[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 16 जुलाई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी July 2022 2nd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- जी-20 के नए शेरपा कौन होंगे?
उत्तर :- 

  • नम्रता पटेल
  • नितिन गडकरी 
  • अमिताभ कांत
  • डॉ एस. जयशंकर

उत्तर:- नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत।

विस्तार :- नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत जी-20 के नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। आपको बता दें कि अगले साल जी-20 की बैठक 2023 में जम्मू कश्मीर में होगी।



प्रश्न 2 :- हाल ही में “Mrs Universe Divine 2022” का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- 

  • मधु नाग
  • पल्लवी सिंह
  • आरोही सिन्हा
  • प्रिया सिंह

उत्तर:- पल्लवी सिंह।

विस्तार :- पल्लवी सिंह ने “Mrs Universe Divine 2022” का खिताब जीता है। पल्लवी सिंह कानपुर की रहने वाली हैं। पल्लवी सिंह ने साउथ कोरिया के योसु शहर में आयोजित मिसेज यूनिवर्स काॅन्टेस्ट में मिसेज़ यूनिवर्स डीवाइन का खिताब जीत लिया।



प्रश्न 3 :- कौन सा राज्य देश में 13 एक्सप्रेस-वे बनाने वाला पहला राज्य बना है?
उत्तर :- 

  • छत्तीसगढ़ 
  • पंजाब 
  • उत्तर प्रदेश 
  • हरियाणा 

उत्तर:- उत्तर प्रदेश।

विस्तार :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में देश के सबसे बड़े Express-way Network की आधारशिला रखी है। उत्तर प्रदेश, देश में 13 एक्सप्रेस-वे बनाने वाला पहला राज्य बना है। जिसमें 13 एक्सप्रेसवे में से छह उपयोग में हैं जबकि अन्य सात को अभी बनाया जा रहा है। इन सभी 13 एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 3200 किमी है।



प्रश्न 4 :- हाल ही में लगातार 13 T-20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • रोहित शर्मा 
  • केन विलियमसन
  • बाबर आज़म
  • एरोन फिंच

उत्तर:- रोहित शर्मा।

विस्तार :- रोहित शर्मा लगातार 13 T-20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान बांग्लादेश (2 मैच), न्यूजीलैंड (4 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच), श्रीलंका (3 मैच) और इंग्लैंड को हराया है।




प्रश्न 5 :- किस टेक कंपनी ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए "Startup School India" की घोषणा की है?
उत्तर :- 

  • Facebook 
  • Google
  • Microsoft 
  • Twitter

उत्तर:- गूगल ने।

विस्तार :- गूगल ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए "Startup School India" की घोषणा की है। इस नई पहल के जरिए भारत के छोटे शहरों से आने वाले लगभग 10,000 स्टार्टअप को मदद मिल सकेगी।



प्रश्न 6 :- IMF की 'पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार' पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला कौन बन गई हैं?
उत्तर :- 

  • नम्रता शर्मा 
  • चांदनी पटेल 
  • आयशा शर्मा 
  • गीता गोपीनाथ 

उत्तर:- गीता गोपीनाथ।

विस्तार :- गीता गोपीनाथ, IMF की 'पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार' पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बन गई हैं। गीता गोपीनाथ अक्टूबर 2018 में IMF के मुख्य अर्थशास्त्री बनीं थीं और बाद में दिसंबर 2021 में IMF के पहले उप प्रबंध निदेशक बन गई।



प्रश्न 7 :- किस संस्था के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने की संभावना जताई गई है?
उत्तर :- 

  • United Nations
  • IMF
  • World Bank
  • RBI

उत्तर:- संयुक्त राष्ट्र।

विस्तार :- संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने की संभावना जताई गई है।





प्रश्न 8 :- किस केंद्रीय मंत्री ने IIT हैदराबाद परिसर में भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधा ‘TIHAN' का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- 

  • राजनाथ सिंह 
  • अमित शाह 
  • जितेन्द्र सिंह 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने।

विस्तार :- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने IIT हैदराबाद परिसर में भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधा ‘TIHAN' का उद्घाटन किया है। आईआईटी हैदराबाद परिसर में मानव रहित जमीनी और हवाई वाहनों को विकसित करने के लिए अपनी तरह की पहली, अत्याधुनिक "स्वायत्त नेविगेशन" सुविधा का उद्घाटन किया है। इस नेविगेशन सुविधा को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 130 करोड़ रुपये के बजट में विकसित किया गया है।




प्रश्न 9 :- नोकिया ने नेटवर्क रोबोटिक्स में "Nokia Center of Excellence" स्थापित करने के लिए किस संस्थान के साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- 

  • इसरो के साथ
  • डीआरडीओ के साथ
  • आईआईटी मद्रास के साथ
  • भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ

उत्तर:- भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ।

विस्तार :- नोकिया ने नेटवर्क रोबोटिक्स में "Nokia Center of Excellence" स्थापित करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझेदारी की है। इससे Center of Excellence (CoE) 5जी और Artificial Intelligence (AI) में रोबोटिक्स और उन्नत संचार प्रौद्योगिकियों से जुड़े अंतर-अनुशासनात्मक अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। यह औद्योगिक स्वचालन, कृषि और आपदा प्रबंधन में उपयोग के मामलों को भी विकसित करेगा।



प्रश्न 10 :- National Highways Authority of India (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में कितनी किमी की लंबाई के साथ सबसे लंबे Double-Decker Viaduct के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है?
उत्तर :- 

  • 1.14 किलोमीटर
  • 2.14 किलोमीटर
  • 3.14 किलोमीटर
  • 4.14 किलोमीटर

उत्तर:- 3.14 किलोमीटर।

विस्तार :- National Highways Authority of India (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में 3.14 किलोमीटर की लंबाई के साथ सबसे लंबे Double-Decker Viaduct के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है।


Download




उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके July 2022 के दूसरे हफ्ते (July 2022 2nd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें