Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - Quiz GyAAnigk

Latest

Search...

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज

Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk


डेली करेंट अफेयर्स का मतलब है वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी। यह हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है, जैसे:

  • जागरूकता: हमें अपने आसपास की दुनिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • आलोचनात्मक सोच: हमें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपनी राय बनाने में मदद मिलती है।
  • समस्या समाधान: हम समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ और हल कर सकते हैं।
  • व्यक्तित्व विकास: हम एक अच्छी तरह से सूचित और जागरूक व्यक्ति बन सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स को जानने के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल, वेबसाइट, और सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त रूप में, डेली करेंट अफेयर्स हमें एक बेहतर नागरिक और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।

दोस्तों अगर आप नीचे में दिए गए सभी सवालों का हल कर लेते हैं तो आपकी तैयारी UPSC, SSC, Railway, NDA, RAS, CDS, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए बहुत अच्छी है। अगर आपने कुछ सवालों के जवाब गलत दिए हैं तो आपको थोड़ी सी और प्रयास करने की जरूरत है।
Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 -  डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज Of 30 November 2023 - QuiZ GyAAnigk.png


इस साइट में हम उन सवालों को जोड़ने का प्रयास करते हैं जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं [UPSC, SSC, Railway, States PSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं] में आ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपने इस क्विज का मुख्य पोस्ट [PDF] Daily Current Affairs In Hindi Of November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी नवंबर 2023 | Today Current Affairs - GyAAnigk   पढ़ लिया होगा।


आज के इस पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk में हमनें Daily Current Affairs In Hindi (30 November 2023से जुड़े 10 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है।


तो चलिए शुरू करते हैं!!



Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 For Competitive Exams - QuiZ GyAAnigk



प्रश्न 1 :- RBI ने PIDF योजना को कब तक बढ़ाया है?

  1. दिसंबर 2025 तक।
  2. जनवरी 2025 तक।
  3. मार्च 2025 तक।
  4. सितंबर 2025 तक।

Ans:- दिसंबर 2025 तक।

Explain :- RBI ने PIDF योजना को 6 अक्टूबर, 2023 को दो साल के लिए बढ़ाया है। अब यह योजना 31 दिसंबर, 2025 तक प्रभावी है। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में भुगतान स्वीकृति बुनियादी ढांचे की तैनाती को प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत, RBI बैंकों को PIDF के माध्यम से ऋण प्रदान करता है, जिसे वे भुगतान स्वीकृति उपकरणों, जैसे POS मशीनें, QR कोड स्कैनर, आदि की खरीद और स्थापना के लिए उपयोग कर सकते हैं। 



प्रश्न 2 :- किस एयरलाइन ने ग्राहकों को फ्लाइट टिकट बुकिंग में मदद के लिए AI Chatbot लांच किया है?

  1. एयर इंडिया ने।
  2. विस्तारा ने।
  3. इंडिगो ने।
  4. स्पाइसजेट ने।

Ans:- इंडिगो ने।

Explain :- भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 28 नवंबर, 2023 को अपने ग्राहकों को फ्लाइट टिकट बुकिंग में मदद के लिए एक AI चैटबॉट, 6Eskai लॉन्च किया है।

यह चैटबॉट 10 भाषाओं में उपलब्ध है और यह ग्राहकों को टिकट बुकिंग, एडऑन बुकिंग, वेब चेक-इन, सीट चयन, ट्रिप तैयार करने में मदद करने, एफएक्यू के जवाब देने और एजेंट के साथ ग्राहकों को जोड़ने जैसे कार्यों में मदद कर सकता है।



प्रश्न 3 :- किस राज्य के सिल्क्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है?

  1. आंध्र प्रदेश के।
  2. उत्तराखंड के।
  3. तमिलनाडु के।
  4. तेलंगाना के।

Ans:- उत्तराखंड के।

Explain :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ये श्रमिक 12 नवंबर, 2023 को सुरंग के अंदर तब फंस गए थे, जब एक भूस्खलन के कारण सुरंग का कुछ हिस्सा ढह गया था।

17 दिनों तक चली राहत और बचाव कार्य के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।



प्रश्न 4 :- एशिया के सबसे बड़े ओपन-एयर वार्षिक व्यापार मेले 'बाली यात्रा' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

    1. राजस्थान में।
    2. मणिपुर में।
    3. ओडिशा में।
    4. बिहार में।

          Ans:- ओडिशा में।

          Explain :- ओडिशा के कटक में एशिया का सबसे बड़ा वार्षिक ओपन एयर व्यापार मेला "बलिया यात्रा" शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा ने किया। इस साल का मेला 29 नवंबर से शुरू हुआ है और यह 12 दिसंबर तक चलेगा।

          मेले में ओडिशा के विभिन्न जिलों से आए कारीगर और व्यापारी अपनी हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करते हैं।




          प्रश्न 5 :- किसने World 6 Red Women Snooker Championship का खिताब जीता है?

          1. विद्या पिल्‍लयी ने।
          2. अमी कमानी ने।
          3. अरन्टेक्सा सांचिस ने।
          4. अनुजा चंद्रा-ठाकुर ने।

              Ans:- विद्या पिल्‍लयी ने।

              Explain :- दोहा, कतर में विद्या पिल्लई ने अनुपमा रामचंद्रन को 4-1 से हराकर वर्ल्‍ड सिक्‍स रेड विमैन स्‍नूकर चैम्‍पियनशिप का खिताब जीता।

              विद्या पिल्लई ने दोहा, कतर में आईबीएसएफ 6-रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया। विद्या पिल्लई ने पूरे चैंपियनशिप में अपने विरोधियों पर हावी रहते हुए खिताबी मुकाबले में हमवतन अनुपमा रामचंद्रन के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की।



              प्रश्न 6 :- किस प्रदेश में GRAP( Graded Response Action Plan) चरण 3 पर प्रतिबन्‍ध हटाया गया है?

              1. चंडीगढ़ में।
              2. हरियाणा में।
              3. पंजाब में।
              4. दिल्ली में।

              Ans:- दिल्ली में।

              Explain :- दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद, केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 29 नवंबर, 2023 को दिल्ली-एनसीआर में GRAP चरण 3 पर प्रतिबंध हटा दिए।

              GRAP चरण 3 के तहत, दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़, स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को बंद कर दिया गया था।



              प्रश्न 7 :- किस देश ने 47 साल बाद डेविस कप जीता है?

              1. चीन ने।
              2. जापान ने।
              3. ऑस्ट्रेलिया ने।
              4. इटली ने।

              Ans:- इटली ने।

              Explain :- इटली ने स्पेन के मलागा में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर डेविस कप जीता। यह इटली का दूसरा डेविस कप खिताब है, इससे पहले उसने 1976 में चिली को हराकर खिताब जीता था।




              प्रश्न 8 :- खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का शुभंकर क्या है?

              1. गैंडा।
              2. उज्जवला।
              3. सुर्य।
              4. मैना।

              Ans:- उज्जवला।

              Explain :- खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का शुभंकर "उज्ज्वला" है। यह एक गौरैया है, जो दिल्ली का गौरव का प्रतीक है। इसकी विशिष्टता दृढ़ संकल्प एवं सहानुभूति को दर्शाती है।

              शुभंकर का अनावरण 26 नवंबर, 2023 को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुरजी द्वारा किया गया था।





              प्रश्न 9 :- किस केन्द्रीय मंत्री ने Guided Missile Destroyer के स्टील्थ विध्वंसक पोत का अनावरण किया है?

              1. राजनाथ सिंह जी ने।
              2. अश्विनी वैष्णव जी ने।
              3. नितिन गडकरी जी ने।
              4. नरेंद्र मोदी जी ने।

              Ans:- राजनाथ सिंह जी ने।

              Explain :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के नए स्टील्थ विध्वंसक पोत 'इंफाल' के क्रेस्ट का अनावरण किया।

              इंफाल एक शक्तिशाली युद्धपोत है जो सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, पोत रोधी मिसाइलों और टॉरपीडो से लैस है। यह 30 समुद्री मील यानी 56 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।



              प्रश्न 10 :- पंजाब ने किस राज्य को हरा कर 13वीं हॉकी इण्डिया सीनियर पुरूष राष्‍ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीती है?

              1. गोवा ने।
              2. राजस्थान ने।
              3. पंजाब ने।
              4. झारखंड ने।

              Ans:- पंजाब ने।

              Explain :- पंजाब ने हरियाणा को हराकर 13वीं हॉकी इण्डिया सीनियर पुरूष राष्‍ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीती है।

              निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट में पंजाब ने 9-8 से जीत दर्ज की।

              पंजाब ने इस जीत के साथ अपना तीसरा खिताब जीता है। इससे पहले, पंजाब ने 2012 और 2015 में खिताब जीता था।





              उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Daily Current Affairs in Hindi Quiz Of 30 November 2023 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्विज - QuiZ GyAAnigk हल करके Daily Current Affairs In Hindi (30 November 2023) के कुछ प्रश्नों बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।



              तो 
              और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।


              नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


              -----------------------------
              🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
              -------------------------------

              कोई टिप्पणी नहीं:

              एक टिप्पणी भेजें