[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 30 जुलाई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी July 2022 4th Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें जुलाई 2022 के चौथे सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस संस्थान ने समुद्री जल को पीने योग्य पानी में बदलने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित की है?
उत्तर :- 

  • Indian Space And Research Organisation (ISRO) ने 
  • National Thermal Power Corporation (NTPC) ने 
  • National Institute of Ocean Technology (NIOT) ने
  • Defense Research and Development Organization (DRDO) ने

उत्तर:- राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने।

विस्तार :- राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने समुद्री जल को पीने योग्य पानी में बदलने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित की है। इस संयंत्र को लक्षद्वीप में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। इस संयंत्र के माध्यम से 1 लाख लीटर महासागर के पानी को पीने योग्य पानी में बदला जा सकता है। इस संयंत्र को संस्थान राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) और आईआईटी मद्रास ने मिलकर निर्माण किया है।



प्रश्न 2 :- भारत का कौनसा पोर्ट भारत का पहला 100 प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला बंदरगाह बन गया है?
उत्तर :- 

  • एन्नौर बंदरगाह
  • जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
  • हल्दिया बंदरगाह
  • विशाखापट्टनम बंदरगाह

उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह।

विस्तार :- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट भारत का पहला 100 प्रतिशत जमींदार प्रमुख बंदरगाह बन गया है, जिसमें सभी बर्थ पीपीपी मॉडल पर संचालित की जा रही हैं।



प्रश्न 3 :- भारत और नामीबिया देश ने किस राज्य के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीता लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • मध्य प्रदेश राज्य के
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य के
  • आंध्र प्रदेश राज्य के
  • उत्तर प्रदेश राज्य के

उत्तर:- मध्य प्रदेश राज्य के।

विस्तार :- भारत और नामीबिया देश ने मध्य प्रदेश राज्य के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीता लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अगले महीने यानी कि अगस्त महीने में नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जाएंगे, जिनमें चार नर और चार मादा होंगे। वहीं पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि नामीबिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीते लाए जाएंगे।



प्रश्न 4 :- किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने अंपायरों के लिए एक नई कैटगरी A+ बनाई है?
उत्तर :- 

  • West Indies Cricket Board (WICB) ने 
  • Bangladesh Cricket Board (BCB) ने 
  • England and Wales Cricket Board (EWCB) ने 
  • Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने

उत्तर:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने (BCCI) ने।

विस्तार :- अपने प्यारे देश भारत के क्रिकेट बोर्ड अर्थात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने (BCCI) ने अंपायरों के लिए एक नई कैटगरी A+ बनाई है। A+ और A श्रेणियों के अंपायरों को प्रथम श्रेणी के खेल के लिए प्रतिदिन 40,000 रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि B और C श्रेणी में 30,000 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है। बीसीसीआई के अनुसार, A+ नया ग्रुप बनाया गया है, और इस A+ और A कैटेगरी में भारत के टॉप अंपायर शामिल किए गए हैं।




प्रश्न 5 :- हाल ही में किस भारतीय अर्थशास्त्री को विश्व बैंक (World Bank) का चीफ इकनॉमिस्ट बनाया गया है?
उत्तर :- 

  • बीमल जलन
  • इंदरमीत गिल
  • अभिजीत बैनर्जी
  • रघुराम राजन

उत्तर:- भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को।

विस्तार :- हाल ही में भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को विश्व बैंक (World Bank) का चीफ इकनॉमिस्ट बनाया गया है। किंतु उनकी नियुक्ति सितंबर 2022 से नियुक्ति प्रभावी होगी। विश्व बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले इंदरमीत गिल भारत के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। इनसे पहले साल 2012 से 2016 के बीच कौशिक बासु विश्व बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट थे।



प्रश्न 6 :- किसके द्वारा ‘निर्माण’ एक्सेलेरेटर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?
उत्तर :- 

  • IIT कानपुर के Incubation Center द्वारा
  • IIT मद्रास के Incubation Center द्वारा
  • IIT रूड़की के Incubation Center द्वारा
  • IIT बॉम्बे के Incubation Center द्वारा

उत्तर:- IIT कानपुर के Incubation Center द्वारा।

विस्तार :- IIT कानपुर के Incubation Center द्वारा ‘निर्माण’ एक्सेलेरेटर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत 15 स्टार्ट-अप का चयन किया जाएगा और उन्हें 'लैब से बाजार तक' अपने उत्पाद की यात्रा को तेज करने का अवसर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा और कृषि डोमेन में लगे विनिर्माण स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करेगा ताकि उन्हें अपने प्रोटोटाइप-टू-मार्केट यात्रा से चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सके।



प्रश्न 7 :- अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • नीरज चौपड़ा
  • शिवपाल सिंह
  • अन्नु रानी
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- नीरज चौपड़ा।

विस्तार :- नीरज चोपड़ा अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष बन गए हैं। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक में रजत पदक जीता है। और इस तरह से नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय पुरुष और दूसरे भारतीय एथलीट हैं।





प्रश्न 8 :- किस अभिनेता को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है?
उत्तर :- 

  • सलमान खान
  • विजय
  • अमिताभ बच्चन
  • कमल हासन

उत्तर:- साउथ सुपरस्टार कमल हासन को।

विस्तार :- साउथ सुपरस्टार कमल हासन को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है। ये विभिन्न क्षेत्रों के अचीवर्स, प्रोफेशनल्स, इनवेस्टर्स और प्रोमिसिंग एबिलिटी रखने वाले लोगों को दिया जाता है। यूएई गोल्डन वीजा एक दीर्घकालिक निवास वीजा प्रणाली है जिसकी अवधि पांच से 10 साल तक होती है।




प्रश्न 9 :- किस बैंक को यूरोमनी द्वारा दूसरी बार “विश्व के सर्वश्रेष्ठ SME (Small-to-medium Enterprise) बैंक” के रूप में मान्यता दी गयी है?
उत्तर :- 

  • Development Bank Of Singapore (DBS Bank) को
  • State Bank Of India (SBI) को
  • Bank of Nova Scotia (BNS) को
  • Agricultural Bank Of China (ABC) को

उत्तर:- Development Bank Of Singapore (DBS Bank) को।

विस्तार :- Development Bank Of Singapore (DBS Bank) को यूरोमनी द्वारा दूसरी बार “विश्व के सर्वश्रेष्ठ SME (Small-to-medium Enterprise) बैंक” के रूप में मान्यता दी गयी है।



प्रश्न 10 :- कौन सा राज्य VLTD से लैस सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को ERSS से जोड़ने वाला पहला राज्य बन गया है?
उत्तर :- 

  • झारखंड राज्य
  • मणिपुर राज्य 
  • पश्चिम बंगाल राज्य 
  • हिमाचल प्रदेश राज्य

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश राज्य।

विस्तार :- हिमाचल प्रदेश VLTD से लैस सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को ERSS से जोड़ने वाला पहला राज्य बन गया है। इस सिस्टम के ज़रिये इन वाहनों को भारत में कहीं भी ट्रैक किया जा सकता है। इस सिस्टम से 9,423 से अधिक वाहनों को पंजीकृत कर ERSS के साथ जोड़ा गया है।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 4th Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके July 2022 के चौथे हफ्ते (July 2022 4th Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें