[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 9 जुलाई 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी

Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk


 
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी July 2022 1st Week - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- भारत के सबसे कम उम्र के विधानसभा के स्पीकर कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • राकेश शर्मा
  • राहुल नार्वेकर
  • रानी कौशल्या
  • देव्यानी मोहन

उत्तर:- राहुल नार्वेकर।

विस्तार :- राहुल नार्वेकर भारत के सबसे कम उम्र के विधानसभा के स्पीकर बने हैं। पहली बार विधायक बने राहुल को असेंबली का अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल पेशे से एक वकील रहे हैं।



प्रश्न 2 :- किस राज्य सरकार ने "National MSME Awards 2022" में प्रथम पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- 

  • ओडिशा राज्य सरकार ने
  • पंजाब राज्य सरकार ने
  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार ने

उत्तर:- ओडिशा राज्य सरकार ने।

विस्तार :- ओडिशा राज्य सरकार ने "National MSME Awards 2022" में प्रथम पुरस्कार जीता है। ओडिशा सरकार के एमएसएमई विभाग को "MSME क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022" में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



प्रश्न 3 :- किस राज्य की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है?
उत्तर :- 

  • राजस्थान
  • उत्तराखंड
  • केरल
  • कर्नाटक

उत्तर:- कर्नाटक।

विस्तार :- कर्नाटक राज्य की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है। 21 साल की सिनी शेट्टी CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया।



प्रश्न 4 :- कॉलीवुड के कौनसे कलाकार ऑस्कर के लिए आमंत्रित पहले तमिल अभिनेता बने हैं?
उत्तर :- 

  • विजय
  • रजनीकांत
  • सूर्या
  • अजीत कुमार

उत्तर:- सूर्या।

विस्तार :- कॉलीवुड के सूर्या, ऑस्कर के लिए आमंत्रित पहले तमिल अभिनेता बने हैं।




प्रश्न 5 :- सरकार ने विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कितने लाख रुपये तक प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए FCRA नियमों में संशोधन किया है?
उत्तर :- 

  • 10 लाख रुपये तक
  • 20 लाख रुपये तक
  • 30 लाख रुपये तक
  • 40 लाख रुपये तक

उत्तर:- 10 लाख रुपये तक।

विस्तार :- सरकार ने विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से 10 लाख रुपये तक प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए FCRA नियमों में संशोधन किया है। अगर रकम 10 लाख रुपये से अधिक है, तो लोगों के पास अब 30 दिन के बजाय सरकार को सूचित करने के लिए 90 दिन का समय होगा।



प्रश्न 6 :- टाटा मोटर्स और किस कंपनी ने सेमीकंडक्टर समाधान डिजाइन, विकसित और बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है?
उत्तर :- 

  • Microchip Technology
  • Renesas Electronics
  • UMC
  • Samsung Electronics

उत्तर:- जापान देश की चिपमेकर रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प ने।

विस्तार :- टाटा मोटर्स और जापान देश की चिपमेकर रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प ने सेमीकंडक्टर समाधान डिजाइन, विकसित और बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है।



प्रश्न 7 :- किस प्रोजेक्ट के तहत Renew UNEP और सेवा (SEWA) के सहयोग से 1,000 नमक क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा?
उत्तर :- 

  • प्रोजेक्ट मिशाल के तहत
  • प्रोजेक्ट सूर्या के तहत
  • प्रोजेक्ट नदी के तहत
  • प्रोजेक्ट राह के तहत

उत्तर:- प्रोजेक्ट सूर्या के तहत।

विस्तार :- प्रोजेक्ट सूर्या के तहत Renew UNEP और सेवा (SEWA) के सहयोग से 1,000 नमक क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नमक बनाने वाली श्रमिकों को सौर पैनल और सौर-पंप तकनीशियन के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।





प्रश्न 8 :- चारों ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- 

  • Pete Sampras
  • Rafael Nadal
  • Roy Emerson
  • Novak Djokovic

उत्तर:- नोवाक जोकोविच।

विस्तार :-




प्रश्न 9 :- IGSS Ventures ने सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- 

  • तेलंगाना राज्य सरकार के साथ
  • तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के साथ
  • मणिपुर राज्य सरकार के साथ

उत्तर:- तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ।

विस्तार :- IGSS Ventures ने सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अगले पांच वर्षों में, इस परियोजना से सीधे 5,000 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।



प्रश्न 10 :- रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का पता लगाने के लिए किसके द्वारा AI-Based Software विकसित किया गया है?
उत्तर :- 

  • DGDE के द्वारा
  • DRDO के द्वारा
  • ISRO के द्वारा
  • NTPC के द्वारा

उत्तर:- DGDE (Directorate General Defence Estates) के द्वारा।

विस्तार :- रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का पता लगाने के लिए DGDE (Directorate General Defence Estates) के द्वारा AI-Based Software विकसित किया गया है।







उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz July 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी Pdf Download - QuiZ GyAAnigk हल करके July 2022 के पहले हफ्ते (July 2022 1st Week) में चल रहे 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें