Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 27 जनवरी 2024

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Microsoft Becomes Second Company Ever To Top $3 Trillion Valuation—How The Tech Titan Rode AI To Record Heights

इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी जनवरी 2024 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (27 January 2024से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किसने WTT Feeder Corpus Christi 2024 में पहला वैश्विक टेबल टेनिस खिताब जीता है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. श्रीजा अकुला ने।
  2. दीपित पाटिल ने।
  3. अंकुर भट्टाचार्य ने।
  4. नैना जयसवाल ने।

Ans:- श्रीजा अकुला ने।

Explain :- भारत की दो बार की टेबल टेनिस नेशनल चैंपियन श्रीजा अकुला ने WTT Feeder Corpus Christi 2024 में महिला एकल में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है।


उन्होंने फाइनल में दुनिया की 46वें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी लिली झांग को 3-0 (11-6, 18-16, 11-5) से हराया।


यह श्रीजा अकुला के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने नए सीज़न के लिए एक आशाजनक स्वर स्थापित किया और अपनी उपलब्धियों में एक अंतरराष्ट्रीय खिताब जोड़ा।



प्रश्न 2 :- किस भारतीय कंपनी को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से जेनेरिक दवाओं के लिए मंजूरी मिली है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. Alkem को।
  2. Lupin को।
  3. Zydus को।
  4. Cipla को।

Ans:- Zydus को।

Explain :- जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से पोस्टहर्पेटिक न्यूरलिगा के प्रबंधन के लिए एक जेनेरिक दवा के विपणन के लिए मंजूरी मिली है।


यह दवा गैबापेंटिन टैबलेट है, जो 300 मिलीग्राम और 600 मिलीग्राम की क्षमता में उपलब्ध होगी।



प्रश्न 3 :- किस सागर में भारत, फ्रांस और यूएई का संयुक्त हवाई अभ्यास आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. काला सागर में।
  2. अरब सागर में।
  3. पूर्वी चीन सागर में।
  4. अरब सागर में।

Ans:- अरब सागर में।

Explain :- भारत, फ्रांस और यूएई ने अरब सागर के ऊपर संयुक्त हवाई अभ्यास किया। अभ्यास में तीनों देशों की वायु सेनाओं के अग्रिम पंक्ति के विमान शामिल हुए।


अभ्यास का उद्देश्य तीनों देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल और पारस्परिकता को बढ़ाना है।


अभ्यास की पृष्ठभूमि में बढ़ती वैश्विक चिंताएं हैं कि हुती आतंकवादी क्षेत्र से गुजरते रणनीतिक जलमार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना सकते हैं।



प्रश्न 4 :- केंद्र सरकार कितने लोगों को 'जीवन रक्षा पदकों' से सम्मानित किया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. 17 लोगों को।
    2. 24 लोगों को।
    3. 29 लोगों को।
    4. 31 लोगों को।

          Ans:- 31 लोगों को।

          Explain :- 




          प्रश्न 5 :- किस राज्य ने ईवी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए JSW के 40 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. गुजरात ने।
          2. छत्तीसगढ़ ने।
          3. पश्चिम बंगाल ने।
          4. ओडिशा ने।

              Ans:- ओडिशा ने।

              Explain :- ओड़िशा सरकार ने JSW Group की 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी।


              इस परियोजना के तहत, जेएसडब्ल्यू कटक और जगतसिंहपुर जिलों में इलेक्ट्रिक वाहन और कल-पुर्जों के विनिर्माण के लिए इकाइयां स्थापित करेगा। 


              इस परियोजना से राज्य में लगभग 11,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।



              प्रश्न 6 :- किसने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई बिल्डिंग 'कौशल भवन' का उद्घाटन किया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने।
              2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।
              3. गृह मंत्री अमित शाह जी ने।
              4. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जी ने।

              Ans:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने।

              Explain :- भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई बिल्डिंग 'कौशल भवन' का उद्घाटन किया है। इस भवन का निर्माण लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।


              यह भवन मंत्रालय के साथ-साथ इसके सहयोगी संगठनों – प्रशिक्षण महानिदेशालय, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के लिए कार्यालय स्थान प्रदान करेगा।



              प्रश्न 7 :- किस राज्य में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. गुजरात।
              2. झारखंड।
              3. महाराष्ट्र।
              4. राजस्थान।

              Ans:- झारखंड।

              Explain :- अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा झारखंड राज्य में की गई है।


              यह परियोजना रांची जिले के इटकी में स्थापित की जाएगी। इसके लिए झारखंड सरकार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को 150 एकड़ जमीन 99 साल की लीज पर उपलब्ध कराई है।


              अजीम प्रेमजी पूरी परियोजना पर 5,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। वर्ष 2026 तक विश्वविद्यालय एवं स्कूल में पठन-पाठन शुरू होगा।




              प्रश्न 8 :- कितने सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 50 सशस्त्र बलों।
              2. 60 सशस्त्र बलों।
              3. 70 सशस्त्र बलों।
              4. 80 सशस्त्र बलों।

              Ans:- 80 सशस्त्र बलों।

              Explain :- 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों के 80 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की। इनमें 12 कर्मियों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।


              वीरता पुरस्कारों में छह कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र, 53 सेना पदक, एक नौसेना वीरता पदक और चार वायु सेना वीरता पदक शामिल हैं। कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र युद्ध के दौरान दिए जाने वाले सर्वोच्च वीरता पुरस्कार हैं।





              प्रश्न 9 :- रक्षा मंत्रालय ने कितने फास्ट पेट्रोल वेसल्स के लिए मझगांव डॉक के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 4 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।
              2. 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।
              3. 24 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।
              4. 34 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।

              Ans:- 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।

              Explain :- रक्षा मंत्रालय ने 24 जनवरी, 2024 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स (एफपीवी) के अधिग्रहण के लिए मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।


              इन बहुउद्देशीय तेज गश्ती नौकाओं को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा विक्रय (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत स्वदेशी रूप से तैयार, विकसित एवं निर्मित किया जाएगा और इन्हें कुल 63 महीनों में सौंप दिया जाएगा।



              प्रश्न 10 :- 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी कौन-सी बनी है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Microsoft.
              2. Alphabet.
              3. Meta.
              4. Infosys.

              Ans:- Microsoft.

              Explain :- 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट बन गई है।


              माइक्रोसॉफ्ट के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 404.70 डॉलर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जिससे कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।


              माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल के बाद ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी है।





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 27 January 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (27 January 2024) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें