Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी दिसंबर 2023 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (30 December 2023से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- किस राज्य सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन नीति लागू करने का निर्देश दिया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️
  1. गुजरात राज्य सरकार ने।
  2. राजस्थान राज्य सरकार ने।
  3. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने।
  4. आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने।

Ans:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने।

Explain :- यूपी सरकार चार एक्सप्रेसवे पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निजी कंपनियों से बोलियां मांग रही है।

इनमें बुंदेलखंड, पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं। शीर्ष नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियां इस परियोजना में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।



प्रश्न 2 :- किस राज्य सरकार द्वारा प्रजा पालन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. कर्नाटक सरकार द्वारा।
  2. केरल सरकार द्वारा।
  3. तमिलनाडु सरकार द्वारा।
  4. तेलंगाना सरकार द्वारा।

Ans:- तेलंगाना सरकार द्वारा।

Explain :- प्रजा पालन कार्यक्रम की शुरूआत तेलंगाना सरकार द्वारा की गई है। यह कार्यक्रम 28 दिसंबर, 2023 से 6 जनवरी, 2024 तक चलेगा।

इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार राज्य भर के सभी गांवों और वार्डों का दौरा करेगी और लोगों की समस्याओं को सुनेगी। सरकार इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करेगी।



प्रश्न 3 :- Wardwizard Foods ने परिचालन का विस्तार करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

  1. बिहार राज्य सरकार के साथ।
  2. गुजरात राज्य सरकार के साथ।
  3. महाराष्ट्र राज्य सरकार के साथ।
  4. झारखंड राज्य सरकार के साथ।

Ans:- गुजरात राज्य सरकार के साथ।

Explain :- Wardwizard Foods ने परिचालन का विस्तार करने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत, Wardwizard Foods गुजरात में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

इस निवेश से Wardwizard Foods गुजरात में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगा और अपने मौजूदा विनिर्माण सुविधाओं का विस्तार करेगा।



प्रश्न 4 :- कौन-सा देश रूसी ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा Importer बन गया है?
उत्तर :- ⬇️⬇️

    1. अपना प्यारा देश भारत।
    2. जर्मनी।
    3. बांग्लादेश।
    4. चीन।

          Ans:- अपना प्यारा देश भारत।

          Explain :- 




          प्रश्न 5 :- WPSI के अनुसार 2023 में भारत में कितने बाघों की मौत हुई है?
          उत्तर :- ⬇️⬇️

          1. 83 बाघों।
          2. 170 बाघों।
          3. 204 बाघों।
          4. 329 बाघों।

              Ans:- 204 बाघों।

              Explain :- इस साल 1 जनवरी से 25 दिसंबर तक भारत में 204 बाघ मारे गए। यह एक रिकॉर्ड है। गैर-लाभकारी संस्था, Wildlife Protection Society of India (WPSI) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।

              रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 52 बाघ मरे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 45 बाघों की मौत हुई।



              प्रश्न 6 :- OBC Reservation के लिए किस केन्द्र शासित प्रदेश के पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया गया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. लद्दाख।
              2. चंडीगढ़।
              3. दिल्ली।
              4. जम्मू-कश्मीर।

              Ans:- जम्मू-कश्मीर।

              Explain :- जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पंचायती राज अधिनियम में OBC आरक्षण के लिए संशोधन किया गया है।

              जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 28 दिसंबर, 2023 को इस संशोधन को मंजूरी दी थी। इस संशोधन के तहत, जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज संस्थाओं में OBC को 28% आरक्षण दिया जाएगा।



              प्रश्न 7 :- क्रिकेटर अंबाती रायडू किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए हैं?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. Congress में।
              2. YSR Congress में।
              3. BJP में।
              4. AAP में।

              Ans:- YSR Congress में।

              Explain :- क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 28 दिसंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हुए हैं। 

              रायडू का जन्म आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में हुआ था। रायडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है।




              प्रश्न 8 :- PNB ने QIP or FPO के जरिए कितने करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. 7500 करोड़ रुपए।
              2. 8500 करोड़ रुपए।
              3. 9500 करोड़ रुपए।
              4. 10500 करोड़ रुपए।

              Ans:- 7500 करोड़ रुपए।

              Explain :- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने क्यूआईपी या एफपीओ के जरिए 7,500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पूंजी जुटाने की प्रक्रिया वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक या अधिक किश्तों में की जाएगी।





              प्रश्न 9 :- किसे ‘Man Of The Year 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. अमित शाह जी को।
              2. अमिताभ बच्चन को।
              3. L.P. हेमंत के श्रीनिवासुलु को।
              4. रतन टाटा जी को।

              Ans:- L.P. हेमंत के श्रीनिवासुलु को।

              Explain :- श्री एल पी हेमंत के श्रीनिवासुलु को 28 दिसंबर, 2023 को ‘Man Of The Year 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

              श्रीनिवासुलु लैटिन अमेरिका और कैरेबियन व्यापार परिषद के नव नियुक्त निदेशक हैं। उन्हें इस पुरस्कार से उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। 

               उन्होंने भारत और लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्रों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



              प्रश्न 10 :- किस राज्य में कार्बी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा?
              उत्तर :- ⬇️⬇️

              1. नागालैंड में।
              2. मेघालय में।
              3. असम में।
              4. मणिपुर में।

              Ans:- असम में।

              Explain :- कार्बी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन असम राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले के तारालांगसो, दीफू में किया जाएगा।

              यह महोत्सव 12-19 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इसमें असम और देश के अन्य हिस्सों से हजारों कार्बी युवा भाग लेते हैं। 





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 December 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (30 December 2023) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें