[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 27 अगस्त 2022

[PDF] Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी August 2022 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download QuiZ GyAAnigk में हमनें अगस्त 2022 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Weekly Current Affairs In Hindi Quiz August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस केंद्र शासित प्रदेश को को ‘हर घर जल’ प्रमाणित देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया है?
उत्तर :- 

  • जम्मू और कश्मीर
  • चण्डीगढ़
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली

उत्तर:- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को।

विस्तार :- दादरा तथा नगर हवेली एवं दमन तथा दीव (डी एंड एनएच एंड डी एंड डी) देश में प्रथम ‘हर घर जल’ प्रमाणित केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। केन्‍द्रश‍ासित प्रदेश में सभी गांवों ने ग्रामसभा की ओर से पारित एक प्रस्‍ताव के जरिये खुद को हर घर जल ग्राम घोषित किया है। दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के 85 हजार से ज्‍यादा परिवारों को अब नल के जरिये साफ और सुरक्षित पेय जल मिल रहा है।



प्रश्न 2 :- किसानों को बीज वितरण के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा बना है?
उत्तर :- 

  • महाराष्ट्र 
  • हरियाणा 
  • पंजाब 
  • झारखंड 

उत्तर:- झारखंड।

विस्तार :- झारखंड, किसानों को बीज वितरण के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। झारखंड इस तकनीक का उपयोग बीज वितरण को ट्रैक करने के लिए कर रहा है।



प्रश्न 3 :- किस IIT और CCMB के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला 3-डी प्रिंटेड कॉर्निया विकसित किया है?
उत्तर :- 

  • आईआईटी हैदराबाद ने
  • आईआईटी मद्रास ने
  • आईआईटी दिल्ली ने
  • आईआईटी रुड़की ने

उत्तर:- आईआईटी हैदराबाद ने।

विस्तार :- IIT हैदराबाद और CCMB के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला 3-डी प्रिंटेड कॉर्निया विकसित किया है। इस 3D प्रिंटेड कॉर्निया एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (LVPEI), आईआईटी हैदराबाद (IITH) और सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने मिलकर विकसित किया है। इस कॉर्निया को इंसान की आंख के कॉर्नियल टिशू से बनाया गया है। इससे आंखों की परेशानी से जूझ रहे लोगों की मदद हो सकेगी।



प्रश्न 4 :- "Under-20 World Wrestling Championship" में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन बनी हैं?
उत्तर :- 

  • मनीषा सिंह 
  • राधिका पुरी
  • मनीषा कल्याण 
  • अंतिम पंघाल

उत्तर:- अंतिम पंघाल।

विस्तार :- अंतिम पंघाल, "Under-20 World Wrestling Championship" में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।




प्रश्न 5 :- भारतीय रेलवे ने अपनी सबसे भारी और सबसे लंबी मालगाड़ी का परीक्षण किया है, इस माल गाड़ी का क्या नाम है?
उत्तर :- 

  • सुपर वासुकी
  • सुपर नाग
  • सुपर मोहन 
  • सुपर पथ

उत्तर:- सुपर वासुकी।

विस्तार :- भारतीय रेलवे ने अपनी सबसे भारी और सबसे लंबी मालगाड़ी का परीक्षण किया है, इस माल गाड़ी का नाम सुपर वासुकी रखा गया है। इस ट्रेन को छत्तीसगढ़ के कोरबा और नागपुर के राजनांदगांव के बीच चलाई गई थी। इस ट्रेन में 6 इंजन और 295 वैगन्स जिनमें करीब 27000 टन कोयला था। यह ट्रेन 3.5 किलोमीटर लंबी थी। इस ट्रेन को एक स्टेशन पार करने में करीब 4 मिनट का समय लगा था।



प्रश्न 6 :- भारत की पहली स्वदेश निर्मित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस किस शहर में लांच की गई है?
उत्तर :- 

  • कोलकाता में 
  • जयपुर में 
  • रायपुर में 
  • पुणे में 

उत्तर:- पुणे में।

विस्तार :- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी ने महाराष्ट्र राज्य के पुणे में देश की पहली स्वदेशी "Hydrogen Fuel Cell Bus" को लांच किया है। इस बस को CSIR (Council of Scientific and Industrial Research) और KPIT Ltd. ने मिलकर विकसित किया गया है। इस बस को चलाने के लिए किसी पेट्रोल या डीजल की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह बस हाइड्रोजन और हवा के मिश्रण से चलती है।



प्रश्न 7 :- किस राज्य सरकार ने हाल ही में खिलाडियों को 2% आरक्षण देने की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • केरल राज्य सरकार ने
  • कर्नाटक राज्य सरकार ने
  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
  • असम राज्य सरकार ने

उत्तर:- कर्नाटक राज्य सरकार ने।

विस्तार :- कर्नाटक राज्य सरकार ने हाल ही में खिलाडियों को 2% आरक्षण देने की घोषणा की है। कर्नाटक 'क्रीड़ा दत्तू' योजना को लागू करने वाला और खेल स्टेडियमों में सुधार करने वाला पहला राज्य है।





प्रश्न 8 :- किस राज्य सरकार के द्वारा भारत का पहला शिक्षा टाउनशिप विकसित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • केरल राज्य सरकार के द्वारा 
  • कर्नाटक राज्य सरकार के द्वारा 
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा
  • असम राज्य सरकार के द्वारा

उत्तर:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा।

विस्तार :- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा भारत का पहला शिक्षा टाउनशिप विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश में ऐसी पांच टाउनशिप विकसित करने का निर्देश दिया गया है। कौशल विकास के लिए स्किल विश्वविद्यालय भी होगा। छात्रों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई के बाद नौकरी या स्वरोजगार शुरू करने में काफी आसानी होगी।






प्रश्न 9 :- "UEFA Women's Champions League" में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर कौन बनीं हैं?
उत्तर :- 

  • मनीषा सिंह 
  • राधिका पुरी
  • मनीषा कल्याण 
  • मोनिका कश्यप

उत्तर:- मनीषा कल्याण।

विस्तार :- मनीषा कल्याण, "UEFA Women's Champions League" में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बनीं हैं।



प्रश्न 10 :- कौन सा देश ओमिक्रोन वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर :- 

  • United Kingdom
  • India 
  • Japan 
  • America

उत्तर:- यूनाइटेड किंगडम।

विस्तार :- यूनाइटेड किंगडम ओमिक्रोन वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने माडर्न के द्विसंयोजक वैक्सीन को अधिकृत किया है। इस वैक्सीन से लोगों को बीमारी से बचाने में मदद मिलने की पूरी उम्मीद है।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Weekly Current Affairs For UPSC In Hindi Of August 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके August 2022 के चौथे हफ्ते (August 2022 4th Weekमें चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें