[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week

Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week PDF Download - QuiZ GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दीये हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [Pdf] New Current Affairs Gk In Hindi February 2022 (4th Week) - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk में हमनें February 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे  15 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करके विस्तार करने का प्रयास किया है।

तो चलिए शुरू करते हैं!!


Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- भारत की पहली "100% Plastic Waste Neutral" करने वाली कंपनी कौन सी बनी है?
उत्तर :- 

  • Tata Consultancy Services
  • Reliance
  • State Bank Of India
  • Dabur India Limited

उत्तर:- डाबर इंडिया लिमिटेड।

विस्तार :- डाबर इंडिया लिमिटेड के अनुसार वह सौ फीसदी 'प्लास्टिक कचरा तटस्थ कंपनी' बन गई है। और डाबर इंडिया लिमिटेड यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी है। कंपनी के अनुसार उसने 2021-22 में पूरे देश भर से 27,000 टन प्रयुक्त प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर उसका प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण (Processing and recycling) किया है।



प्रश्न 2 :- कौन सा कंपनी Metaverse में दुकान स्थापित करने वाला विश्व का पहला बैंक बन गया है?
उत्तर :- 

  • JP Morgan
  • ICICI Bank
  • Bank Of America
  • HDFC Bank

उत्तर:- जेपी मॉर्गन।

विस्तार :- जेपी मॉर्गन कंपनी Metaverse में दुकान स्थापित करने वाला विश्व का पहला बैंक बन गया है। उपयोगकर्ता अपने वर्चुअल अवतार बना सकते हैं, वर्चुअल स्पेस बना सकते हैं। जेपी मॉर्गन कंपनी के Metaverse में आपको बैंक के सीईओ Jamie Dimon की एक डिजिटल छवि भी दिखाई देती है। बैंक ने लाउंज का नाम गोमेद रखा है।



प्रश्न 3 :- अंतरिक्ष में अब तक की सबसे विशालकाय रेडियो गैलेक्सी मिली है, जिसकी लम्बाई 1.63 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है, उसका क्या नाम रखा गया है?
उत्तर :- 

  • समननेसिस
  • टेनडेरा
  • अल्सियोनिस
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- अल्सियोनिस।

विस्तार :- अल्सियोनिस नाम की अंतरिक्ष में अब तक की सबसे विशालकाय रेडियो गैलेक्सी मिली है, जिसकी लम्बाई 1.63 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके अंदर कई बड़े ब्लैकहोल हैं।  यह हमारी आकाशगंगा से 100 गुना ज्यादा चौड़ी और सौरमंडल से 300 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। अल्सियोनियस से निकलने वाले जेट स्ट्रीम भी बहुत बड़े हैं, इसलिए इन्हें Giant Radio Galaxy (GRGS) कहते हैं। 



प्रश्न 4 :- देश की पहली मोबाइल बायोसेफ्टी लैब का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर :- 

  • विशाखापट्टनम में
  • नासिक में
  • अहमदाबाद में
  • चेन्नई में

उत्तर:- नासिक में।

विस्तार :- नासिक में देश की पहली मोबाइल बायोसेफ्टी लैब का उद्घाटन किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार जी ने देश की पहली मोबाइल बायोसेफ्टी लैब का उद्घाटन किया है। न्यूज़ एजेंसीस के मुताबिक इस मोबाइल बायोसेफ्टी लैब की लागत लगभग 25 करोड़ रुपए तक आई है। इसे Indian Council of Medical Research (ICMR) और मुंबई स्थित क्लेनजाइड्स ने मिलकर तैयार किया है।




प्रश्न 5 :- दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में किस फिल्म को फिल्म द ईयर का पुरस्कार मिला है?
उत्तर :- 

  • सत्य मेव जयते 2
  • सूर्यवंशी
  • अंतिम
  • पुष्पा

उत्तर:- पुष्पा।

विस्तार :- दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में "पुष्पा" फिल्म को फिल्म द ईयर का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में South Film Industry के Superstar अल्लू अर्जुन नज़र आये थे।  इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था।



प्रश्न 6 :- रक्षा मंत्रालय ने High Altitude Pseudo Satellite विकसित करने के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है?
उत्तर :- 

  • SpaceX
  • NewSpace Research & Technologies
  • XCOR Aerospace
  • Astra

उत्तर:- NewSpace Research & Technologies के साथ।

विस्तार :- रक्षा मंत्रालय ने High Altitude Pseudo Satellite विकसित करने के लिए NewSpace Research & Technologies कंपनी के साथ अनुबंध किया है। बेंगलुरू में स्थित इस कंपनी को मंत्रालय की Innovation for Defense Excellence (iDEX) पहल के तहत मेंटर किया गया था। सिस्टम को विकसित करने के लिए अनुमानित बजट ₹700 करोड़ से ऊपर है।



प्रश्न 7 :- हाल ही में भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग को जोड़ा गया है, उसका नाम क्या है?
उत्तर :- 


  • T-32 Tunnel
  • T-36 Tunnel
  • T-48 Tunnel
  • T-49 Tunnel

उत्तर:- टी-49 टनल।

विस्तार :- भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग टी-49 टनल को जोड़ा गया है। इस सुरंग का निर्माण NATM (New Austrian Tunneling Method) द्वारा किया गया है। इस प्रोजेक्ट में बनी 12.758 Km लंबी रेल टनल देश में परिवहन के किसी भी माध्यम की तुलना में सर्वाधिक लंबी सुरंग है। यह सुरंग समुद्र तल से 1400 से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। T-49 टनल में दो Tube बनाए गए हैं। एक Main Tunnel है जिसमें रेलगाड़ी चलेगी। दूसरी Escape Tunnel बनाई गई है, जिसका उपयोग Emergency के समय में होगा।





प्रश्न 8 :- भारत का कौन सा पड़ोसी देश UPI को अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा?
उत्तर :- 

  • भूटान
  • मालदीव
  • इंडोनेशिया
  • नेपाल

उत्तर:- नेपाल।

विस्तार :- पड़ोसी देश नेपाल UPI को अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने दी है। नेपाल में UPI की सेवा प्रदान करने के लिए NPCI International Payments Limited (NIPL) ने Gateway Payments Service (GPS) और मनम Infotech के साथ साझेदारी की है। यूपीआई में 2021 में 3,900 करोड़ वित्तीय लेनदेन किया गया था। यूपीआई नेपाल में डिजिटल अर्थव्यवस्था को बदलने और कम नकदी वाले समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




प्रश्न 9 :- किस राज्य की पुलिस ने गांजे की खेती और आपूर्ति को खत्म करने के लिए "ऑपरेशन परिवर्तन" की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • आंध्र प्रदेश के पुलिस ने
  • अरूणाचल प्रदेश के पुलिस ने
  • उत्तर प्रदेश के पुलिस ने
  • मध्य प्रदेश के पुलिस ने

उत्तर:- आंध्र प्रदेश के पुलिस ने।

विस्तार :- आंध्र प्रदेश के पुलिस ने गांजे की खेती और आपूर्ति को खत्म करने के लिए "ऑपरेशन परिवर्तन" की शुरुआत की है। ऑपरेशन परिवर्तन के जरिए आंध्र प्रदेश राज्य की पुलिस ने 500 करोड़ रुपये मूल्य की भांग (cannabis) को नष्ट किया है। इन सभी गांजे का कुल वजन 2 लाख किलोग्राम था। दिसंबर 2021 में आंध्र प्रदेश पुलिस ने 16 राज्यों के 4,606 लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।



प्रश्न 10 :- हुरून इंडिया वेल्थ द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कोरोनावायरस के दौरान भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
उत्तर :- 

  • 7% की वृद्धि
  • 11% की वृद्धि
  • 11.32% की वृद्धि
  • 16% की वृद्धि

उत्तर:- 11%।

विस्तार :- हुरून इंडिया वेल्थ द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कोरोनावायरस के दौरान भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में 11% की वृद्धि हुई है। भारत में सात करोड़ रुपए से अधिक की निजी संपत्ति रखने वाले करोड़पति लोगों की संख्या 4.58 लाख हो गई है। इन शहरों में करोड़पतियों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी हैं 👉🏻 पहले नंबर पर मुंबई है, दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर कोलकाता है।



प्रश्न 11 :- RBI ने NBFCS के लिए नए NPA उन्नयन मानदंडों को पूरा करने की समय सीमा कब तक बढ़ाई है?
उत्तर :- 

  • 16 सितंबर 2022 तक
  • 23 सितंबर 2022 तक
  • 28 सितंबर 2022 तक
  • 30 सितंबर 2022 तक

उत्तर:- 30 सितंबर 2022 तक।

विस्तार :- भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों NBFC के लिए नए NPA वर्गीकरण मानदंडों का पालन करने की समय सीमा मार्च 2022 की पूर्व समय सीमा से सितंबर 2022 तक बढ़ा दी है। जहां NBFC - Non-banking Financial Companies और NPA - Non-Performing Assets है।



प्रश्न 12 :- किस देश की महिला HIV से ठीक होने वाली विश्व की पहली महिला बन गई हैं?
उत्तर :- 

  • Japan
  • Singapore
  • Norway
  • America

उत्तर:- अमेरिका।

विस्तार :- अमेरिका की महिला HIV से ठीक होने वाली विश्व की पहली महिला बन गई हैं। HIV से ठीक होने वाली यह विश्व पहली महिला बन गई है। इस महिला को एचआईवी (HIV) से संक्रमित होने की जानकारी साल 2013 में मिली थी। अब तक तीन ही लोग HIV से ठीक हो पाए हैं। इस महिला का इलाज स्टेमसेल ट्रांसप्लांट के एक जरिए किया गया है। स्टेमसेल एक ऐसे व्यक्ति ने दान किया था, जिसके अंदर HIV Virus के खिलाफ कुदरती प्रतिरोध क्षमता थी।




प्रश्न 13 :- प्रथम श्रेणी के पहले ही मैच में तिहरा शतक (341) लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
उत्तर :- 

  • रोहन शर्मा
  • साकिबुल गनी
  • इकबाल खान
  • अरूण सिंह

उत्तर:- साकिबुल गनी

विस्तार :- प्रथम श्रेणी के पहले ही मैच में तिहरा शतक (341) लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी "साकिबुल गनी" बन गए हैं। गनी ने 18 February 2022 को मिजोरम के खिलाफ बिहार के रणजी ट्रॉफी मैच में डेब्यू मैच में 405 गेंदों पर 341 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन से वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साकिबुल गनी ने 387 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया था।



प्रश्न 14 :- किस कंपनी ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए "Waste to Wealth Creation" कार्यक्रम की शुरुआत की है?
उत्तर :- 

  • SIDBI
  • RBI
  • Reliance Industries
  • Wirpo Limited

उत्तर:- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक ने।

विस्तार :- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए "Waste to Wealth Creation" कार्यक्रम की शुरुआत की है।



प्रश्न 15 :- बिल गेट्स को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- 

  • The Presidential Medal of Freedom
  • पद्म भूषण
  • हिलाल-ए-पाकिस्तान
  • Grand Cordon of the Order of the Chrysanthemum

उत्तर:- हिलाल-ए-पाकिस्तान से।

विस्तार :- पाकिस्तान ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को अपने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया हैपाकिस्तान ने इस पुरस्कार को बिल गेट्स को पोलियो उन्मूलन में मदद करने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।



PDF File Download करने के लिए इस पोस्ट के मुख्य पोस्ट पर जाइएगा।



उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Current Affairs In Hindi Quiz February 2022 4th Week Pdf Download - QuiZ GyAAnigk पढ़ कर February 2022 के चौथे हफ्ते (4th Week) में चल रहे 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



तो 
और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें