 2022 से 4 दिसंबर 2022 तक खेला जायेगा। इस खेल में महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं किया जाएगा अर्थात महिला और पुरूष दोनों वर्गों को समान पुरस्कार राशि दी जायेगी।



प्रश्न 6 :- भारत की पहली 'सेलाइन वाटर लालटेन' (रोशनी) का अनावरण किसने किया है?
उत्तर :- 


  • डॉ. जितेन्द्र सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • नितिन गडकरी
  • अश्विनी वैष्णव

उत्तर:- डॉ. जितेंद्र सिंह।

विस्तार :- भारत की पहली 'सेलाइन वाटर लालटेन' (रोशनी) का अनावरण डॉ जितेंद्र सिंह जी ने किया है। यह लालटेन देश की 7500 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के किनारे रहने वाले मछुआरों का जीवन आसान कर देगी।



प्रश्न 7 :- कौन सा देश "Sanitary Products" फ्री में मुहैया कराने वाला दुनिया का पहला देश बना है?
उत्तर :- 
  • Nepal
  • Britain
  • Scotland
  • Singapore

उत्तर:- स्कॉटलैंड।

विस्तार :- स्कॉटलैंड "Sanitary Products" फ्री में मुहैया कराने वाला दुनिया का पहला देश बना है। कानून के तहत महिलाओं को पीरियड से जुड़े प्रोडक्ट कम्यूनिटी सेंटर, यूथ क्लब, टॉयलेट और मेडिकल स्टोर्स पर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे।





प्रश्न 8 :- महिला आईपीएल का पहला संस्करण कब आयोजित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • जनवरी 2023 में
  • फ़रवरी 2023 में
  • मार्च 2023 में
  • अप्रैल 2023 में

उत्तर:- मार्च 2023 में।

विस्तार :- महिला आईपीएल का पहला संस्करण मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा। और बीसीसीआई के अनुसार महिला आईपीएल में पांच टीमें शामिल होंगी।




प्रश्न 9 :- पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्धघाटन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • मथुरा में
  • कोलकाता में 
  • मुंबई में
  • जयपुर में

उत्तर:- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में।

विस्तार :- पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्धघाटन पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में किया जाएगा। इस परियोजना के मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, कोलकाता में पानी के नीचे की ट्रेन परियोजना की लागत लगभग 8,600 करोड़ रुपए तक हो सकती है।




प्रश्न 10 :- कौनसा देश हाल ही में ऑमिक्रॉन वेरिएंट के लिए वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर :- 

  • Nepal
  • Britain
  • Scotland
  • Singapore

उत्तर:- Britain.

विस्तार :- ब्रिटेन देश हाल ही में ऑमिक्रॉन वेरिएंट के लिए वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बन गया है।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of August 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके August 2022 के तीसरे हफ्ते (August 2022 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें