भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची Set-3 - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

मंगलवार, 2 अगस्त 2022

भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची Set-3

भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची भाग-3 | List Of Important Festivals Of All States Of India Part-3 - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस QuiZ का मुख्य पोस्ट  [PDF] भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची | List Of Important Festivals Of All States Of India - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची भाग-3 | List Of Important Festivals Of All States Of India Part-3 - QuiZ GyAAnigk में हमनें भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सवों और त्योहारों की सूची प्रदान की है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची भाग-3 - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- 'बाबा गरियापूजा' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:- 

  • त्रिपुरा
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- त्रिपुरा।

विस्तार :- गरिया पूजा में भक्त अनुष्ठान के उद्देश्य से मुर्गे की बलि देते हैं। यह 'वैशाख' के हिंदू कैलेंडर माह के पहले दिन बाबा गरिया को सम्मानित करने के लिए तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाता है। यह वैशाख महीने के सातवें दिन आयोजित किया जाता है।



प्रश्न 2 :-  'वैसाखी त्योहार' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • पंजाब

उत्तर:- पंजाब।

विस्तार :- 'वैसाखी त्योहार' पंजाब राज्य में मनाया जाता है। सिख समुदाय के लोग इस दिन को नए साल के रूप में मनाते हैं।गुरु गोविन्द सिंह जी (सिखों के दसवें गुरु) ने बैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसलिए ये दिन सिख समुदाय के लोग इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।



प्रश्न 3 :-  'पुष्कर मेला' कहाँ लगता है?
उत्तर:- 

  • अजमेर
  • मथुरा
  • जयपुर
  • जमशेदपुर

उत्तर:- अजमेर।

विस्तार :- पुष्कर मेला को अजमेर जिले के अजमेर शहर के पास पुष्कर शहर में आयोजित किया जाता है। इस मेले को कहीं नामों से जाना जाता है जैसे कि, पुष्कर मेला, पुष्कर ऊंट मेला, कार्तिक मेला या पुष्कर का मेला इत्यादि।यह एक वार्षिक बहु-दिवसीय पशुधन मेला और सांस्कृतिक उत्सव है।



प्रश्न 4 :- नौरोज त्योहार का संबंध किस धर्म से है?
उत्तर:- 

  • जैन धर्म
  • बौद्ध धर्म
  • हिन्दू धर्म
  • फ़ारसी धर्म

उत्तर:- फ़ारसी।

विस्तार :- नौरोज त्योहार का संबंध फ़ारसी धर्म से है। नॉरूज़ ईरानी नए वर्ष के दिन के लिए फ़ारसी भाषा का शब्द है। यह वसंत विषुव पर शुरू होता है। नौरोज त्योहार सौर हिजरी कैलेंडर के पहले महीने फरवार्डिन की शुरुआत का प्रतीक है।




प्रश्न 5 :-  'छठ पूजा' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • बिहार
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- बिहार राज्य में।

विस्तार :- छठ एक प्राचीन हिंदू त्योहार है जो विशेष रूप से, भारतीय राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य में मनाया जाता है। और हां छठ पूजा को नेपाल के दक्षिणी भाग में भी मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व बिहारीयों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है।



प्रश्न 6 :- 'हेराथ त्योहार' कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर:- 


  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • जम्मू कश्मीर
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- जम्मू कश्मीर।

विस्तार :- हेराथ त्योहार जम्मू कश्मीर में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के त्यौहार को स्थानीय रूप से कश्मीर में हेराथ के रूप में जाना जाता है। इस त्यौहार को जम्मू कश्मीर के लोग "देवी पार्वती के साथ भगवान शिव" की शादी के रूप में मनाते हैं।



प्रश्न 7 :-  'तोरग्या महोत्सव' कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- अरुणाचल प्रदेश।

विस्तार :- तोरग्या महोत्सव अरुणाचल प्रदेश के मोनपा आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। तोरग्या महोत्सव तीन दिवसीय त्यौहार होता है। इस त्यौहार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग मठ में मनाया जाता है। त्योहार का मुख्य आकर्षण "शा-ना छम" है, जो भिक्षुओं द्वारा "छो-ग्याल याप" और "यम त्सा-मुंडे" देवता को प्रदर्शित करने के लिए किया जाने वाला अनुष्ठान नृत्य है।





प्रश्न 8 :- 'बतुकम्म महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- तेलंगाना।

विस्तार :- इस बतुकम्म महोत्सव में कई तरह के फूलो का उपयोग किया जाता है। इस महोत्सव को मुख्य रूप से भारतीय राज्य तेलंगाना राज्य के महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। बतुकम्म महोत्सव 9 दिवसीय महोत्सव है। बतुकम्म महोत्सव महालय अमावस्या के दिन शुरू होता है और नव रात्रि की अष्टमी के दिन खत्म होता हैं।




प्रश्न 9 :- 'दुर्गा पूजा' किस राज्य का प्रमुख त्योहार है?
 उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- पश्चिम बंगाल।

विस्तार :-



प्रश्न 10 :- 'डांडिया' किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर:- 

  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • गुजरात
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर:- गुजरात।

विस्तार :-








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों की सूची भाग-3 | List Of Important Festivals Of All States Of India Part-3 - QuiZ GyAAnigk हल करके भारत के सभी राज्यों के महत्वपूर्ण उत्सव और त्योहारों से जुड़े कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें