[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 23 जुलाई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी July 2022 3rd Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनाया जाएगा?
उत्तर :- 

  • लद्दाख में
  • राजस्थान में
  • दिल्ली में
  • उत्तर प्रदेश में

उत्तर:- दिल्ली में।

विस्तार :- दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क होलम्बी कला में करीब 21 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इस पार्क का निर्माण DSIIDC (Delhi State Industrial and Infrastructure Development Corporation Ltd) नामक एजेंसी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पार्क लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।



प्रश्न 2 :- हाल ही में 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद शमी
  • शार्दुल ठाकुर
  • दीपक चहर

उत्तर:- मोहम्मद शमी।

विस्तार :- मोहम्मद शमी 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद शमी ने, अजीत अगरकर का रिकॉर्ड को तोड़ा है। अजीत अगरकर ने 150 वनडे विकेट 97 वनडे मैचों में हासिल की थी। और मोहम्मद शमी ने मात्र 80 वनडे मैचों में 150 विकेट लेने का कारनामा किया है।



प्रश्न 3 :- किस कंपनी द्वारा विश्व की सबसे तेज ग्राफिक्स DRAM चिप को विकसित किया गया है?
उत्तर :- 

  • एप्पल के द्वारा
  • सैमसंग के द्वारा
  • स्नैपड्रेगन के द्वारा
  • मीडियाटेक के द्वारा

उत्तर:- सैमसंग के द्वारा।

विस्तार :- सैमसंग के द्वारा विश्व की सबसे तेज ग्राफिक्स DRAM चिप को विकसित किया गया है। सैमसंग कंपनी के अनुसार इस DRAM चिप की डेटा प्रोसेसिंग गति मौजूदा प्रोडक्ट्स की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक तेज है। DRAM चिप 1.1 TB (TeraByte) प्रति सेकंड की दर से Graphic Images को संसाधित कर सकती है।



प्रश्न 4 :- किस कंपनी ने देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम-आयन सेल लॉन्च किया है?
उत्तर :- 

  • ओला इलेक्ट्रिक ने
  • रिलायंस ने
  • विप्रो ने
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ओला इलेक्ट्रिक ने।

विस्तार :- ओला इलेक्ट्रिक ने देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम-आयन सेल लॉन्च किया है। और ओला ने इस लिथियम-आयन सेल का नाम NMC 2170 रखा है। और इस सेल का व्यापक उत्पादन साल 2023 से किया जाएगा।




प्रश्न 5 :- किस कंपनी ने चेन्नई में भारत का पहला निजी रॉकेट इंजन कारखाना खोला है?
उत्तर :- 

  • NewSpace India Limited
  • Godrej Group
  • AgniKul Cosmos
  • Hindustan Aeronautics Limited

उत्तर:- अग्निकुल कॉसमॉस ने।

विस्तार :- अग्निकुल कॉसमॉस नामक कंपनी ने चेन्नई में भारत का पहला निजी रॉकेट इंजन कारखाना खोला है। इस कारखाने में 3-D प्रिंटेड रॉकेट इंजनों का निर्माण किया जाएगा, और ऐसा करने वाली यह कंपनी भारत की पहली कंपनी होगी। और इस कार के ने कारखाने का नाम रॉकेट फैक्ट्री 1 (Rocket Factory 1) रखा गया है। फैक्ट्री IIT-Madras Research Park में 10 हजार स्क्येर फीट में बनी है।



प्रश्न 6 :- कौन सा राज्य देश का पहला और इकलौता राज्य बन गया है, जिसके पास खुद की इंटरनेट सेवा है?
उत्तर :- 

  • केरल राज्य
  • कर्नाटक राज्य
  • महाराष्ट्र राज्य
  • बिहार राज्य

उत्तर:- केरल राज्य।

विस्तार :- केरल देश का ऐसा पहला और इकलौता राज्य बन गया है जिसके पास अपनी खुद की इंटरनेट सेवा है। केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड अर्थात KFON को दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सेवा प्रदाता लाइसेंस मिल गया है। और इसकी जानकारी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन जी ने दी थी। KFON योजना की परिकल्पना बीपीएल परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट देने के लिए की गई है



प्रश्न 7 :- किस राज्य में विधायकों और प्रबंधकों के रूप में काम करने वाली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक है?
उत्तर :- 

  • अरूणाचल प्रदेश राज्य में
  • पश्चिम बंगाल राज्य में
  • त्रिपुरा राज्य में
  • मिजोरम राज्य में

उत्तर:- मिजोरम राज्य में।

विस्तार :- मिजोरम राज्य में विधायकों और प्रबंधकों के रूप में काम करने वाली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक है। विधायक, वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रबंधक के तौर पर मिजोरम (70.9) प्रतिशत अनुपात के साथ शीर्ष स्थान पर है जबकि सिक्किम (48.2 प्रतिशत) दूसरे और मणिपुर (45.1 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर है।





प्रश्न 8 :- किस राज्य सरकार ने ''Earn With Learn' योजना की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • अरूणाचल प्रदेश राज्य सरकार राज्य ने
  • पश्चिम बंगाल राज्य सरकार राज्य ने
  • त्रिपुरा राज्य सरकार राज्य ने
  • मिजोरम राज्य सरकार राज्य ने

उत्तर:- त्रिपुरा राज्य सरकार ने।

विस्तार :- त्रिपुरा राज्य सरकार ने ''Earn With Learn" योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड -19 वायरस के बाद स्कूलों से दूर हो चुके लोगों को वापस लाना है। यह योजना विद्यालय चलो अभियान (चलो स्कूल चलते हैं) के एक हिस्से के रूप में लांच किया गया है।




प्रश्न 9 :- किस राज्य सरकार ने भारत में पहली डिजिटल लोक अदालत की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • अरूणाचल प्रदेश राज्य सरकार राज्य ने
  • पश्चिम बंगाल राज्य सरकार राज्य ने
  • त्रिपुरा राज्य सरकार राज्य ने
  • राजस्थान राज्य सरकार राज्य ने

उत्तर:- राजस्थान सरकार राज्य ने।

विस्तार :- राजस्थान राज्य सरकार ने भारत में पहली डिजिटल लोक अदालत की शुरुआत की है। इस आधुनिक डिजिटल लोक अदालत का उद्घाटन राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित द्वारा किया गया है। राजस्थान राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (RSLSA) द्वारा डिजिटल लोक अदालत को ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नोलॉजीज (Jupitis Justice Technologies) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया था।



प्रश्न 10 :- किस क्रिकेटर ने पहला मेटावर्स स्पोर्ट्स सिटी लॉन्च करने के लिए Bliv Club, WIOM के साथ सहयोग किया है?
उत्तर :- 

  • शिखर धवन ने
  • विराट कोहली ने
  • रोहित शर्मा ने
  • महेंद्र सिंह धोनी ने

उत्तर:- शिखर धवन ने।

विस्तार :- भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने मेटावर्स में पहला स्पोर्ट्स सिटी लॉन्च करने के लिए Web3 Fintech Startup, Bliv.Club and Web3 Metaverse Startup, WIOM के साथ सहयोग की घोषणा की। न्यूज वेबसाइटस के अनुसार इसका लॉन्च सितंबर 2022 में किया जा सकता है।








Download PDF


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 3rd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके July 2022 के तीसरे हफ्ते (July 2022 3rd Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें